1. पीएसएलवी सी44 से किन दो उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया?
A. माइक्रोसैट-आई व जीसैट-12
B. माइक्रोसैट-आर व कलामसैट
C. कलामसैट व जीसैट-12
D. माइक्रोसैट-पीआई व क्युबसैट
2. माइकल लेग्रांड को किस क्षेत्र में तीन बार ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
A. संगीतकार
B. अभिनेता
C. फिल्म निर्देशन
D. कोरियोग्राफी
3. 1956 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रघबीर भोला से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. 1960 मे रोम ओलंपिक मे रजत पदक जीता था ।
2. उन्होंने 1954 से 60 तक भारतीय वायुसेना और सेना की हॉकी टीमों की कप्तानी की।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2, दोनों
D. दोनों कथन असत्य है।
4. PSLV C44 से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. यह इसरो के पीएसएलवी-डीएल का पहला मिशन है।
2. यह ध्रुवीय प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी)की 46वीं उड़ान है।
3. इस उपग्रह का नामकरण पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के नाम पर किया गया है।
उपरोक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?
A. 1 और 2 सही हैं
B. 1 और 3 सही हैं
C. 2 और 3 सही हैं
D. उपरोक्त सभी सही हैं
5. मेसिडोनिया देश का नाम बदलकर क्या हो गया है?
A. दक्षिणी मेसिडोनिया गणराज्य
B. पूर्वी मेसिडोनिया गणराज्य
C. पश्चिमी मेसिडोनिया गणराज्य
D. उत्तरी मेसिडोनिया गणराज्य
6. डेटा कनेक्टिविटी से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. यह SMS बेस्ड डाटा कनेक्टिविटी मोबाइल एप्प में उपलब्ध टेक्नोलॉजी के आधार पर काम करती है।
2. यह मोबाइल एप्प डिटेक्ट करेगी कि क्या उपभोक्ता के फ़ोन में नेटवर्क बहुत कम है। यदि फ़ोन में नेटवर्क कम है तो यह एप्प बी-बाउंड के सर्वर को कमांड भेजेगी।
3. यह कमांड SMS के द्वारा उपभोक्ता के खाते से भेजी जायेगी।
7.70वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसने ‘मोहन से महात्मा’ थीम वाली झांकी प्रस्तुत किया?
A. उत्तर प्रदेश सरकार
B. भारतीय रेलवे
C. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय
D. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय
8. अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 2019 से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. इस महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य उन राज्यों को प्रोत्साहित करना है जिन्होंने सिनेमा को बढ़ावा देने की क्षमता का प्रदर्शन किया है।
2. झारखंड को IFFI 2018 में फोकस राज्य के रूप में चुना गया था।
9. कृष्णा सोबती, निम्नलिखित में से किस पुस्तक की लेखिका नहीं थीं ?
