1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
1. पूर्व न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर शंकर धर्माधिकारी आपातकाल के दौरान मानवाधिकार के सम्बन्ध में अपने ऐतिहासिक फैसले के लिए विख्यात हुए थे.
2. न्यायमूर्ति धर्माधिकारी का 3 जनवरी 2019 को मुम्बई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
3. न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर शंकर धर्माधिकारी ने कहा था कि संवैधानिक अधिकारों के अलावा भी जीने का अधिकार एक नैसर्गिक एवं मानवीय अधिकार है.
उपरोक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?
A. 1 और 2 सही हैं
B. 1 और 3 सही हैं
C. 2 और 3 सही हैं
D. उपरोक्त सभी सही हैं
उत्तर: D
व्याख्या
न्यायमूर्ति धर्माधिकारी का 3 जनवरी 2019 को मुम्बई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। एक उच्च कोटि के न्यायविद के अलावा वे गाँधीवादी विचारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। देश में 1975 में थोंपे गए आपातकाल के दौरान न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर शंकर धर्माधिकारी ने अपना ऐतिहासिक फैसला दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि संवैधानिक अधिकारों के अलावा भी जीने का अधिकार (Right to Life) एक नैसर्गिक एवं मानवीय अधिकार है तथा आपातकाल लगा होने के बावजूद जीने के अधिकार के लिए कोई भी नागरिक उच्च न्यायालय जा सकता है। इस फैसले को मूर्तरूप करते हुए उन्होंने तमाम याचिकाओं की सुनवाई भी की थी तथा ऐसे याचिकाकर्ताओं को रिहा करने का आदेश भी दिया था जिनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं था तथा जिन्हें सतही कारणों से गिरफ्तार किया गया था।
2. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
1. भारतीय पैनोरमा फिल्म महोत्सव नई दिल्ली में शुरु हुआ
2. महोत्सव के दौरान कुल 20 फीचर फिल्म और 11 नॉन फीचर फिल्म दिखाई जाएंगी।
3. फिल्म महोत्सव का आयोजन फिल्म महोत्सव निदेशालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
उत्तर: B
सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने नई दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में दस दिवसीय भारतीय पैनोरमा फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव के दौरान कुल 26 फीचर फिल्म और 21 नॉन फीचर फिल्म दिखाई जाएंगी। फिल्म महोत्सव का आयोजन फिल्म महोत्सव निदेशालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। प्रारंभिक फीचर फिल्म – ओलू के निर्देशक शाजी. एन करुण और नॉन-फीचर फिल्म खरवास के निर्देशक आदित्य सुहास जाम्भले इस अवसर पर उपस्थित होंगे। भारत के 49वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय पैनोरमा भाग के तहत चुनी गई सभी फिल्में महोत्सव के दौरान दिखाई जाएंगी।
3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
1. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जे.एन.वी छात्रों की आत्महत्या पर नज़र रखने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया
2. टास्क फोर्स का गठन मनोचिकित्सक डॉ. जितेंद्र नागपाल की अध्यक्षता में किया गया।
3. यह छात्रों की आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने के तरीकों और उपायों पर सुझाव भी देगी।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जवाहर नवोदय विद्यालय (जे.एन.वी) आवासीय विद्यालयों में छात्रों की आत्महत्या के मुद्दों के अवलोकन के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स का गठन मनोचिकित्सक डॉ. जितेंद्र नागपाल की अध्यक्षता में किया गया। यह छात्रों की आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने के तरीकों और उपायों पर सुझाव भी देगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2013 से वर्ष 2017 के बीच आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय के लगभग 49 छात्रों ने आत्महत्या की थी। जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्ण आवासीय विद्यालय हैं जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, नवोदय विद्यालय समिति द्वारा प्रबंधित और संचालित हैं।
4. ऑर्डनेन्स फैक्ट्री बोर्ड का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया?
A. अभिजित कुमार
B. सौरभ कुमार
C. सूंदर दास
D. डॉ.जी.एस.रेड्डी
सौरभ कुमार को हाल ही में कलकत्ता में ऑर्डनेन्स फैक्ट्री बोर्ड का नया महानिदेश नियुक्त किया गया। इंडियन ऑर्डनेन्स फैक्ट्रीज इंडियन ऑर्डनेन्स फैक्ट्रीज 41 आयुध निर्माणी फैक्ट्री का समूह है, इसका मुख्यालय कलकत्ता में स्थित है। यह रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। इन फैक्ट्रीज में स्वदेशी रूप से रक्षा उपकरणों का निर्माण किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश सशस्त्र सेनाओं को स्वदेशी रूप से निर्मित हथियार उपलब्ध करवाना है।
5. कौन सा भारतीय गेंदबाज़ 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने?
