1. भारतीय मूल की नेओमी राव अमेरिका में किस पद पर नियुक्त हुयी हैं?
A. संघीय न्यायाधीश
B. यूएसएफीडीए की महानिदेशक
C. संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी की स्थायी प्रतिनिधि
D. पश्चिम एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री
2. विश्व किडनी दिवस से सम्बंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. यह दिवस मार्च में दूसरे गुरुवार को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
2. थीम: ‘किडनी हेल्थ फॉर एवरीवन एवरीव्हेर’।
3. यह विश्व स्तर पर मौत का 12 वां प्रमुख कारण है।
उपरोक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?
A. 1 और 2 सही हैं
B. 1 और 3 सही हैं
C. 2 और 3 सही हैं
D. उपरोक्त सभी सही हैं
3. भारत में किस स्थान पर मिलने वाले मरयूर गुड़ को जीआई टैग मिला है?
A. मैसूर
B. इडुक्की
C. अगरतला
D. कोयम्बटूर
4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. चीन ने यूएनएससी में वैश्विक आतंकवादी के रूप में मसूद अजहर को नामित करने की बोली पर रोक लगायी।
2. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति के तहत अजहर को नामित करने का प्रस्ताव 27 फरवरी को फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2, दोनों
D. दोनों कथन असत्य है।
5. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने किस राज्य के कोलिया, नाका के धानी, नोजाले के धानी एवं बंदोलाई के धानी नामक गांव के निवासियों की स्टोन क्रशर से हुए प्रदूषण का मामला सामने आने के पश्चात स्वास्थ्य जांच के आदेश दिया है?
A. गुजरात
B. हरियाणा
C. राजस्थान
D. महाराष्ट्र
6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. संयुक्त राज्य अमेरिका भारत में छह परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेगा\
2. अमेरिका ने 48-सदस्यीय एनएसजी में भारत की जल्द सदस्यता के लिए अपने मजबूत समर्थन की भी पुष्टि की।
7. कौन से भारतीय क्रिकेटर अपनी 200वीं वनडे पारी में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज़ 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं?
1. ऋषभ पंत
2. दिनेश कार्तिक
3. विराट कोहली
4. रोहित शर्मा
8. वैश्विक पर्यावरण आउटलुक (जी.ई.ओ.) का छठवां संस्करण से सम्बंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा तैयार की गई है।
2. भारत स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में खरबों रूपए बचा सकता है, यदि भारत यह सुनिश्चित करने के साथ नीतिगत पहल लागू करे कि इस सदी के अंत तक विश्व का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं बढ़ेगा।
9. वेस्ट नाइल वायरस से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. यह मच्छर जनित बीमारी है।
2. यह स्नायू बीमारी को जन्म दे सकता है और लोगों की मौत भी हो सकती है।
3. इस वायरस को पहली बार 1937 में मिस्र के पश्चिमी नील जिला में एक महिला में पाया गया।
10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. मंत्रिमंडल ने नाइस समझौते, वियना समझौते और लोकार्नो समझौते के लिए भारत के परिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
2. यह भारतीय डिजाइनों, औपचारिक तत्वों और वस्तुओं को अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण प्रणालियों में शामिल करने का अवसर देगा।
3. इस समझौते के अंतर्गत इस परिग्रहण से वर्गीकरण की समीक्षा और संशोधन के संदर्भ में निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिकारों का प्रयोग करने में भी सुविधा होगी।
ANSWERS:
उत्तरः 1) A
व्याख्या
अमेरिकी सीनेट ने देश की सर्वाधिक शक्तिशाली अदालतों में से एक ‘‘डीसी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स’’ के संघीय न्यायाधीश पद के लिए भारत मूल की चर्चित अमेरिकी वकील नेओमी राव के नाम पर मुहर लगा दी। यौन उत्पीड़न पर अपने लेखों की वजह से आलोचना झेल चुकीं 45 वर्षीय नेओमी, विवादित शख्सियत ब्रेट कावनाह की जगह लेंगी। अमेरिकी सीनेट ने नेओमी के नाम को 46 के मुकाबले 53 मतों से मंजूरी दी।
उत्तर: 2) D
14 मार्च 2019 को किडनी दिवस 2019 मनाया जा रहा है। यह दिवस मार्च में दूसरे गुरुवार को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हमारी किडनी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
थीम: ‘किडनी हेल्थ फॉर एवरीवन एवरीव्हेर’। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, किडनी रोग वर्तमान वैश्विक रोग के लगभग 1.5 प्रतिशत और कुल मौतों के 2.1 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार हैं। यह विश्व स्तर पर मौत का 12 वां प्रमुख कारण है।
उत्तरः 3) B
केरल के पहाड़ी जिले इडुक्की के मरयूर में उत्पादित मरयूर ऑर्गेनिक गुड़ को जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग मिला। मरयूर गुड़ विशेष रूप से अपने जैविक और पारंपरिक उत्पादन के लिए जाना जाता है जो इस क्षेत्र में गन्ने की खेती से बनता है। इसमें कोई रसायन नहीं होता है और यह लोहे और कैल्शियम में उच्च होता है।
