1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. गुप्तेश्वर पांडे को बिहार का नया डीजीपी नियुक्त किया गया।
2. गुप्तेश्वर पांडे 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2, दोनों
D. दोनों कथन असत्य है।
2. किस राज्य ने कांजली आद्रभूमि एवं पवित्र काली बीन नदी को वन्यजीव संरक्षण रिजर्व घोषित किया है?
A. उत्तराखंड
B. पश्चिम बंगाल
C. पंजाब
D. हिमाचल प्रदेश
3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. 5 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कर नहीं लगेगा।
2. ग्रेच्युटी की सीमा भी बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है।
4. किस राज्य ने सिंधु नदी डॉल्फिन को राज्य का जलीव जीव घोषित किया गया है?
A. पंजाब
B. जम्मू-कश्मीर
C. हिमाचल प्रदेश
D. हरियाणा
5. मेगा पेंशन योजना से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए रु 15,000 मासिक आय के साथ एक मेगा पेंशन योजना ‘प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन ‘ शुरू की है ।
2. यह पेंशन योजना उन्हें 60 वर्ष की आयु से रु 3,000 की अनुमानित मासिक पेंशन प्रदान करेगी।
3. सरकार हर महीने श्रमिक के पेंशन खाते में समान हिस्सा जमा करेगी।
उपरोक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?
A. 1 और 2 सही हैं
B. 1 और 3 सही हैं
C. 2 और 3 सही हैं
D. उपरोक्त सभी सही हैं
6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. RBI ने 3 बैंक से PCA फ्रेमवर्क हटाया।
2. सरकार ने बैंक ऑफ इंडिया के लिए 10,000 करोड़ रुपये, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के लिए 5,500 करोड़ रुपये और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लिए 4,500 करोड़ रुपये की पूंजी की घोषणा की थी, जिससे बैंकों को ढांचे से बाहर आने में मदद मिली।
7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. यस बैंक ने अजय कुमार को अंतरिम एमडी और सीईओ नियुक्त किया।
2. अजय कुमार जनवरी 2016 से बैंक के गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र निदेशक हैं।
8.किसे BARC इंडिया का नया चेयरमैन चुना गया है
A. नकुल चोपड़ा
B. रतन कुमार सिन्हा
C. पुनीत गोयंका
D. कमलेश नीलकंठ व्यास
9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. उत्तरी मेसिडोनिया गणराज्य नाटो का 30वां सदस्य होगा।
2. नाटो के महासचिव जेन स्टोलेनबर्ग है।
3. नाटो मुख्यालय बेल्जियम के ब्रुसेल्स में बुलेवार्ड लियोपोल्ड में स्थित है।
10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. पंजाब सरकार ने सिंधु नदी डॉल्फिन को राज्य का जलीय जीव घोषित किया है।
2. इस डॉल्फिन मछली को भूलन भी कहा जाता है।
3. इसका वैज्ञानिक नाम प्लैटेनिस्ता माइनर है।
ANSWERS:
उत्तरः 1) C
व्याख्या
गुप्तेश्वर पांडे को बिहार का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है।वह के एस द्विवेदी की जगह लेगे, जो 31 जनवरी 2019 को सेवानिवृत्त हुए थे।गुप्तेश्वर पांडे 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।इस नियुक्ति से पहले वे बिहार पुलिस अकादमी और बिहार सैन्य पुलिस के महानिदेशक थे।
उत्तरः 2) C
पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता वाला राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में काजली आद्रभूमि (Kanjli Wetland ) एवं पवित्र काली बीन (Kali Bein) को वन्यजीव संरक्षण रिजर्व (wildlife conservation reserve) घोषित करने का भी निर्णय लिया।
उत्तरः 3) C
वित्त मंत्री, पीयूष गोयल ने मध्यम आय वर्ग के आम आदमी के लिए राहत की घोषणा की।उन्होंने प्रस्ताव दिया कि पाँच लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों को कोई कर नहीं देना होगा।वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आयकर की मौजूदा दरों या स्लैब में कोई बदलाव नहीं होगा।6.5 लाख रुपये तक की सकल आय वाले व्यक्तियों को भी प्रोविडेंट फंड और निर्दिष्ट बचत और बीमा में निवेश करने पर किसी भी आयकर का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।ग्रेच्युटी की सीमा भी बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है।
उत्तरः 4) A
पंजाब सरकार ने सिंधु नदी डॉल्फिन को राज्य का जलीय जीव घोषित किया है। इस मछली को भूलन भी कहा जाता है।राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता वाला राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में इस संकटापन्न प्रजाति के संरक्षण के लिए राज्य जलीव जीव घोषित करने का निर्णय लिया गया।
उत्तर: 5) D
सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए रु 15,000 मासिक आय के साथ एक मेगा पेंशन योजना ‘प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन’ शुरू की है । यह पेंशन योजना उन्हें 60 वर्ष की आयु से रु 3,000 की अनुमानित मासिक पेंशन प्रदान करेगी।यह उनके काम करने की उम्र के दौरान एक छोटी सस्ती राशि के मासिक योगदान पर प्रदान की जाएगी।29 साल की उम्र में पेंशन योजना में शामिल होने वाले एक असंगठित क्षेत्र के श्रमिक को केवल रु 100 प्रति माह का 60 वर्ष की आयु तक योगदान करना होगा।18 वर्षों में पेंशन योजना में शामिल होने वाले श्रमिक को केवल रु 55 प्रति माह देना होगा।सरकार हर महीने श्रमिक के पेंशन खाते में समान हिस्सा जमा करेगी।