A. मित्रो मरजानी
B. समय सरगम
C. सूरजमुखी अंधेरे में
D. आपका बंटी
10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपनी तत्काल सेवानिवृत्ति की घोषणा की है।
2. बोथा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2005 से 2012 तक पांच टेस्ट मैच, 78 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 40 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
3. वह 2012 में ऑस्ट्रेलिया की घरेलू लीग में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए और 2016 में ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बन गए।
ANSWERS:
उत्तरः 1) B
व्याख्या
इसरो द्वारा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सैटेलाइट PSLV C44 का प्रक्षेपण किया गया। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी)-सी 44 रॉकेट से दो सैटेलाइट गुरुवार की रात छोड़े गए, इनमें डीआरडीओ का इमेजिंग सैटेलाइट माइक्रोसैट आर और छात्रों का सैटेलाइट कलामसैट शामिल है।
उत्तरः 2) A
फ्रांस के जाने माने संगीतकार माइक लेग्रांड का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। माइकल ने 50 साल से भी अधिक समय के करियर में तीन बार ऑस्कर पुरस्कार जीता था। उन्हें पहली बार 1969 में फिल्म ‘द थॉमस क्राउन अफेयर’ के गीत ‘द विंडमिल्स ऑफ योर माइंड’ के लिए अकादमी अवार्ड प्रदान किया गया था।
उत्तरः 3) C
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रघबीर सिंह भोला का निधन हो गया।उन्होंने 1956 मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था ।1960 मे रोम ओलंपिक मे रजत पदक जीता था ।उन्होंने 1954 से 60 तक भारतीय वायुसेना और सेना की हॉकी टीमों की कप्तानी की। सेना के विभिन्न विभागों के बीच हुई चैम्पियनशिप में उनकी टीम तीन बार विजेता रही और दो बार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप भी जीती।
उत्तर: 4) D
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने श्री हरिकोटा स्थित सतीष धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम प्रक्षेपण केंद्र से दो उपग्रहों माइक्रोसैट-आर (Microsat-R) तथा कलामसैट-वी2 (Kalamsat) उपग्रह का प्रक्षेपण किया। यह ध्रुवीय प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) की 46वीं उड़ान है।सर्वप्रथम माइक्रोसैट-आर को 274 किलोमीटर दूर कक्षा में स्थापित किया गया, फिर अंतरिक्षयान का चौथा चरण पीएस4 (PS4) ने कलामसैट को 453 किलोमीटर दूर कक्षा में स्थापित किया।पीएस4 को ऑर्बिटल प्लेटफॉर्म के रूप में इस्तेमाल करने वाला कलामसैट-वी2 पहला उपग्रह है। यह उपग्रह छात्रें द्वारा तैयार उपग्रह है।
यह इसरो के पीएसएलवी-डीएल का पहला मिशन भी है। पीएसएलएवी-डीएल ( PSLV-DL) पीएसएलवी का नया संस्करण है जिसके मोटर पर दो स्ट्रैप है।इसरो के अध्यक्ष के. सिवान के अनुसार पीएसएलवी सी44 की उड़ान इस रूप में विशिष्ट थी कि इसरो ने पहली बार रॉकेट के अंतिम चरण (चौथा चरण) का इस्तेमाल अंतरिक्ष में प्रयोग करने के लिए इस्तेमाल किया।
130 किलोग्राम वजनी माइक्रौसैट-आर सैन्य इमेजिंग उपग्रह है।कलामसैट एक नैनो उपग्रह है जिसका निर्माण चेन्नई के छात्रों ने किया है। इसका वजन 1.2 किलोग्राम है। इस उपग्रह का नामकरण पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के नाम पर किया गया है।
उत्तरः 5) D
मेसेडोनिया ने अपने देश का नाम बदलकर उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य रख लिया है। मेसेडोनिया के इस निर्णय से ग्रीस के साथ उसका पिछले कई वर्षों से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया है। दोनों देशों के मध्य हुई बातचीत से इस निर्णय पर समझौता किया गया।उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य नाम रखे जाने पर यूरोपियन यूनियन, संयुक्त राष्ट्र, यूनान एवं अन्य वैश्विक शक्तियों ने मेसेडोनिया के इस कदम का स्वागत किया है।
उत्तर: 6) D
