1. लॉयड्स रिपोर्ट के अनुसार विश्व के 30 सर्वोच्च कंटनेर बंदरगाहों में शामिल भारत का एकमात्र बंदरगाह कौन है?
A. कांडला बंदरगाह, गुजरात
B. जवाहलाल नेहरू पोर्ट, महाराष्ट्र
C. मार्मागावो बंदरगाह, गोवा
D. विशाखापट्टनम बंदरगाह, आंध्र प्रदेश
2. जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन’ (जीडीपीआर) का संबंध किस संगठन/देश से है?
A. यूरोपीय संघ
B. विश्व व्यापार संगठन
C. यूएसए
D. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
3. सितांशु यशाश्चंद्र को 27वां सरस्वती सम्मान से विभूषित किया गया। वे किस भाषा के साहित्यकार हैं?
A. मराठी
B. कोंकणी
C. गुजराती
D. बंगाली
4. 15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के मुख्य अतिथि कौन थे?
A. लियो वराडकर
B. अमीना गुरिब
C. एंटोनियो कोस्टा
D. प्रवींद जगन्नाथ
5. किस राज्य ने ‘पक्के पागा हॉर्नबिल महोत्सव’ को राज्य महोत्सव घोषित किया है?
A. नागालैंड
B. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
C. मिजोरम
D. अरुणाचल प्रदेश
6. 15वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयेाजन कहां हुआ?
A. वाराणसी
B. प्रयागराज
C. नई दिल्ली
D. लखनऊ
7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. कैसिनी मिशन के डेटा विश्लेषण के आधार पर वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि शनि ग्रह पर एक दिन की अवधि 10 घंटे 33 मिनट व 38 सेकेंड है।
2. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में एस्ट्रोनॉमी में स्नातक के छात्र क्रिोस्टोफर मैनकोविच ने शनि ग्रह के छल्लों (rings) के विश्लेषण के पश्चात शनि ग्रह के दिन की अवधि निर्धारित करने में सफलता पाई।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2, दोनों
D. दोनों कथन असत्य है।
8. कमल की पत्तियों से प्रेरित ईको-फेंडली मैटेरियल से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. प्रकृति से प्रेरणा लेकर वैज्ञानिक कई तरह की उपयोगी चीजों का निर्माण करते रहते हैं। भारतीय और स्विस वैज्ञानिकों ने कमल की पत्तियों से प्रेरित होकर जैविक रूप से अपघटित होने में सक्षम एक ऐसा मैटेरियल विकसित किया है, जिसकी सतह पर पानी नहीं ठहर पाता है।
2. इस मैटेरियल में सेलूलोज की मदद से सूक्ष्म स्तंभों (Micropillars) की संरचना बनायी गई है। सेलूलोज की ढलाई के लिएट्रायफ्लुरोएसिटिक एसिड में सेलूलोज पाउडर को पहले विघटित किया गया है और फिर पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सुखाने की नियंत्रित प्रक्रियासे एसिड को हटा दिया गया।
3. इस अध्ययन से जुड़े आईआईटी, रोपड़ के शोधकर्ता डॉ चंदर शेखर शर्मा ने इंडिया साइंस वायर को बताया कि “सुपरहाइड्रोफोबिक या जल विकर्षक मैटेरियल आमतौर पर विषैले तत्वों से बनते हैं, जो जैविक रूप से अपघटित नहीं हो पाते और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं।
उपरोक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?
A. 1 और 2 सही हैं
B. 1 और 3 सही हैं
C. 2 और 3 सही हैं
D. उपरोक्त सभी सही हैं
9. होम्योपैथी विनियमन पर दूसरा विश्व समन्वित चिकित्सा फोरम सम्मेलन 23 जनवरी, 2019 को कहां आयोजित हुआ?