उत्तरः 6) C
भारतीय रिजर्व बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों को त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) की पाबंदी से बाहर कर दिया।RBI ने बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को किया PCA से बाहर.सरकार ने बैंक ऑफ इंडिया के लिए 10,000 करोड़ रुपये, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के लिए 5,500 करोड़ रुपये और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लिए 4,500 करोड़ रुपये की पूंजी की घोषणा की थी, जिससे बैंकों को ढांचे से बाहर आने में मदद मिली।सार्वजनिक क्षेत्र के आठ बैंक- इलाहाबाद बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, कॉर्पोरेशन बैंक, आईडीबीआई बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और देना बैंक अभी भी पीसीए के अन्दर आते हैं।
उत्तरः 7) C
यस बैंक ने अजय कुमार को अंतरिम प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया है।बैंक ने उन्हें 31 जनवरी को राणा कपूर के पद पर नियुक्त किया है।कुमार जनवरी 2016 से बैंक के गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र निदेशक हैं।वह अंतरिम एमडी और सीईओ का पद संभालेंगे जब तक रवनीत गिल 1 मार्च 2019 को एमडी और सीईओ के रूप में पद ग्रहण नहीं कर लेते हैं।
उत्तरः 8) C
BARC का पूरा नाम है ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया हैं । पुनीत गोयंका जो कि BARC के संस्थापक चेयरमैन के रूप में भी कार्य कर चुके हैं और वह फिलहाल जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के एमडी और सीईओ रहे हैं। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया की स्थापना 2010 में की गई थी और इसकी स्थापना केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के दिशानिर्देशों से की गई थी।
उत्तर: 9) D
बाल्कन देश उत्तरी मेसिडोनिया गणराज्य उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन यानी नाटो का 30वां सदस्य होगा। 6 फरवरी, 2019 को ब्रुसेल्स स्थित नाटो मुख्यालय में उत्तरी मेसिडोनिया नाटो प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करेगा। नाटो के महासचिव जेन स्टोलेनबर्ग ने 2 फरवरी, 2019 को एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी कि 29 सदस्यीय नाटो 6 फरवरी, 2019 को मेसिडोनिया के शामिल होने के साथ ही 30 सदस्यीय हो जाएगा। विगत तीन दशकों से मेसिडोनिया के नाटो में प्रवेश करने का यूनान विरोध करता रहा है। मेसिडोनिया के नाम से यूनान का एक प्रांत भी है और यूनान का मानना रहा है कि मेसिडोनिया नाम से उसके प्रांत पर संप्रभूता का ऐहसास करता है। इसी आधार पर दोनों देशों के मध्य समझौता हुआ और मेसिडोनिया ने अपना नाम उत्तरी मेसिडोनिया गणराज्य कर लिया। इसके पश्चात यूनान ने नाटो में शामिल होने के मेसिडोनिया के प्रयास का समर्थन किया।
नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (NATO) उत्तरी अमेरिका और यूरोप के 29 देशों का एक गठबंधन है जो 4 अप्रैल 1949 को हस्ताक्षरित नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। संधि के अनुसार, नाटो की मूल भूमिका राजनीतिक और सैन्य तरीकों से अपने सदस्य देशों की स्वतंत्रता और सुरक्षा की रक्षा करना है। नाटो आपदा प्रबंधन और शांति व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नाटो मुख्यालय गठबंधन का राजनीतिक और प्रशासनिक केंद्र है। यह बेल्जियम के ब्रुसेल्स में बुलेवार्ड लियोपोल्ड में स्थित है।
उत्तर: 10) D
पंजाब सरकार ने सिंधु नदी डॉल्फिन को राज्य का जलीय जीव घोषित किया है। इस मछली को भूलन भी कहा जाता है। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता वाला राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में इस संकटापन्न प्रजाति के संरक्षण के लिए राज्य जलीव जीव घोषित करने का निर्णय लिया गया। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता वाला राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में इस संकटापन्न प्रजाति के संरक्षण के लिए राज्य जलीव जीव घोषित करने का निर्णय लिया गया। बोर्ड ने काजली आद्रभूमि एवं पवित्र काली बीन को वन्यजीव संरक्षण रिजर्व घोषित करने का भी निर्णय लिया।
सिंधु नदी डॉल्फिन ताजे पानी के डॉल्फिन में दूसरा सर्वाधिक संकटापन्न प्रजाति है। सिंधु नदी (पाकिस्तान) में इसकी संख्या 1800 है और व्यास नदी में इसकी संख्या महज 8 से 10 है। विश्व में नदी डॉल्फिन की केवल सात प्रजातियां और उपप्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें से एक है सिंधु नदी डॉल्फिन। यह मछली अंधी होती है। ऐसा कहा जाता है इन मछलियों का उद्भव प्राचीन टेथिस सागर में हुआ था और उसके सूख जाने के पश्चात वहीं के पास की नदियों को अपना पर्यावास बना लिया। इसका वैज्ञानिक नाम प्लैटेनिस्ता माइनर है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.