1. अनडॉन्टेड–सेव्ड द आईडिया ऑफ इंडिया पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. सलमान खुर्शीद
B. पी. चिदंबरम
C. कपिल सिब्बल
D. शशि थरूर
2. वर्ष 2019 का कृषि कुंभ का आयोजन किस जगह पर हुआ?
A. मोतिहारी
B. अहमदाबाद
C. इलाहाबाद
D. वाराणसी
3. अरुण प्रभा किस राज्य का प्रथम दूरदर्शन चैनल है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. अरुणाचल प्रदेश
C. आंध्रप्रदेश
D. अंडमान निकोबार
4. किस देश में ‘विंडरश स्कीम’ के तहत 450 भारतीयों को वहां की नागरिकता प्रदान की गई है?
A. आस्ट्रेलिया
B. फ्रांस
C. यूएसए
D. यूनाइटेड किंगडम
5. यूनानी दिवस किनकी जयंती के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है?
A. हिप्पोक्रेटस
B. हकीम अजमल खान
C. सुश्रुत
D. चरक
6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. कटलास एक्सप्रेस- 2019 एक बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण अभ्यास है
2. इसका उद्देश्य पश्चिमी हिंद महासागर में अवैध समुद्री गतिविधि को रोकने के उद्देश्य से भाग लेने वाले राष्ट्रों के सशस्त्र बलों के मध्य कानून प्रवर्तन क्षमता में सुधार करना है।
3. इसमें भारतीय नौसेना के फ्रंट लाइन युद्धपोत आई.एन.एस. त्रिकंड ने भाग लिया था।
उपरोक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?
A. 1 और 2 सही हैं
B. 1 और 3 सही हैं
C. 2 और 3 सही हैं
D. उपरोक्त सभी सही हैं
7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. जयपुर की मान सागर झील में 22वें भारतीय पक्षी मेले का आयोजन किया गया
2. यह मेला बगुलों को समर्पित था।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2, दोनों
D. दोनों कथन असत्य है।
8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. द ग्रेट इंडियन बस्टर्ड: सी.ओ.पी.-13 के लिए शुभंकर होगा।
2. सी.ओ.पी.-13 प्रवासी जानवरों और उनके आवासों के संरक्षण और सतत उपयोग हेतु एक वैश्विक मंच प्रदान करता है।
3. इसे बॉन सम्मेलन के रूप में भी संदर्भित किया जाता है।
9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. पेट्रोटेक 2019, भारत का प्रमुख द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय तेल एवं गैस सम्मेलन एवं प्रदर्शनी है।
2. पेट्रोटेक 2019 की थीम- “नवाचार एवं सहयोग के माध्यम से नए ऊर्जा विश्व को आकार प्रदान करना” है।
10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. असम सरकार ने “अरूंधति योजना” की घोषणा की है
2. इस योजना के अंतर्गत, असम सरकार राज्य की ई.डब्ल्यू.एस. श्रेणी की दुल्हनों को 10 ग्राम (1 तोला) सोना प्रदान करने जा रही है।
ANSWERS:
उत्तरः 1) B
व्याख्या
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पुस्तक अनडॉन्टेड: सेविंग द आइडिया ऑफ इंडिया’ का आज विमोचन हुआ. नेहरू मेमोरियल म्यूजियम में पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद, सुष्मिता देव और टीसीए श्रीनिवास राघवन भी मौजूद रहे.
