समाचारों मेंं क्यों? =>सरकार ने नई दिल्ली में पहली बार ‘भारत पर्यटन मार्ट’ (इंडिया टूरिज़्म मार्ट) 2018 का उद्घाटन किया। =>इसे पर्यटन मंत्रलय ने ‘भारतीय पर्यटन एवं आतिथ्य संघ’ (FAITH) तथा राज्यों व संघशासित सरकारों के सहयोग से आयोजित किया।
उद्देश्य: =>यह एक बिजनेस टू बिज़नेस आयोजन है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनिया भर के देशों में प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय यात्र मार्टों के साथ भारत के लिए वार्षिक वैश्विक पर्यटन मार्ट बनाना है। मार्ट पर्यटन और आतिथ्य उद्योगों के सभी हितधारकों के लिए एक मंच प्रदान करता है ताकि अन्तर्क्रिया के माध्यम से व्यापार अवसरों का लाभ उठाया जा सके। =>‘इंडिया टूरिज्म मार्ट’ 2018 में दुनिया भर से अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों और मीडिया कर्मियों की भागीदारी रही। उत्तरी अमेरिका, पश्चिम यूरोप, पूर्वी एशिया लैटिन अमेरिका, कॉमन वेल्थ इंडिपेंडेंट कंट्रीज इत्यादि देशाें ने इसमें भाग लिया।
भारत में पर्यटन =>पर्यटन मंत्रलय के पांच वर्ष के भीतर 100 बिलियन डॉलर के अपेक्षित महत्वाकांक्षी लक्ष्य तक पहुंचने की आशा है। =>जब तक बुनियादी ढांचे की स्थापना नहीं की जाती है। पर्यटन गंतव्य तक पहुंचने के लिए अवसंरचना एक अपरिहार्य कारक है। वर्तमान सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करना, नवीकरणीय ऊर्जा रूपों को बढ़ावा देना और दूर-दराज़ क्षेत्रें तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कनोक्टिविटी में सुधार करना अत्यंत आवश्यक है। =>पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सर्वाधिक महत्वपूर्ण तत्व सरकार की स्वच्छ भारत अभियान है, जो जिससे यह सुनिश्चित होगा कि भारत अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य स्थल है।
आगे की राह: =>इसके बाद भारत पर्यटन मार्ट अन्य अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट्स की तज़र् पर वार्षिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित होगा, जिसे प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह में आयोजित किया जाएगा। =>भारत जैसा विशाल देश अपने विविध भूगोल, संस्कृति, परंपराओं, स्थापत्य आश्चर्यों और विविध धर्मों के साथ पर्यटकों के लिए कुछ नया अनुभव हो सकता है। नई ई-वीज़ा व्यवस्था के साथ देश में यात्र को आसान बनाया गया है, जो अब 166 देशों के लिए सुविधा प्रदान करता हैै। =>पर्यटन के माध्यम से औपचारिक एवं अनौपचारिक क्षेत्र में असंख्य रोजगार अवसरों का सृजन होता है जो देश का भाग्य बदल सकता है। देश के युवा उद्यमी, सेवा प्रदाता, एवं दुभाषिया इत्यादि के रूप में सेवा प्रदान कर सकते हैं। भारत की विभिन्न विशेषताओं से पता चलता है कि यहां पर्यटन क्षेत्र में जबरदस्त बहुआयामी क्षमतायें मौजूद हैं और हमें इसके दोहन की आवश्यकता है।
फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन एवं इंडियन टूरिज़्म एंड हास्पिटालिटी (FAITH) के विषय में =>फेथ एक निकाय है, जिसमें पर्यटन, यात्र, परिवहन रेस्तरां, होटल और सम्मेलन क्षेत्रें का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राष्ट्रीय संघ सदस्य हैं। फेडरेशन का गठन सामूहिक उद्योग की आवाज़ उठाने के लिए किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र की अनुमानित वृद्धि हासिल की जा सके।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.