1. गृह मंत्रालय ने किन दो देशों की यात्रा के लिए आधार कार्ड को वैध दस्तावेज के रूप में मान्यता दी है?
A. श्रीलंका व नेपाल
B. नेपाल एवं भूटान
C. भूटान व श्रीलंका
D. बांग्लादेश व म्यांमार
उत्तर: C
व्याख्या
भारत के 15 साल से कम और 65 साल से अधिक के नागरिक नेपाल और भूटान की यात्रा के लिए आधार कार्ड का वैलिड ट्रैवल डॉक्यूमेंट के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे। दोनों पड़ोसी देशों की यात्रा के लिए इन दोनों आयु वर्गों के अलावा अन्य भारतीय आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे। दोनों देशों की यात्रा के लिए भारतीयों को वीजा की आवश्यकता नहीं होती।
2. #10 ईयर चैलेंज’ का संबंध किससे है?
A. मोटापा से मुक्ति
B. रोजगार की समाप्ति
C. चेहरा की पहचान
D. जलवायु परिवर्तन
उत्तरः C
सोशल मीडिया पर पिछले करीब दो दिन से #10yearchallange जोर-शोर से छाया हुआ है। आम से लेकर खास तक इस चैलेंज को स्वीकार रहे हैं दरअसल इस चैलेंज के तहत लोग वर्तमान का और दस साल पहले का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। #10yearchallenge को शुरू हुए देर नहीं हुई, लेकिन एकदम से ही यह फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) सहित सारे प्लेटफॉर्म पर छा गया।
3. पक्के पागा हॉर्नबिल फेस्टिवल से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. राज्य में पहला ‘पक्के पागा हॉर्नबिल फेस्टिवल’ 16-18 जनवरी, 2015 को आयोजित हुआ था।
2. राज्य के पूर्वी कामेंग जिला के सेईजोसा में इस महोत्सव के आयोजन के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इसकी घोषणा की।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2, दोनों
D. दोनों कथन असत्य है।
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने ‘पक्के पागा हॉर्नबिल फेस्टिवल’ को राज्य महोत्सव घोषित किया है।राज्य के पूर्वी कामेंग जिला के सेईजोसा में इस महोत्सव के आयोजन के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इसकी घोषणा की। राज्य में पहला ‘पक्के पागा हॉर्नबिल फेस्टिवल’ 16-18 जनवरी, 2015 को आयोजित हुआ था।राज्य के पक्के टाइगर रिजर्व में हॉर्नबिल पक्षी के संरक्षण में स्थानीय न्यीशी जनजाति की भूमिका को देखते हुए उपर्युक्त त्योहार को राज्य त्योहार घोषित किया गया है।
4. फ्लैमिंगो फेस्टिवल 2019 का आयोजन निम्नलिखित में से किस जगह पर किया गया ?