उत्तरः 4) C
चीन ने चौथी बार संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को ‘वैश्विक आतंकवादी’ के रूप में नामित करने के लिए एक बोली को अवरुद्ध किया। समय सीमा से ठीक पहले, चीन ने प्रस्ताव पर ‘टेक्निकल होल्ड’ लगाया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति के तहत अजहर को नामित करने का प्रस्ताव 27 फरवरी को फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका द्वारा प्रस्तावित किया गया था। राजनयिक ने कहा कि चीन ने प्रस्ताव की जांच करने के लिए और अधिक समय मांगा।
टेक्निकल होल्ड छह महीने तक वैध होता है और इसे फिर से तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है।
उत्तरः 5) C
नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) ने राजस्थान सरकार को निर्देश दिया है कि वो राज्य के नागौर जिले की डीडवानी तहसील के चार गांवों के लोगों का हेल्थ चेकअप कराएं। जस्टिस रघुवेंद्र एस राठौड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश नागौर जिले में स्टोन क्रशर्स की वजह से हुए वायु प्रदूषण के बाद लोगों के स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान की शिकायत के बाद दिया। एऩजीटी ने राज्य के डीएमई को तीन हफ्ते में हेल्थ चेकअप की रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।
उत्तरः 6) C
भारत और अमेरिका ने कहा कि वे द्विपक्षीय असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देते हुए भारत में छह अमेरिकी परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने पर सहमत हुए हैं। भारत-अमेरिका रणनीतिक सुरक्षा वार्ता के 9 वें दौर के समापन पर जारी एक संयुक्त बयान में दोनों देशों ने यह बात कही। भारत और अमेरिका ने अक्टूबर 2008 में असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका ने 48-सदस्यीय एनएसजी में भारत की जल्द सदस्यता के लिए अपने मजबूत समर्थन की भी पुष्टि की।
उत्तरः 7) D
भारतीय ओपनर रोहित शर्मा अपनी 200वीं वनडे पारी में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज़ 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें वनडे में 46 रन बनाकर हासिल की और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी की।
उत्तरः 8) C
यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा तैयार की गई है। संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक पर्यावरण आउटलुक (जी.ई.ओ.) की 6 वर्षों की रिपोर्ट से यह ज्ञात हुआ है कि पूरे विश्व में असामयिक होने वाली सभी मृत्युओं और बीमारियों का एक चौथाई भाग प्रदूषण और पर्यावरणीय क्षति के कारण होता है। भारत स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में खरबों रूपए बचा सकता है, यदि भारत यह सुनिश्चित करने के साथ नीतिगत पहल लागू करे कि इस सदी के अंत तक विश्व का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं बढ़ेगा।
उत्तर: 9) D
(वैसे पहली बार नहीं है जब भारत में वेस्ट नील वायरस का मामला सामने आया है। इससे पहले वर्ष 2006 में पूर्वोत्तर भारत में तथा वर्ष 2011 में केरल में ही इन्सेफलाइटिस के मरीजों में इस वायरस की उपस्थित की पुष्टि हुयी थी। यह मच्छर जनित बीमारी है और यह स्नायू बीमारी को जन्म दे सकता है और लोगों की मौत भी हो सकती है। हालांकि 80 प्रतिशत लोग जो इसके संक्रमण का शिकार होते हैं उनमें लक्षण नहीं दिखता। यह फ्लैविवायरस समूह का वायरस है। इस वायरस को पहली बार 1937 में मिस्र के पश्चिमी नील जिला में एक महिला में पाया गया। फिलहाल यह बीमारी अफ्रीका, यूरोप, मध्य पूर्व, उत्तरी अमेरिका एवं पश्चिमी एशिया में पायी जाती है।
उत्तर: 10) D
नाइस समझौता, प्रतीकों के पंजीकरण के प्रयोजनों के लिए माल और सेवाओं के अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण से संबंधित है।वियना समझौते ने प्रतीकों के औपचारिक तत्वों का एक अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण स्थापित किया है।लोकार्नो समझौते ने औद्योगिक डिजाइनों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण की स्थापना की है।नाइस, वियना और लोकार्नो समझौतों के लिए परिग्रहण, भारत में बौद्धिक संपदा कार्यालय की ट्रेडमार्क और डिजाइन अनुप्रयोगों की जांच करने के लिए वर्गीकरण प्रणालियों के सामंजस्य में मदद करेगा, जो कि विश्व स्तर पर प्रयोग की जा रही वर्गीकरण प्रणाली के अनुरूप है।यह भारतीय डिजाइनों, औपचारिक तत्वों और वस्तुओं को अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण प्रणालियों में शामिल करने का अवसर देगा।इस परिग्रहण से भारत में आई.पी. की सुरक्षा के संबंध में विदेशी निवेशकों में विश्वास जगने की उम्मीद है।इस समझौते के अंतर्गत इस परिग्रहण से वर्गीकरण की समीक्षा और संशोधन के संदर्भ में निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिकारों का प्रयोग करने में भी सुविधा होगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.