1. कौन से दो पुरस्कार की घोषणा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के दवारा तय की गयी है ?
A. बाल विद्या पुरस्कार व बाल कल्याण पुरस्कार
B. बाल शक्ति पुरस्कार व बाल कल्याण पुरस्कार
C. बाल शक्ति पुरस्कार व बाल विद्या पुरस्कार
D. बाल नवाचार पुरस्कार व बाल कल्याण पुरस्कार
उत्तरः B
व्याख्या
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार- 2019 प्रदान करेंगे। ये पुरस्कार 26 चयनित विजेताओं को प्रदान किये जायेंगे। इनमें नवाचार, शैक्षिक, खेल, कला और संस्कृति समाज सेवा और बहादुरी श्रेणी के तहत राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (जिसे अब बाल शक्ति पुरस्कार का नाम दिया गया है) के लिए एक सयुंक्त पुरस्कार भी शामिल है। दो व्यक्तियों और तीन संस्थानों को भी राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार श्रेणी (अब उस बाल कल्याण पुरस्कार का नाम दिया गया है) के तहत पुरस्कार दिये जायेंगे।
इनकी श्रेणियां इस प्रकार हैं-
बाल शक्ति पुरस्कार (पहले इन्हें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नाम से जाना जाता है)
बाल कल्याण पुरस्कार (पहले इन्हें राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार के नाम से जाना जाता है)
2. किस देश के केंद्रीय बैंक ने 2000 रु, 500 रु. व 200. रुपये के भारतीय नोट के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया?
A. नेपाल
B. श्रीलंका
C. बांग्लादेश
D. पाकिस्तान
उत्तरः A
नेपाल में अब 100 रुपये से अधिक मूल्य वर्ग के भारतीय नोट का उपयोग नहीं किया जा सकेगा. नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 2,000 रुपये, 500 रुपये और 200 रुपये के भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है. इस कदम से नेपाल की यात्रा करने वाले भारतीयों को परेशानी हो सकती है. नेपाल राष्ट्र बैंक ने परिपत्र जारी करके नेपाली यात्रियों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों को 100 रुपये से अधिक की भारतीय मुद्रा को रखने या उससे कारोबार करने पर रोक लगा दी है.
3. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. यह पुरस्कार दो मुख्य श्रेणियों में दिये जायेंगे बाल शक्ति पुरस्कार और बाल कल्याण पुरस्कार।
2. ये पुरस्कार 26 चयनित विजेताओं को प्रदान किये जायेंगे।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2, दोनों
D. दोनों कथन असत्य है।
उत्तरः C
महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नाम के तहत एक संशोधित पुरस्कार योजना शुरू की गई है।यह पुरस्कार दो मुख्य श्रेणियों में दिये जायेंगे। अब इनमें बहादुरी पुरस्कार भी शामिल किये गये हैं। इनकी श्रेणियां इस प्रकार हैं-
बाल शक्ति पुरस्कार (पहले इन्हें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नाम से जाना जाता था ): नवाचार समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला और संस्कृति तथा वीरता श्रेणियों में दिये जायेंगे। पुरस्कारों में एक मेडल, एक लाख रूपये का नकद ईनाम और 10,000 रूपये मूल्य का पुस्तक वाउचर, प्रमाण-पत्र आदि प्रदान किये जायेंगे।
बाल कल्याण पुरस्कार (पहले इन्हें राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार के नाम से जाना जाता था ): व्यक्तिगत और संस्थागत श्रेणियों में दिये जायेंगे। इसमें व्यक्तिगत विजेता को एक लाख रूपये का नकद पुरस्कार, एक मेडल और एक प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे। संस्थागत पुरस्कार में पांच लाख रूपये प्रत्येक का नकद पुरस्कार, एक मेडल और एक प्रमाण-पत्र शामिल है।ये पुरस्कार 26 चयनित विजेताओं को प्रदान किये जायेंगे।
4. कैसिनी मिशन के डेटा विश्लेषण के अनुसार शनि ग्रह पर एक दिन की अवधि कितनी होती है?