A. पुलिकट झील
B. काजीरंगा नेशनल पार्क
C. केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क
D. सरिस्का अभ्यारण्य
उत्तरः A
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिला में तीन दिवसीय फ्लेमिंगो फेस्टिवल आरंभ हुआ।आंध्र प्रदेश के पुलिकट, सुलुरपेट्टा एवं नेल्लापट्टु में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष फ्लेमिंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है।राज्य प्रशासन के अनुसार प्रतिवर्ष सर्दियों में प्रजनन के लिए विश्व के विभिन्न देशों से 150 पक्षी प्रजातियों की 90000 पक्षी पुलिकट झील के आसपास आती हैं।
5. विश्व एकीकृत औषधी फोरम 2019 से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. इसका उद्घाटन श्रीपाद नाईक द्वारा किया जाएगा।
2. यह होमियोपैथी पर विश्व एकीकृत औषधी फोरम का दूसरा संस्करण है।
होमियोपैथी पर विश्व एकीकृत औषधी फोरम 2019 का आयोजन 23-25 जनवरी, 2019 के दौरान गोवा में किया जायेगा।इसका उद्घाटन श्रीपाद नाईक द्वारा किया जाएगा। यह होमियोपैथी पर विश्व एकीकृत औषधी फोरम का दूसरा संस्करण है।
थीम
इस फोरम का आयोजन आयुष मंत्रालय के अधीन होमियोपैथी में शोध के लिए केन्द्रीय परिषद् द्वारा किया जाएगा, इस फोरम की थीम्स निम्नलिखित हैं :
1. रेगुलेटरी सहयोग
2. न्यूनतम नियमन तथा कानूनी मानकों पर चिंतन
3. सुरक्षा तथा गुणवत्ता मानकों में वृद्धि
4. मानकीकरण की ओर कदम
6. Project ReWeave से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने हाल ही में Project ReWeave के तहत re-weave.in लांच किया, इसका उद्देश्य हथकरघा बुनकरों की सहायता करना है।
2. इस प्लेटफार्म पर बुनकर अपने विशिष्ठ पारंपरिक डिजाईन का प्रदर्शन कर सकते हैं।
3. इस ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से बुनकरों की आय में वृद्धि होगी। इससे प्राचीन परंपरा भी पुनर्जीवित हो सकेगी।
उपरोक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?
A. 1 और 2 सही हैं
B. 1 और 3 सही हैं
C. 2 और 3 सही हैं
D. उपरोक्त सभी सही हैं
उत्तर: D
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने Project ReWeave के तहत re-weave.in लांच किया, इसका उद्देश्य हथकरघा बुनकरों की सहायता करना है।इस ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की सहायता से बुनकर सीधे क्रेताओं से कनेक्ट हो सकेंगे। नए ग्राहकों तथा बाज़ार तक पहुँच बनाने के लिए यह प्लेटफार्म काफी महत्वपूर्ण है।इस प्लेटफार्म पर बुनकर अपने विशिष्ठ पारंपरिक डिजाईन का प्रदर्शन कर सकते हैं।इस ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से बुनकरों की आय में वृद्धि होगी। इससे प्राचीन परंपरा भी पुनर्जीवित हो सकेगी।
7 . वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. इस सूचकांक के द्वारा यह मापा जाता है कि देश तथा शहर किस प्रकार प्रतिभा का विकास करते हैं, उन्हें आकर्षित करते हैं तथा उन्हें रोके रखने (retain) में कितना कामयाब होते हैं। इस सूचकांक में विश्व भर के 125 देशों तथा 114 शहरों को मूल्यांकन किया गया है।
2. भारत एक स्थान की उछाल के साथ 80वें स्थान पर पहुँच गया है, परन्तु ब्रिक्स देशों की सूची में भारत काफी पीछे है।
INSEAD बिज़नेस स्कूल ने टाटा कम्युनिकेशन्स तथा अडेको ग्रुप की सहायता से तैयार किये गये वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक को विश्व आर्थिक फोरम की वार्षिक बैठक में जारी किया।इस सूचकांक के द्वारा यह मापा जाता है कि देश तथा शहर किस प्रकार प्रतिभा का विकास करते हैं, उन्हें आकर्षित करते हैं तथा उन्हें रोके रखने (retain) में कितना कामयाब होते हैं। इस सूचकांक में विश्व भर के 125 देशों तथा 114 शहरों को मूल्यांकन किया गया है।भारत एक स्थान की उछाल के साथ 80वें स्थान पर पहुँच गया है, परन्तु ब्रिक्स देशों की सूची में भारत काफी पीछे है।निम्न आय वर्गीय देशों में प्रतिभा के विकास में भारत को 48वां तथा विकास के अवसरों में 41वां स्थान प्राप्त हुआ।भारत की सबसे बड़ी चुनौती प्रतिभाओं को आकर्षित करना तथा उन्हें यहाँ पर बनाये रखना है, इसमें भारत को क्रमशः 95वां तथा 96वां स्थान प्राप्त हुआ।
8. केरियन-गांडियन पुल किस नदी पर निर्मित है?
