1. किसे दिल्ली के का तीसरी बार मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया?
A. अरविंद केजरीवाल
B. मनीष सिसोदिया
C. सत्येंद्र जैन
D. कैलाश गहलोत
2. महिला की श्रेणी में 77वीं सीनियर नेशनल स्क्वैश चैम्पियनशिप किसने जीती?
A. तन्वी खन्ना
B. जोशना चिनप्पा
C. रीना राय
D. इनमे से कोई नही
3. पहली इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा मुंबई और किस शहर के बीच शुरू की गई है?
A. कोलकाता
B. नागपुर
C. पुणे
D. अहमदाबाद
4. कौन सा रेलवे जोऩ नेटवर्क पर कार्यात्मक “ऊर्जा तटस्थ” रेलवे स्टेशनों के लिए पहला ज़ोन बन गया है?
A. दक्षिण मध्य रेलवे
B. मध्य रेलवे
C. पूर्वोत्तर रेलवे
D. दक्षिण मध्य रेलवे
5. कौन सा शहर राष्ट्रीय जैविक खाद्य उत्सव की मेजबानी करेगा?
A. नई दिल्ली
B. श्रीनगर
C. नागपुर
D. मुम्बई
6. गोएयर का सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. आलोक शर्मा
B. विनय दूबे
C. ऋषि सुनक
D. होन गविन विलियमसन
7. किस राज्य सरकार ने ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को छह–छह करोड़ रुपये देने की घोषणा की?
A. पंजाब
B. उत्तर प्रेदश
C. हरियाणा
D. बिहार
8. नगा जनजातियों द्वारा फरवरी 2020 में किस अवसर पर ‘लुई–न्गाई–नी’ त्योहार मनाया गया?
A. फसल कटाई के अवसर पर
B. नगालैंड राज्य दिवस
C. नगा नव वर्ष
D. बीज बुआई का त्योहार
9. सोनम शेरपा, जिनका हाल में निधन हो गया, कौन थे?
A. परिक्रमा के प्रमुख गिटारिस्ट
B. बेसबॉल खिलाड़ी
C. उपन्यासकार
D. फुटबॉल खिलाड़ी
10. राजेंद्र के. पचौरी, जिनका हाल में निधन हो गया, के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है?
A. वह ‘द इनर्जी रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट’ (टेरी) के संस्थापक थे।
B. भारत सरकार ने उन्हें 2006 में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया।
C. उन्होंने संगठन के अध्यक्ष के रूप में नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त किया था।
D. पचौरी 20 अप्रैल 2002 को आईपीसीसी के अध्यक्ष चुने गए।
11. अरविंद केजरीवाल से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. अरविंद केजरीवाल ने ली शपथ, तीसरी बार बने दिल्ली के मुख्यमंत्री।
2. वे 1994 में भारतीय नागरिक सेवा (आईसीएस) के एक भाग, भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में आ गए और उन्हें दिल्ली में आयकर आयुक्त कार्यालय में नियुक्त किया गया था।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2, दोनों
D. दोनों कथन असत्य है।
12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुसार मध्य प्रदेश में 5% नवजात मृत्यु का अधिकतम प्रतिशत दर्ज किया।
2. मध्य प्रदेश ने देश के औसत 873 के मुकाबले तीन वर्षों में 663 (लड़कियों की संख्या 1,000 लड़कों के मुकाबले) में प्रवेश में अति-गहन लिंगानुपात दर्ज किया है।
3. संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत, भारत सहित प्रत्येक देश ने प्रति 1,000 जीवित जन्मों में नवजात मृत्यु दर को कम से कम 12 तक लाने का लक्ष्य रखा है।2018 में, यह भारत के लिए 23 थी।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?