उत्तरः 2) A
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के गांधी मैदान में शनिवार को तीन दिवसीय कृषि मेला “कृषि कुंभ 2019” का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन आज राज्यपाल लालजी टंडन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने सभा को संबोधित किया।
कृषि कुम्भं में किसानों को आमदनी दोगुनी करने के लिए नई तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी। पारंपरिक खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर किसानों को आय बढ़ाने के टिप्स भी दिये जाएंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस कृषि कुम्भं के दौरान 14 तकनीकी सत्र होंगे। जिसमें वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ किसानों का सीधा संवाद होगा। किसानों को मत्स्य पालन, उन्नत बीज, मधुमक्खी पालन, महिला सशक्तिकरण और आजीविका मिशन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
उत्तरः 3) B
अरुणाचल प्रदेश को जल्द ही अपना 24 घंटे सेवा देने वाला चैनल मिलने जा रहा है। यह चैनल पूरी तरह से प्रदेश की संस्कृति और सभ्यता को समर्पित होगा। अरुण प्रभा चैनल की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। सूचना प्रसारण मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह सभी प्रोजेक्ट सरकार की ‘लुक ईस्ट’ नीति का हिस्सा हैं। इस नीति का लक्ष्य उत्तर पूर्व को रेल, सड़क, संचार, ऊर्जा और जलमार्ग से देश के बाकी इलाकों से जोड़ना है। मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने बताया कि अरुण प्रभा चैनल सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस और दूरदराज के इलाकों से भी लाइव प्रसारण करने में सक्षम होगा। इसका मुख्यालय इटानगर का दूरदर्शन केंद्र होगा।
60 करोड़ का यह प्रोजेक्ट कैबिनेट द्वारा आवंटित 1054 करोड़ की राशि का हिस्सा है। इस राशि का मुख्य लक्ष्य प्रसार भारती की तकनीक और संरचना में विकास करना है। 1054 करोड़ रुपए में से लगभग 435 करोड़ आकाशवाणी और 619 करोड़ दूरदर्शन के लिए आवंटित किए गए हैं।
उत्तरः 4) D
हाल ही में ‘विंडरश स्कीम’ के तहत सैकड़ों भारतीयों की ब्रिटेन के नागरिक होने की पुष्टि की गई है। इसे पिछले साल ‘Windrush Scandal’ के मद्देनज़र स्थापित किया गया था। ब्रिटेन में रहने वाले राष्ट्रमंडल के सैकड़ों लोग, जो 1971 से पहले ब्रिटिश जहाज़ एम्पायर ‘Windrush’ से ब्रिटेन आ गए थे तथा स्थायी रूप से यू.के. में रहने और काम करने के हकदार थे, को गलत तरीके से अवैध अप्रवासी माना जा रहा था। इसे ही ‘विंडरश कांड’के रूप में जाना जाता है।
‘विंडरश योजना’ ऐसे ही अप्रवासी को सहायता प्रदान करने के लिये ब्रिटिश सरकार द्वारा उठाया गया कदम है। इस योजना के अंतर्गत एक अलग टास्कफोर्स का गठन किया गया है, जो ‘विंडरश योजना के तहत आवेदन करने वाले अप्रवासी की मदद करेंगी। विंडरश स्कीम के तहत आवेदन यू.के. में रहने वाले आवेदकों के लिये ‘GOV.UK’ पर – “Windrush Scheme application (UK)” तथा यू.के. के बाहर रहने वाले आवेदकों के लिए” Windrush Scheme application (Overseas)” पर किया जा सकता है।
उत्तरः 5) D
11-12 फरवरी, 2019 के मध्य नई दिल्ली में यूनानी दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन केंद्रीय यूनानी चिकित्सा परिषद, अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य यूनानी औषधि के संवर्द्धन एवं विकास से जुड़े विभिन्न संस्थानों और संगठनों के बीच ज्ञान को साझा करने तथा संपर्कों के विकास के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 एवं वर्ष 2018 में पहले एवं दूसरे यूनानी दिवस का आयोजन क्रमशः हैदराबाद एवं नई दिल्ली में किया गया था। ज्ञातव्य है कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने वर्ष 2016 में भारतीय चिकित्सक हकीम अजमल खां के जन्मदिवस 11 फरवरी को उनके सम्मान में यूनानी दिवस के रूप में घोषित किया था।
उत्तर: 6) D
कटलास एक्सप्रेस- 2019 एक बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण अभ्यास है जिसका उद्देश्य पश्चिमी हिंद महासागर में अवैध समुद्री गतिविधि को रोकने के उद्देश्य से भाग लेने वाले राष्ट्रों के सशस्त्र बलों के मध्य कानून प्रवर्तन क्षमता में सुधार करना, क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना और अंतरकार्यकारिता को विकसित करना है।