A. भोपाल
B. हरिद्वार
C. गोवा
D. मुंबई
10. भारत अफ्रीका फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. यह संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास भारत और एक दर्जन से अधिक अफ्रीकी देशों के साथ किया जा रहा है।
2. इस अभ्यास से संबंधित प्रारंभिक योजना दिसंबर 2018 में आयोजित सम्मेलन में ही तैयार कर लिया गया था।
ANSWERS:
उत्तरः 1) B
व्याख्या
जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) शीर्ष 30 वैश्विक कंटेनर बंदरगाहों में सूचीबद्ध होने वाला भारत का एकमात्र बंदरगाह बन गया है।देश का सबसे बड़ा कंटनेर बंदरगाह जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) है।नौवहन मंत्रालय ने एक बयान के अनुसार, जेएनपीटी ने अपनी पिछली रैंकिंग की तुलना में, पांच स्थानों की छलांग लगाई और सूची में 28वें स्थान पर रहा।
JNPT ने अपने EXIM भागीदारों के लिए व्यापार प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपनी ऐप सेवा भी शुरू की है। यह ऐप व्यापारियों को उनकी खेप और ट्रैफ़िक और मौसम के बारे में संबंधित अपडेट के बारे में सभी प्रासंगिक जानकारी को अपनी उंगलियों पर एक्सेस करने की अनुमति देता है।
उत्तरः 2) A
General Data Protection Regulation को यूरोपीय संघ यानी EU के नेतृत्व में पूरी तरह से लागू कर दिया गया।ऐलान किया गया कि यूरोपीय संघ के नागरिकों का डाटा इस्तेमाल करने वाली कंपनियों सहित सभी कंपनियों के लिए जनरल डाटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन का पालन करना अनिवार्य है। जेनरल डाटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन एक ऐसी नियंत्रण व्यवस्था है जिसके तहत यूरोपीय संघ में नागरिकों के डाटा प्रोटेक्शन अधिकारों को मजबूत बनाया गया है और इसे मानकीकृत किया गया है.
उत्तरः 3) C
जाने माने गुजराती कवि सितांशु यशाश्चंद्र को नई दिल्ली में 27वें सरस्वती सम्मान से विभूषित किया गया है।यह पुरस्कार उनके कविता संग्रह ‘वखार’ के लिए दिया गया।प्रख्यात फ़िल्म निर्देशक तथा गीतकार गुलजार ने एक समारोह में 78 वर्षीय यशाश्चंद्र को वर्ष 2017 के लिए यह सम्मान प्रदान किया।सम्मान में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और 15 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
उत्तरः 4) D
प्रवासी भारतीय दिवस का 15 वां संस्करण उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुरू हो गया है. प्रवासी भारतीय दिवस के लिए इस बार वाराणसी में बेहद खास आयोजन किया गया है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत अन्य बड़े नेताओं की मौजूदगी में प्रवासी भारतीय दिवस समारोह की शुरुआत हुई। प्रवासी भारतीय दिवस समारोह वाराणसी में 21 से 23 जनवरी तक चलेगा।मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के 15वें संस्करण के मुख्य अतिथि होंगे। नॉर्वे के सांसद हिमांशु गुलाठी विशिष्ठ अतिथि और न्यूजीलैण्ड के सांसद कंवलजीत सिंह बक्शी सम्मानित अतिथि होंगे।
उत्तरः 5) D
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने ‘पक्के पागा हॉर्नबिल फेस्टिवल’ को राज्य महोत्सव घोषित किया है।राज्य के पूर्वी कामेंग जिला के सेईजोसा में इस महोत्सव के आयोजन के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इसकी घोषणा की। राज्य में पहला ‘पक्के पागा हॉर्नबिल फेस्टिवल’ 16-18 जनवरी, 2015 को आयोजित हुआ था।
उत्तरः 6) A
प्रवासी भारतीय दिवस का 15 वां संस्करण उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुरू हो गया है। प्रवासी भारतीय दिवस के लिए इस बार वाराणसी में बेहद खास आयोजन किया गया है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत अन्य बड़े नेताओं की मौजूदगी में प्रवासी भारतीय दिवस समारोह की शुरुआत हुई।
उत्तरः 7) C