A. 1 और 2 सही हैं
B. 1 और 3 सही हैं
C. 2 और 3 सही हैं
D. उपर्युक्त सभी सही हैं
13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. नासा ने सोलर सिस्टम के रहस्य का अध्ययन करने के लिए चार संभावित मिशनों का चयन किया।
2. इसका उद्देश्य नेप्च्यून के बर्फीले चंद्रमा, ट्राइटन का पता लगाना है, जिससे कि वैज्ञानिक, सौर मंडल में रहने योग्य दुनिया के विकास को समझ सकें।
14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. गुवाहाटी में छिपकली की नई प्रजाति की खोज।
2. अर्बन बेंट टॉइड गेको पर किए गए अध्ययन ने गुवाहाटी अर्बन बेंट टॉइड गेको पर अतिरिक्त जानकारी प्रदान की है।
3. पूर्वोत्तर से दर्ज यह 12 वीं गेको प्रजाति है।
ANSWERS:-
उत्तरः 1) A
व्याख्या
अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले दूसरे नेता हैं।
अरविंद केजरीवाल के बारे में
पृष्ठभूमि
उत्तरः 2) B
भारत की स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने चेन्नई में ISA कोर्ट में महिला वर्ग में 77वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप हासिल की।सौरव घोषाल ने पुरुषों की श्रेणी में अपना 13वां खिताब जीता।चिनप्पा ने तन्वी खन्ना को 8-11, 11-6, 11-4, 11-7 से हराकर अपने रिकॉर्ड में एक और राष्ट्रीय खिताब जोड़ लिया, जबकि घोषाल ने दूसरी वरीयता प्राप्त अभिषेक प्रधान को 11-6, 11-5, 11-6 से हराकर फिर से खिताब जीता।
उत्तरः 3) C
मुंबई और पुणे के बीच पहली इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गयी। यह बीएस प्रत्येक दो दिन में मुंबई और पुणे के बीच परिवहन करेगी। इस बस सेवा को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लांच किया गया।कैबिनेट मामलों की आर्थिक समिति ने FAME (Faster Adoption & Manufacturing of Electric (and hybrid) Vehicles) योजना के दूसरे संस्करण को मंज़ूरी दी है। इसके लिए 2022 तक के लिए 10,000 करोड़ रुपये मंज़ूर किये गये हैं।
उद्देश्य
उत्तरः 4) D
भारतीय रेलवे का दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ज़ोन, “ऊर्जा तटस्थ” (energy neutral) पर रेलवे स्टेशन का संचालन वाला देश का पहला जोनल बन गया है। दक्षिण मध्य रेलवे ने अपने कुल 13 रेलवे स्टेशनों को “ऊर्जा तटस्थ” स्टेशनों में बदला है, जो भारतीय रेलवे के सभी जोनल में सबसे ज्यादा है।ऊर्जा-तटस्थ रेलवे स्टेशन, स्टेशन परिसर में लगे सौर फोटोवोल्टिक पैनलों के माध्यम से सौर ऊर्जा का उपयोग कर रेलवे स्टेशनो की 100 प्रतिशत ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हैं।
दक्षिण मध्य रेलवे
SCR ज़ोन के 13 ऊर्जा–तटस्थ रेलवे स्टेशन इस प्रकार हैं:-
उत्तरः 5) A
नई दिल्ली में महिला उद्यमियों को प्रोसाहित करने के लिए राष्ट्रीय जैविक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन महिला और बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।यह इस प्रकार का पहला उत्सव है, इसमें लगभग 150 महिला उद्यमी हिस्सा लेंगी।
मुख्य बिंदु
Theme: Unleashing India’s Organic Market Potential
उत्तरः 6) B
गोएयर ने विनय दूबे को एयरलाइन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।इससे पहले, दुबे वाहक के सलाहकार के रूप में सेवारत थे, जो एक ऐसी भूमिका थी जिसे उन्होंने मई 2019 में निष्क्रीय जेट एयरवेज छोड़ने के बाद उठाई थी।दूबे एयरलाइन के प्रबंधन और कंपनी के लक्ष्यों तथा दीर्घकालिक विकास उद्देश्यों को पूरा करने हेतु भी जिम्मेदार होंगे।बजट एयरलाइन का पिछले साल मार्च में कॉर्नेलिस व्र्सविजक के जाने के बाद से कोई सीईओ नहीं था।
उत्तरः 7) C
हरियाणा सरकार ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है।एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों को 3 करोड़ रुपये और राष्ट्रमंडल खेलों में यलो मेटल के विजेताओं को 1.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 15 लाख रुपये की राशि दी जाएगी ताकि खिलाड़ी राज्य के साथ-साथ देश को भी गौरवान्वित कर सकें।