A. 10 घंटे, 33 मिनट व 38 सेकेंड
B. 15 घंटे, 41 मिनट व 22 सेकेंड
C. 10 घंटे, 24 मिनट व 29 सेकेंड
D. 22 घंटे, 21 मिनट व 38 सेकेंड
नासा कैसिनी अंतरिक्षयान ने आखिरकार इस बात का पता लगा लिया है कि शनिग्रह पर दिन कितने घंटे का होता है.सौरमंडल विज्ञान की गुत्थी को सुलझाते हुए नासा ने बताया कि शनि ग्रह पर महज साढ़े 10 घंटे का ही दिन होता है. वैज्ञानिकों ने बताया कि शनि ग्रह पर 10 घंटे 33 मिनट और 38 सेकंड का एक दिन होता है.
5. पहला राष्ट्रीय संग्रहालय (NMIC) से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. इस संग्रहालय में चार प्रदर्शनी हॉल हैं। पहला हाल महात्मा गांधी एवं उनका भारतीय सिनेमा पर प्रभाव, दूसरा चिल्ड्रेन फिल्म स्टूडियो, तीसरे में सिनेमा में भारतीय फिल्म निर्माताओं द्वारा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तथा चौथे में भारत भर में विविध सिनेमेटोग्राफिक से संबंधित है।
2. 141 करोड़ रुपये की लागत से बने इस म्युजियम को नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम द्वारा क्यूरेट किया गया है।
3. संग्रहालय में कुल निर्मित क्षेत्र 12,000 वर्ग फुट है।
उपरोक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?
A. 1 और 2 सही हैं
B. 1 और 3 सही हैं
C. 2 और 3 सही हैं
D. उपरोक्त सभी सही हैं
उत्तर: D
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सिनेमा का पहला राष्ट्रीय (NMIC) का उद्घाटन किया।
इसका निर्माण मुंबई स्थित भारतीय फिल्म डिविजन के परिसर के गुलशन महल में किया गया है। संग्रहालय में कुल निर्मित क्षेत्र 12,000 वर्ग फुट है।लगभग 141 करोड़ रुपये की लागत से बने इस म्युजियम को नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम द्वारा क्यूरेट किया गया है।इसका निर्माण एनबीसीसी ने किया है।इस संग्रहालय में चार प्रदर्शनी हॉल हैं। पहला हाल महात्मा गांधी एवं उनका भारतीय सिनेमा पर प्रभाव, दूसरा चिल्ड्रेन फिल्म स्टूडियो, तीसरे में सिनेमा में भारतीय फिल्म निर्माताओं द्वारा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तथा चौथे में भारत भर में विविध सिनेमेटोग्राफिक से संबंधित है।
6. सिद्धगंगा मठ के महंत शिवकुमार स्वामी का 111 साल की उम्र में निधन हो गया, का संबंध निम्नलिखित में से किस उप-संप्रदाय से था?
A. स्वामीनारायण संप्रदाय
B. वरकरी संप्रदाय
C. आर्य समाज
D. लिंगायत
उत्तरः D
लिंगायत समुदाय के जाने माने धर्मगुरु और सिद्धगंगा मठ के महंत शिवकुमार स्वामी का 111 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक का एलान किया गया है।
कुमारस्वामी ने कहा कि महंत शिवकुमार जीवित भगवान थे। उन्होंने देश के लिए जो किया उन्हें शब्दों में नहीं बताया जा सकता है। उनके जाने से देश को भारी क्षति हुई है। उनके निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
7. वर्ष 2020 हेतु विश्व की पहली वास्तुकला की वैश्विक राजधानी किस शहर को घोषित किया गया है?
