1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. इसरो ने स्कूली बच्चों के लिए “युवा विज्ञानी कार्यक्रम” शुरू किया है।
2. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष गतिविधियों के उभरते हुए क्षेत्रों में इनकी रुचि जगाने के इरादे से युवा लोगों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान करना है।
3. सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. और राज्य पाठ्यक्रम को शामिल करते हुए प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रत्येक राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश से 3 छात्रों का चयन करना प्रस्तावित किया गया है।
उपरोक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?
A. 1 और 2 सही हैं
B. 1 और 3 सही हैं
C. 2 और 3 सही हैं
D. उपरोक्त सभी सही हैं
2. भारतीय मूल की अमेरिकी मेधा नार्वेकर किस यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट एवं सेक्रेटरी नियुक्त हुयी हैं?
A. ओहायो यूनिवर्सिटी
B. यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया
C. यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया
D. हावर्ड यूनिवर्सिटी
3. एक राष्ट्र, एक कार्ड” से सम्बंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. प्रधानमंत्री ने “एक राष्ट्र, एक कार्ड” लांच किया है।
2. एक राष्ट्र, एक कार्ड मॉडल अर्थात राष्ट्रीय सामान्य गतिशीलता कार्ड (एन.सी.एम.सी.) पर आधारित स्वदेशी स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली, भारत में इस प्रकार की पहली प्रणाली है।
3. यह विभिन्न प्रकार के परिवहन शुल्क के भुगतान को सुव्यवस्थित करने में लोगो को सक्षम करेगी।
4. किस अर्द्धसैनिक बल ने सिंगल लाइन साइकल पैरेड का गिनिज विश्व रिकॉर्ड बनाया?
A. सीआईएसएफ
B. सीआरपीएफ
C. आईटीबीपी
D. बीएसएफ
5. बोल्ड–क्विट (BOLD-QIT) परियोजना से सम्बंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केंद्रीय गृह मंत्री ने असम के धुबरी जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सी.आई.बी.एम.एस. (व्यापक एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली) के अंतर्गत BOLD-QIT (सीमा वैद्युत शासित QRT अवरोधन तकनीकि) का अनावरण किया है।
2. यह ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के निर्जन नदी क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमाओं को विभिन्न प्रकार के सेंसरों से सुसज्जित करने में बी.एस.एफ. की मदद करेगी।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2, दोनों
D. दोनों कथन असत्य है।
6. रोजर फेडरर का 100वां एटीपी टाइटल निम्नलिखित में से कौन सा है?
A. दुबई टेनिस चैंपियनशिप
B. कतर टेनिस चैंपियनशिप
C. स्विस ओपन टेनिस चैंपियनशिप
D. शंघाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप
7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत, गैंडों को बचाने के लिए 4 देशों के साथ संधि कर रहा है।
2. पांच गैंडा सीमा देशों ने प्रजातियों के संरक्षण और रक्षा के लिए आयोजित एशियाई गैंडा सीमा देशों की दूसरी बैठक में “एशियाई गैंडो 2019 पर घोषणा” नामक एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
8. देश की पहली राजधानी एक्सप्रेस 3 मार्च, 2019 को अपना 50वां वर्ष पूरा किया। देश की पहली राजधानी एक्सप्रेस कौन सी है?