A. रावी नदी
B. सतलुज नदी
C. झेलम नदी
D. चिनाब नदी
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 22 जनवरी, 2019 को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में रावी नदी पर निर्मित केरियन-गंडियाल पुल राष्ट्र को समर्पित किया। रावी दरिया पर एक अरब 58 करोड़ 84 लाख रुपये के कुल खर्च के साथ बनाये गये 1.2 किलोमीटर लंबे इस पुल के साथ अंतर्राज्यीय सड़क सम्पर्क में और सुधार होगा। इससे जम्मू के कठुआ और पंजाब के पठानकोट में रहने वाले तकरीबन दो लाख 20 हजार से अधिक लोगों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा। इससे इन दोनों शहरों के बीच की दूरी 45 किलोमीटर से कम होकर आठ दशमलव 6 किलोमीटर रह जाएगी। पिछले चार वर्षों के दौरान जम्मू कश्मीर राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग के नेटवर्क में 969 किलोमीटर की वृद्धि हुई है।
9. ऑपरेशन कब्बडी से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. ऑपरेशन कब्बडी का जिक्र लाइन ऑन फ़ायर : सीज़फ़ायर वॉयलेशन्स एंड इंडिया-पाकिस्तान एस्केलेशन डायनामिक्स’ नामक पुस्तक में किया गया हैं
2. लाइन ऑन फ़ायर : सीज़फ़ायर वॉयलेशन्स एंड इंडिया-पाकिस्तान एस्केलेशन डायनामिक्स’ के लेखक हैप्पीमॉन जैकब हैं
मोदी सरकार 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक से बहुत बड़ी योजना 2001 में ही भारतीय सेना ने बनाई थी। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे।इसके तहत कई ब्रिगेड मिल कर सीमा पार ज़बरदस्त हमले कर 25-30 पाकिस्तानी पोस्ट पर कब्जा कर लेते। पूरी नियंत्रण रेखा ही बदल जाती, पाकिस्तानी ज़मीन पर भारत का कब्जा होता और पाकिस्तान घुसपैठ कराने और आतंकवादी हमले कराने की स्थिति में नहीं कभी नहीं आ पाता।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर हैप्पीमॉन जैकब ने अपनी किताब, ‘लाइन ऑन फ़ायर : सीज़फ़ायर वॉयलेशन्स एंड इंडिया-पाकिस्तान एस्केलेशन डायनामिक्स’ में यह सनसनीखेज दावा किया है। ऑक्सफ़र्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने यह पुस्तक छापी है।
10. वर्ष 2018 में क्राइसिल की रिपोर्ट के अनुसार किस राज्य ने सर्वाधिक 11.3 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज किया?
A. गुजरात
B. बिहार
C. हरियाणा
D. तेलंगाना
उत्तरः B
बिहार वित्त वर्ष 2017-18 में राज्यों के विकास दर के मामले में टॉप पर रहा। उस दौरान बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रॉडक्ट यानी GSDP) 11.3% की दर से बढ़ा। रेटिंग्स एजेंसी क्रिसिल ने उन 17 राज्यों की रैकिंग जारी की जो केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों (सेंट्रल स्टैटिस्टिक्स डेटा) पर आधारित विभिन्न मापदंडों के अनुसार विशेष श्रेणी में नहीं आते हैं। एजेंसी ने छोटा राज्य होने के कारण गोवा को रैंकिंग में शामिल नहीं किया।
क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, जीएसडीपी के मामले में आंध्र प्रदेश और गुजरात क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, झारखंड, केरल और पंजाब ने सबसे खराब प्रदर्शन किया। वित्त वर्ष 2018 में गुजरात और कर्नाटक विकास, महंगाई और वित्तीय घाटे की रैंकिंग्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन राज्यों में शामिल रहे।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.