A. भुवनेश्वर कुमार
B. आर.आश्विन
C. जसप्रीत बुमराह
D. उमेश यादव
उत्तर: C
भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने। जसप्रीत बुमराह ने 9 टेस्ट मैच में 48 विकेट, 13 एकदिवसीय मैचों में 22 विकेट तथा 8 टी-ट्वेंटी मैचों में 8 विकेट लिए। उन्होंने 2018 में कुल 78 विकेट लिए। इस सूची में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा रहे।
6. कैबिनेट ने किस राज्य की अनुसूचित जनजातियों की सूची में परिवर्तन करने को मंज़ूरी दी?
A. नागालैंड
B. अरुणाचल प्रदेश
C. मिजोरम
D. असम
केन्द्रीय कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सूची में संशोधन को मंज़ूरी दी। इसके पश्चात् संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) बिल, 2018 संसद में पेश किया जायेगा। संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) बिल, 2018 के द्वारा अरुणाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सूची में निम्नलिखित बदलाव किये जायेंगे :
नोकते, तंग्सा, तुत्सा और वांचो अनुसूचित जनजाति को अरुणाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजाति की सूची में क्रम संख्या 10 में शामिल किया जायेगा।
7. पाकिस्तान में किस हिन्दू धार्मिक स्थल को राष्ट्रीय घोषित किया गया?
A. पंज तीरथ
B. गुरुद्वारा दरबार साहिब
C. हिंगलाज मंदिर
D. रामा पीर मंदिर
उत्तर: A
पश्चिमी पाकिस्तान में खैबर पख्तुनवा प्रांत की सरकार ने पेशावर में स्थित प्राचीन हिन्दू धार्मिक स्थल पंज तीरथ को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया है. यहां स्थित पांच सरोवर के चलते इसका नाम पंज तीरथ पड़ा। इसके अलावा यहां मंदिर और खजूर के पेड़ों वाला उद्यान है. अब विरासत स्थल के पांचों सरोवर चाचा युनूस पार्क और खैबर पख्तुनवा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्टरी के दायरे में आते हैं.खैबर पख्तुनवा पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय द्वारा अधिसूचना जारी करके केपी ऐन्टिक्वीटीज एक्ट 2016 के तहत पंज तीरथ पार्क की भूमि को विरासत स्थल घोषित किया है.सरकार ने इसके साथ ही इस ऐतिहासिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने का दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति पर 20 लाख रुपये का जुर्माना और पांच साल तक की सजा की घोषणा की है.
8. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने कितने स्मारकों को राष्ट्रीय महत्व के स्मारक घोषित किया?
A. 6
B. 7
C. 8
D. 9
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 6 स्मारकों को 2018 में राष्ट्रीय महत्व के स्मारक घोषित किया।
राष्ट्रीय महत्व के स्मारक
9. पाकिस्तान का नया मुख्य न्यायधीश किसे नियुक्त किया गया
A. मियां साकिब निसार
B. जस्टिस सैयद ताहिरा
C. तस्सदुक हुसैन जिलानी
D. आसिफ सईद खोसा
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने जस्टिस आसिफ सईद खोसा को पाकिस्तान का नया मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया। मौजूदा प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार 17 जनवरी को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। न्यायमूर्ति खोसा (64) दिसंबर 2016 से उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं। वे 20 दिसम्बर, 2019 तक इस पद पर बने रहेंगे।
10. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
1. तुर्कमेनिस्तान ने अपना पहला मैसेजिंग ऐप ‘बिज़ बारडे’ (BizBarde) लॉन्च किया।
2. बिज़ बारडे ऐप मैसेज, फ़ाइलों, फोटो और वीडियो के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा।
A. केवल 1
B. केवल 2
C. दोनों 1 और 2
D. न तो 1 न ही 2
तुर्कमेनिस्तान ने अपना पहला मैसेजिंग ऐप ‘बिज़ बारडे’ (BizBarde) लॉन्च किया। बिज़ बारडे ऐप मैसेज, फ़ाइलों, फोटो और वीडियो के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा। इससे पहले, पूर्व सोवियत गणतंत्र राष्ट्र ने लोकप्रिय रूसी नेटवर्क ‘ओडनोकलास्निकी’ और ‘वी कॉन्टक्टे’ के साथ ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप और वाइबर सहित पश्चिमी सेवाओं को बंद कर दिया था।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.