A. मुंबई-नई दिल्ली
B. नई दिल्ली-अहमदाबाद
C. हैदराबाद-नई दिल्ली
D. हावाड़ा-नई दिल्ली
9. अस्मिता योजना से सम्बंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. इस योजना में जिला परिषद स्कूलों में 11 से 19 वर्ष की आयु की किशोरियाँ और ग्रामीण महिलाएं शामिल हैं।
2. सरकार ने वर्ष 2018 में सैनिटरी नैपकिन की आवश्यकताओं को निश्चित करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो का अनुसरण किया है।
10. विकलांगता खेल केंद्र से सम्बंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में विकलांगता खेल केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
2. विकलांगता खेल केंद्र को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत पंजीकृत किया जाएगा।
ANSWERS:
उत्तर: 1) D
व्याख्या
इसरो ने स्कूली बच्चों के लिए “युवा विज्ञानी कार्यक्रम” नामक एक विशेष कार्यक्रम की शुरूआत की है।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष गतिविधियों के उभरते हुए क्षेत्रों में इनकी रुचि जगाने के इरादे से युवा लोगों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान करना है।इसरो ने “युवाओं को आकर्षित” करने के लिए इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है।सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. और राज्य पाठ्यक्रम को शामिल करते हुए प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रत्येक राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश से 3 छात्रों का चयन करना प्रस्तावित किया गया है।जिन्होंने 8वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है और वर्तमान में 9वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, वे इस कार्यक्रम के पात्र होंगे।
उत्तरः 2) B
भारतीय अमेरिकी नागरिक मेधा नार्वेकर को पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय का उपाध्यक्ष और सचिव नियुक्त किया गया है। पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार व्हार्टन स्कूल से एमबीए करने वाली नार्वेकर एक जुलाई से पदभार ग्रहण करेंगी।
उत्तर: 3) D
प्रधानमंत्री ने स्वदेशी रूप से विकसित राष्ट्रीय सामान्य गतिशीलता कार्ड लॉन्च किया है।एक राष्ट्र, एक कार्ड मॉडल अर्थात राष्ट्रीय सामान्य गतिशीलता कार्ड (एन.सी.एम.सी.) पर आधारित स्वदेशी स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली, भारत में इस प्रकार की पहली प्रणाली है।यह विभिन्न प्रकार के परिवहन शुल्क के भुगतान को सुव्यवस्थित करने में लोगो को सक्षम करेगी।करार के अनुसार “एक राष्ट्र, एक कार्ड”, अंतर-संचालित परिवहन कार्ड, धारक को अपना बस यात्रा का किराया, पार्किंग, फुटकर खरीददारी और पैसे निकालने की स्वीकृति प्रदान करेगा।परिवहन के लिए भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र है जिसमें एन.सी.एम.सी. मानकों पर आधारित एन.सी.एम.सी. कार्ड, स्वीकार (स्वच्छलित किराया: स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली) और स्वागत (स्वचालित गेट) शामिल हैं।
उत्तरः 4) A
सीआईएसएफ़ ने अपने गोल्डन जुबली वर्ष यादगार बनाते हुए अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने अपने स्थापना दिवस की 50वी साल को यादगार बनाने के एक अनोखा प्रयास करते हुए विश्व की सबसे लंबी सिंगल लाइन साइकिल परेड निकाल कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इस सबसे लंबी सिंगल लाइन साइकिल परेड में 1327 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इससे पहले यह रिकॉर्ड हुबली बाइसिकल क्लब के नाम था।
उत्तरः 5) C
केंद्रीय गृह मंत्री ने असम के धुबरी जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सी.आई.बी.एम.एस. (व्यापक एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली) के अंतर्गत BOLD-QIT (सीमा वैद्युत शासित QRT अवरोधन तकनीकी) का अनावरण किया है। तकनीकी प्रणालियों को स्थापित करने हेतु व्यापक एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली (सी.आई.बी.एम.एस.) के अंतर्गत BOLD-QIT, एक परियोजना है। यह ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के निर्जन नदी क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमाओं को विभिन्न प्रकार के सेंसरों से सुसज्जित करने में बी.एस.एफ. की मदद करेगी।