उत्तरः 8) D
मणिपुर की नगा जनजातियों ने “Oneness through Culture” विषय के तहत, बीज बुआई का त्यौहार ‘लुई-नगाई-नी’ मनाया गया।मणिपुर के आदिवासी विकास मंत्री एन काइसी ने समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में किया और तमी विधायक अवांगबौ नईमई अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।राज्य के अन्य समुदायों के नेताओं, मुख्य रूप से मेइती, कूकी और ज़ोमी ने भी शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए आपसी एकजुटता दिखाने के लिए लुई-नगाई-नी महोत्सव में भाग लिया।
उत्तरः 9) A
भारतीय रॉक बैंड परिक्रमा के प्रमुख गिटारिस्ट सोनम शेरपा (48 वर्ष) का निधन हो गया है।शेरपा परिक्रमा के संस्थापक सदस्यों में से एक था और उसे “आई बीलीव” और “बट इट रेनड” जैसे यादगार संगीत के लिए जाना जाता है।
उत्तरः 10) B
TERI के पूर्व प्रमुख आर के पचौरी (79 वर्ष) का नई दिल्ली के एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में निधन हो गया। आर.के. पचौरी का जन्म 20 अगस्त 1940 को नैनीताल में हुआ था। 1981 में वह टेरी (द एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट) के डाइरेक्टर बने। 2001 में पचौरी ने इस संस्थान के डाइरेक्टर जनरल का पद संभाला।आईपीसीसी ने पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति अल गोर के साथ 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार साझा किया।इससे पहले, पर्यावरणविद् श्री पचौरी (टीईआरआई के संस्थापक निदेशक) ने मैक्सिको, जुलाई 2019 में तबीयत खराब होने के बाद उसी अस्पताल में ओपन-हार्ट सर्जरी करवाई थी।अब तक विविध सब्जेक्ट्स पर 21 किताबें लिख चुके पचौरी 20 अप्रैल 2002 को आईपीसीसी के अध्यक्ष चुने गए। तबसे वह इस पद पर कार्य कर रहे हैं। अब तक जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण से जुड़े तमाम संस्थानों और फोरम में पचौरी ने एक्टिव भूमिका निभाई है। पर्यावरण के क्षेत्र में उनके महत्वूपर्ण योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया।
उत्तरः 11) A
उत्तरः 12) B
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुसार, मध्य प्रदेश ने देश भर में पिछले तीन वर्षों में सरकार द्वारा संचालित बीमार नवजात शिशु देखभाल इकाइयों (एस.एन.सी.यू.) में हुए कुल दाखिलों के मुकाबले 5% नवजात मृत्यु का अधिकतम प्रतिशत दर्ज किया है।हालांकि राज्य में नवजात शिशुओं (28 दिनों से कम) का भर्ती होना अप्रैल, 2017 से दिसंबर, 2019 तक कम हो गया है- पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की तुलना में कम है। संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत, भारत सहित प्रत्येक देश ने प्रति 1,000 जीवित जन्मों में नवजात मृत्यु दर को कम से कम 12 तक लाने का लक्ष्य रखा है।2018 में, यह भारत के लिए 23 थी।
मौतों के लिए जिम्मेदार कारक
अति–गहन लिंग अनुपात
नवजात मृत्यु दर
नमूना पंजीकरण प्रणाली के अनुसार, भारत में नवजात की मौत मुख्य रूप से निम्न कारणों होती है:
उत्तरः 13) C
हाल ही में, नासा ने घोषणा की है कि उसने संभावित नए मिशनों के लिए अवधारणा अध्ययन विकसित करने हेतु चार खोज कार्यक्रम जांच का चयन किया है।दो प्रस्ताव शुक्र की यात्राओं के लिए हैं और प्रत्येक बृहस्पति के चंद्रमा और नेप्च्यून के चंद्रमा ट्राइटन के लिए प्रस्ताव है।
य़े हैं
IVO (आई.ओ. ज्वालामुखी प्रेक्षक)
ट्राइडेंट
VERITAS (वीनस एमिसिविटी, रेडियो साइंस, इनसार, टोपोग्राफी एंड स्पेक्ट्रोस्कोपी)
उत्तरः 14) D
ज़ूटाक्सा के नवीनतम संस्करण में प्रकाशित शोध पत्र के अनुसार, शोधकर्ताओं ने छिपकली की एक नई प्रजाति – अर्बन बेंट टॉइड गेको ( urban bent-toed gecko) की खोज गुवाहाटी में की है। इस अध्ययन में जयदित्य पुरकायस्थ, मधुरिमा दास, सनथ चंद्र बोहरा, मुंबई स्थित इशान अग्रवाल और हारून एम शामिल थे।
तथ्य
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.