नासा के कैसिनी अभियान के डेटा विश्लेषण के पश्चात वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह पर दिन की अवधि का निर्धारण करने में सफल रहे हैं।यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सांता क्रुज के अनुसार शनि ग्रह का एक साल 29 पृथ्वी वर्ष के बराबर होता है। लेकिन इस पर दिन की अवधि का पता अब तक नहीं चल पाया था।कैसिनी मिशन के डेटा विश्लेषण के आधार पर वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि शनि ग्रह पर एक दिन की अवधि 10 घंटे 33 मिनट व 38 सेकेंड है।
उल्लेखनीय है कि शनि एक गैसीय ग्रह है जिसका कोई ठोस सतह नहीं है। इस वजह से इसके घूर्णन को मापा नहीं जा सका है। इसके अलावा इसका चुंबकीय क्षेत्र भी असामान्य है जो इस ग्रह के घूर्णन दर को छिपा लेता है।यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में एस्ट्रोनॉमी में स्नातक के छात्र क्रिोस्टोफर मैनकोविच ने शनि ग्रह के छल्लों (rings) के विश्लेषण के पश्चात शनि ग्रह के दिन की अवधि निर्धारित करने में सफलता पाई। इसने इन छल्लों के कंपन विन्यास के आधार पर दिन का गणना किया। उन्होंने अध्ययन में पाया कि शनि ग्रह का छल्ला कंपन के प्रति वैसी ही प्रतिक्रिया देती है जैसा की पृथ्वी भूकंप के प्रति सिस्मोमीटर।
उत्तर: 8) D
प्रकृति से प्रेरणा लेकर वैज्ञानिक कई तरह की उपयोगी चीजों का निर्माण करते रहते हैं। भारतीय और स्विस वैज्ञानिकों ने कमल की पत्तियों से प्रेरित होकर जैविक रूप से अपघटित होने में सक्षम एक ऐसा मैटेरियल विकसित किया है, जिसकी सतह पर पानी नहीं ठहर पाता है।कमल की पत्तियों की सतह पर प्राकृतिक रूप से निर्मित मोम जल विकर्षक के रूप में कार्य करता है, जिसके कारण पानी में रहने के बावजूद कमल की पत्तियां सड़ती नहीं हैं। नया जल विकर्षक (Water Repellent) मैटेरियल इसी तरह काम करता है।इस मैटेरियल में सेलूलोज की मदद से सूक्ष्म स्तंभों (Micropillars) की संरचना बनायी गई है। सेलूलोज की ढलाई के लिए ट्रायफ्लुरोएसिटिक एसिड में सेलूलोज पाउडर को पहले विघटित किया गया है और फिर पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सुखाने की नियंत्रित प्रक्रिया से एसिड को हटा दिया गया। इसके बाद कमल के पत्तों में पाये जाने वाले समान रासायनिक परिवार के मोम का छिड़काव इस सेलूलोज संरचना पर किया गया है।अधिकतम जल विकर्षण के लिए सेलूलोज से सूक्ष्म स्तंभों का निर्माण सॉफ्ट लिथोग्रफिक तकनीक की मदद से किया गया है।इस मैटेरियल को बनाने में उपयोग किया गया प्राकृतिक मोम ताड़ के वृक्षों से प्राप्त किया जा सकता है।
इस अध्ययन से जुड़े आईआईटी, रोपड़ के शोधकर्ता डॉ चंदर शेखर शर्मा ने इंडिया साइंस वायर को बताया कि “सुपरहाइड्रोफोबिक या जल विकर्षक मैटेरियल आमतौर पर विषैले तत्वों से बनते हैं, जो जैविक रूप से अपघटित नहीं हो पाते और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। हमारी टीम ने जैविक तत्वों के उपयोग से सुपरहाइड्रोफोबिक गुणों से लैस लचीले मैटेरियल का निर्माण किया है, जो पर्यावरण के अनुकूल है। प्राकृतिक प्लास्टिसाइजर और ग्लिसरॉल मिलाने से यह मैटेरियल चार गुना अधिक लचीला हो सकता है।”
उत्तरः 9) C
होमियोपैथी पर विश्व एकीकृत औषधी फोरम 2019 का आयोजन 23-25 जनवरी, 2019 के दौरान गोवा में किया जायेगा। इसका उद्घाटन श्रीपाद नाईक द्वारा किया जाएगा। यह होमियोपैथी पर विश्व एकीकृत औषधी फोरम का दूसरा संस्करण है।
उत्तरः 10) C
भारतीय अफ्रीका फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास (आईएएफटीएक्स)-2019 18 से 27 मार्च 2019 तक पुणे के औंध मिलिट्री स्टेशन और कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग में होने जा रहा है।यह संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास भारत और एक दर्जन से अधिक अफ्रीकी देशों के साथ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मानवीय मूल्यों को बढ़ाने और संयुक्त शांति अभियानों को गति देना है।इस अभ्यास से संबंधित प्रारंभिक योजना दिसंबर 2018 में आयोजित सम्मेलन में ही तैयार कर लिया गया था।आईएएफटीएक्स-2019 अफ्रीकी महाद्वीप के सदस्य राष्ट्रों के साथ बढ़ते राजनीतिक और सैन्य संबंधों की दिशा में एक सकारात्मक कदम है और इससे इन देशों के साथ पहले से ही मजबूत रणनीतिक सहयोग को और बढ़ावा मिलेगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.