उत्तरः 6) A
दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप जीत अपना नाम रिकार्ड बुक में दर्ज कराने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा हुआ है। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 अब चौथे स्थान पर आ गए हैं। वहीं फेडरर से फाइनल में मात खाने वाले ग्रीस के युवा खिलाड़ी स्टाफानोस सितसिपास ने शीर्ष-10 में प्रवेश कर लिया है। सितसिपास एक स्थान आगे बढ़ते हुए 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दुबई चैम्पियनशिप का खिताब जीत कर फेडरर ने इतिहास रचा है।
उत्तरः 7) C
भारतीय उप-महाद्वीप में पाए जाने वाले महान एक सींग वाले गैंडे सहित एशियाई गैंडों की तीन प्रजातियों की जनसंख्या को बढ़ाने के लिए भारत भूटान, नेपाल, इंडोनेशिया और मलेशिया के साथ मिलकर काम करेगा।पांच गैंडा सीमा देशों ने प्रजातियों के संरक्षण और रक्षा के लिए आयोजित एशियाई गैंडा सीमा देशों की दूसरी बैठक में “एशियाई गैंडो 2019 पर घोषणा” नामक एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।प्रत्येक चार वर्षों में महान एक सींग वाला गैंडा, जवान और सुमात्राई गैंडे की जनसंख्या की समीक्षा और संरक्षण करने के लिए घोषणापत्र में हस्ताक्षर किए गए हैं, यह कदम इनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए संयुक्त कार्यों की आवश्यक्ताओं का पुनर्मूल्यांकन करने हेतु उठाया गया है।घोषणा में गैंडों के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों, उनकी संभावित बीमारियों और आवश्यक कदम उठाने, वन्यजीव फॉरेंसिको का सहयोग और सशक्तीकरण करने और महान एक सींग वाले गैंडे के संरक्षण हेतु भारत, नेपाल और भूटान के मध्य सीमा पार समझौते को मजबूत करना शामिल है।
उत्तरः 8) D
देश की पहली राजधानी एक्सप्रेस 50 वर्ष की हो गई है। 1 मार्च 1969 को नई दिल्ली से हावड़ा और 3 मार्च 1969 को हावड़ा से नई दिल्ली के बीच राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हुआ था। पचासवां जन्म दिन मना रही राजधानी एक्सप्रेस के लिए सफर न सिर्फ खास होगा बल्कि यात्रियों को भी लुभाएगा। रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों की अभूतपूर्व मेहमाननवाजी की तैयारी की है। प्रत्येक यात्री को गुलाब और ग्रीटिंग्स भेंट की जाएगी। ग्रीटिंग्स कार्ड विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसमें राजधानी के 50 साल के अतीत की भी जानकारी रहेगी।
उत्तरः 9) C
यह योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा ग्रामीण लड़कियों और महिलाओं को रियायती दरों पर सैनिटरी नैपकिन प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना में जिला परिषद स्कूलों में 11 से 19 वर्ष की आयु की किशोरियाँ और ग्रामीण महिलाएं शामिल हैं। सरकार ने वर्ष 2018 में सैनिटरी नैपकिन की आवश्यकताओं को निश्चित करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो का अनुसरण किया है। सब्सिडी वाले सैनिटरी नैपकिन खरीदने के लिए स्कूली छात्राओं के लिए अस्मिता कार्ड बनाए गए हैं।
उत्तरः 10) C
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में विकलांगता खेल केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।विकलांगता खेल केंद्र को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत पंजीकृत किया जाएगा।यह केंद्र खेल गतिविधियों में विकलांग व्यक्तियों की प्रभावी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए एक बेहतर खेल बुनियादी ढांचा तैयार करेगा और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाएगा।यह विकलांग व्यक्तियों के अधिकार (आर.पी.डब्ल्यू.डी.) अधिनियम, 2016 की धारा 30 के तहत शामिल होंगे, जो सरकार को खेल गतिविधियों में विकलांग व्यक्तियों की प्रभावी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए उपाय करने का अधिकार प्रदान करता है, जो परस्पर उनके लिए खेल गतिविधियों हेतु अवसंरचनात्मक सुविधाओं का प्रावधान शामिल करता है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.