यह हाल ही में 27 जनवरी से 06 फरवरी, 2019 तक आयोजित किया गया था। यह हाल ही में आयोजित किया गया था, जिसमें भारतीय नौसेना के फ्रंट लाइन युद्धपोत आई.एन.एस. त्रिकंड ने भाग लिया था। अभ्यास के दौरान, कई पूर्वी अफ्रीकी देशों के नौसैनिक, तटरक्षक और समुद्री पुलिस के जवानों को संयुक्त रूप से आई.एम.ओ., संयुक्त समुद्री बल (सी.एम.एफ.) और यूरोपीय नौसेना बल (EUNAVFOR) जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के सहयोग से संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत और नीदरलैंड के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया था। पहले चरण को कमांड पोस्ट अभ्यास (सी.पी.एक्स.) कहा जाता है। दूसरे चरण को अंतिम प्रशिक्षण अभ्यास (एफ.टी.एक्स.) कहा जाता है।
उत्तरः 7) C
22वें भारतीय पक्षी मेले का आयोजन भारतीय पर्यटन एवं वन्यजीव सोसाइटी द्वारा किया गया था, जयपुर चिडि़याघर और कुछ परोपकारी निकायों और विदेशी संगठनों द्वारा इस आयोजन का समर्थन किया गया था। यह मेला बगुलों को समर्पित था।
भारतीय उपमहाद्वीप ने बगुला पक्षियों की 84 प्रजातियों की मेजबानी की थी, जिनमें से 64 प्रजातियां प्रवासी हैं। बगुला पक्षी, छोटे पक्षी होते हैं वे अधिकांशत: पानी के किनारों तक ही सीमित रहते हैं और नम सतहों पर पालन पोषण करते हुए पाए जाते हैं।
उत्तर: 8) D
केंद्र ने घोषणा की है कि वर्ष 2020 में गुजरात में आयोजित होने वाले सयुंक्त राष्ट्र प्रवासी प्रजाति संरक्षण सम्मलेन (सी.एम.एस.) के 13वें पाट्रियों के सम्मलेन के लिए ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (तुगदर) (जी.आई.बी.), इसका शुभंकर होगा।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के तत्वावधान में इनकी सीमा के देशों के माध्यम से प्रवासी प्रजातियों को संरक्षित करने हेतु इसका गठन किया गया था। इसे बॉन सम्मलेन के रूप में भी संदर्भित किया जाता है, यह प्रवासी जानवरों और उनके आवासों के संरक्षण और सतत उपयोग हेतु एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। इस सम्मेलन के अंतर्गत, परिशिष्ट I में सूचीबद्ध प्रवासी प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा है और पार्टियां, इन जानवरों के संरक्षण हेतु सख्ती से प्रयासरत हैं, इनके आवासीय स्थानों के संरक्षण अथवा पुन: स्थापना, प्रवास में आने वाली बाधाओं को कम करना और उनके लुप्त होने के अन्य कारकों को नियंत्रित करने हेतु पार्टियां सख्ती से प्रयासरत हैं। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता से महत्वूपर्ण रूप से लाभ प्राप्त करने वाली अथवा आवश्यक प्रवासी प्रजातियां, सम्मेलन के परिशिष्ट ।। में सूचीबद्ध हैं।
उत्तरः 9) C
भारत ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक रणनीतिक हाइड्रोकार्बन कार्यक्रम, पेट्रोटेक 2019 के 13वें संस्करण में अपनी खुली रकबा लाइसेंसीकरण नीति (ओ.ए.एल.पी.) के अंतर्गत तीसरी बोली प्रक्रिया शुरू की है।
पेट्रोटेक 2019, भारत का प्रमुख द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय तेल एवं गैस सम्मेलन एवं प्रदर्शनी है। यह एशिया का सबसे बड़ा तेल एवं गैस कार्यक्रम है। पेट्रोटेक 2019 की थीम- “नवाचार एवं सहयोग के माध्यम से नए ऊर्जा विश्व को आकार प्रदान करना” है।
इस वैश्विक कार्यक्रम का उद्देश्य ऊर्जा मंत्रियों, पेशेवरों, उद्योग नेतृत्वकर्ताओं, ऊर्जा क्षेत्र के विद्यानों और डोमेन विशेषज्ञों को एक सामान्य मंच पर लाना है। यह विश्व को भारतीय हाइड्रोकार्बन उद्योग की मजबूतियों और क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ ही हाइड्रोकार्बन उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में अनुभवों के आदान-प्रदान, विचारों के आदान-प्रदान, ज्ञान एवं तकनीकी विकास के लिए एक व्यवसायिक मंच प्रदान करता है।
उत्तरः 10) C
असम सरकार ने “अरूंधति योजना” की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत, असम सरकार राज्य की ई.डब्ल्यू.एस. श्रेणी की दुल्हनों को 10 ग्राम (1 तोला) सोना प्रदान करने जा रही है। हाल ही में घोषित किए गए राज्य बजट में इस योजना के लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
इस योजना के लाभार्थी कौन हैं?
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.