बीएसएनएल ने फ़्रांसिसी कंपनी बी-बाउंड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, इस समझौते के अनुसार बीएसएनएल उन क्षेत्रों में लोगों को SMS के द्वारा डाटा कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध करवाएगा जहाँ पर इन्टरनेट कनेक्टिविटी नहीं है अथवा सिग्नल बहुत कम आता है।यह SMS बेस्ड डाटा कनेक्टिविटी मोबाइल एप्प में उपलब्ध टेक्नोलॉजी के आधार पर काम करती है।यह मोबाइल एप्प डिटेक्ट करेगी कि क्या उपभोक्ता के फ़ोन में नेटवर्क बहुत कम है। यदि फ़ोन में नेटवर्क कम है तो यह एप्प बी-बाउंड के सर्वर को कमांड भेजेगी।यह कमांड SMS के द्वारा उपभोक्ता के खाते से भेजी जायेगी।कमांड मिलने पर बी-बाउंड सर्वर SMS बेस्ड डाटा कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाएगा।यह कनेक्टिविटी एप्प से बी-बाउंड के बीच SMS के आदान-प्रदान पर आधिरत है।इस टेक्नोलॉजी को सर्वप्रथम फ्रांस में शुरू किया गया है। अभी इसकी परीक्षण कुछ एक अफ्रीकी देशों में भी किया जाता है। बीएसएनएल इस टेक्नोलॉजी के क्रियान्वयन के लिए कुछ एक एप्स के साथ समझौते कर रहा है।
उत्तरः 7) B
भारतीय रेलवे प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड 2019 में ‘मोहन से महात्मा’ की थीम पर आधारित अपनी झांकी दिखाया। इस 70वें गणतंत्र दिवसके अवसर पर, भारतीय रेलवे की झांकी महात्मा गांधी और भारतीय रेलवे की विकासवादी यात्रा को प्रदर्शित किया ।भारतीय रेलवे की झांकी में “मोहन दास करम चंद गांधी के महात्मा गांधी में रूपांतरण” को दर्शाया गया। 1893 की वह घटना, जब युवा मोहन दास को दक्षिण अफ्रीका के पीटरमैरिट्जबर्ग रेलवे स्टेशन पर एक “यूरोपियन ऑनली” डिब्बे से बाहर निकाल दिया गया था और इसका परिणाम यह हुआ कि इस घटना ने उन्हें ‘सत्याग्रह’ करने के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में काम किया। बाद में वह इस राष्ट्र के लिए ‘महात्मा’ के रूप में उभरे।
उत्तरः 8) C
सूचना और प्रसारण मंत्रालय फिल्म समारोह निदेशालय के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देने और प्रदर्शित करने के उद्देश्य से, 1 से 3 फरवरी, 2019 तक रांची, झारखंड में द्वितीय झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के संगठन को समर्थन देगा।इस महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य उन राज्यों को प्रोत्साहित करना है जिन्होंने सिनेमा को बढ़ावा देने की क्षमता का प्रदर्शन किया है।यह सहायता “अनुदान सहायता” योजना के तहत प्रदान की जा रही है।झारखंड को IFFI 2018 में फोकस राज्य के रूप में चुना गया था।
उत्तरः 9) D
प्रसिद्ध साहित्यकार और ज्ञानपीठ अवॉर्ड से सम्मानित कृष्णा सोबती का निधन हो गया। 18 फरवरी 1925 को वर्तमान पाकिस्तान के एक कस्बे में सोबती का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी रचनाओं में महिला सशक्तिकरण और स्त्री जीवन की जटिलताओं का जिक्र किया था। कृष्णा सोबती के कालजयी उपन्यासों में सूरजमुखी अंधेरे के, दिलोदानिश, ज़िन्दगीनामा, ऐ लड़की, समय सरगम, मित्रो मरजानी का नाम लिया जाता है।
उत्तर: 10) D
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपनी तत्काल सेवानिवृत्ति की घोषणा की है।बोथा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2005 से 2012 तक पांच टेस्ट मैच, 78 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 40 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।बोथा ने 10 एकदिवसीय मैचों में प्रोटियाज की कप्तानी की और 2009 में ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद टीम को नंबर 1 रैंकिंग पर लेके गए।जोहान बोथा दक्षिण अफ्रीका के एक पूर्व क्रिकेटर हैं जिन्होंने 2005 और 2012 के बीच दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम के लिए क्रिकेट खेला था।वह 2012 में ऑस्ट्रेलिया की घरेलू लीग में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए और 2016 में ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बन गए।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.