A. रोम
B. रियो डी जेनेरियो
C. सिंगापुर
D. हांगकांग
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा ब्राज़ील के शहर रियो डी जेनेरियो को वास्तुकला की वैश्विक राजधानी-2020 घोषित किया गया.यह घोषणा यूनेस्को के सहायक महानिदेशक एर्नेस्तो ओटोन आर, अंतरराष्ट्रीय वास्तुकला संघ के अध्यक्ष थॉमस वोनिएर एवं रियो की म्युनिसिपल सेक्रेटरी वेरेना विसेंती द्वारा की गई.
8. फ्लेमिंगो फेस्टिवल से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. फ्लैमिंगो फेस्टिवल वर्ष 2001 में आरंभ हुआ था
2. आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिला में तीन दिवसीय फ्लेमिंगो फेस्टिवल आरंभ हुआ।
3. पुलिकट झील, चिल्का झील के पश्चात खारे पानी का भारत में दूसरी सबसे बड़ी झील है।
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिला में तीन दिवसीय फ्लेमिंगो फेस्टिवल आरंभ हुआ।आंध्र प्रदेश के पुलिकट, सुलुरपेट्टा एवं नेल्लापट्टु में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष फ्लेमिंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है।राज्य प्रशासन के अनुसार प्रतिवर्ष सर्दियों में प्रजनन के लिए विश्व के विभिन्न देशों से 150 पक्षी प्रजातियों की 90000 पक्षी पुलिकट झील के आसपास आती हैं। ये बेरिंग्टोनिया पेड़ों पर अपना घोसला बनाती हैं। एक बार इनके चूजे उड़ सकने में सक्षम होने पर वापस अपने घर लौट जाती हैं। पुलिकट झील, चिल्का झील के पश्चात खारे पानी का भारत में दूसरी सबसे बड़ी झील है।ये पक्षी नेलापट्टु में अपना घोसला बनाती है और वहां से 20 किलोमीटर दूर पुलिकट झील से आहार लेती हैं।फ्लैमिंगो फेस्टिवल वर्ष 2001 में आरंभ हुआ था और 2013 से इसका आयोजन व्यापक तौर पर होने लगा।
9. गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार विश्व का सबसे वृद्ध पुरुष मसाजाओ नोनाका का 113 वर्ष की आयु में किस देश में निधन हो गया?
A. इटली
B. मैक्सिको
C. मंगोलिया
D. जापान
दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति मसाजो नोनाका का निधन हो गया है। मसाजो मूव रुप से जापान के रहने वाले थे। जापानी मीडिया के मुताबिक 113 की उम्र में उनका निधन हो गया। नोनाका का जन्म 1905 में हुआ था। बता दें कि दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रुप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि जिस साल दुनिया के महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने संपर्क का सिद्धांत (theory of relativity) स्थापित किया था, उसी के कुछ महीने बाद नोनाका का जन्म हुआ था।
10. शेख सऊद अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. प्रख्यात वैज्ञानिक और भारत रत्न C N R राव को संयुक्त अरब अमीरात की उन्नत सामग्री के लिए केंद्र द्वारा सामग्री अनुसंधान के लिए पहले शेख सऊद अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।
2. पुरस्कार में एक पट्टिका, एक पदक और 1 लाख अमेरिकी डॉलर का नकद पुरस्कार शामिल है।
प्रख्यात वैज्ञानिक और भारत रत्न C N R राव को संयुक्त अरब अमीरात की उन्नत सामग्री के लिए केंद्र द्वारा सामग्री अनुसंधान के लिए पहले शेख सऊद अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च ने एक बयान में कहा कि पुरस्कार समिति ने सर्वसम्मति से प्रोफेसर राव को यह पुरस्कार देने का फैसला किया।पुरस्कार में एक पट्टिका, एक पदक और 1 लाख अमेरिकी डॉलर का नकद पुरस्कार शामिल है। 25 फरवरी को रास अल खैमीन यूएई में उन्नत सामग्री पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान प्रोफेसर राव को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.