1.1 मई, 2020 को पांच नए राज्य ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ योजना में शामिल हुए। कौन सा राज्य इस इन पांच राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल नहीं है?
A. छत्तीसगढ़
B. हिमाचल प्रदेश
C. बिहार
D. उत्तर प्रदेश
2.बजट पारदर्शिता और जवाबदेही में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ ?
A. 43 वें
B. 53 वें
C. 63 वें
D. 73 वें
3.हाल ही मे इनमे से किसे GI टैग दिया गया?
A. मणिपुर ब्लैक राइस
B. गोरखपुर टेराकोटा
C. कोविलपट्टी कदलाई मितई
D. उपरोक्त सभी
4.अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस किस दिन मनाया जाता है?
A. 1 मई
B. 30 अप्रैल
C. 22 अप्रैल
D. 23 अप्रैल
5.प्रसिद्ध खिलाड़ी चूनी गोस्वामी का हाल ही में निधन हो गया, वह किस खेल से संबद्ध थे?
A. हॉकी
B. क्रिकेट
C. फुटबॉल
D. कबड्डी
ANSWERS:-
उत्तरः 1)A
व्याख्या
केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय श्री राम विलास पासवान ने “एक देश, एक राशन कार्ड” के अंतर्गत राष्ट्रीय क्लस्टर के साथ पांच राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों- उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दादर नागर हवेली तथा दमन व दीव को जोड़ने को स्वीकृति दे दी है। राष्ट्रीय क्लस्टर से 12 राज्य आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और त्रिपुरा पहले ही जुड़ चुके हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय/ अंतर- राज्यीय पोर्टेबिलिटी की सुविधा 17 राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों के लगभग 60 करोड़ एनएफएसए लाभार्थियों को उपलब्ध होगी और वे ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना के अंतर्गत अपने समान/ मौजूदा राशन के उपयोग से इन 17 राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों में किसी भी स्थान पर अपनी पसंद की उचित मूल्य वाली दुकान (एफपीएस) से अपने हक का कोटा खरीद सकते हैं।
उत्तरः 2)B
ओपन बजट सर्वेक्षण, जिसे अंतर्राष्ट्रीय बजट पार्टनरशिप (IBP) द्वारा संचालित किया गया है। यह बजट पारदर्शिता के स्तर को 0-100 के पैमाने पर मापता करता है। इस सूची में न्यूजीलैंड 87 के स्कोर के साथ प्रथम स्थान पर है।ओपन बजट सर्वेक्षण के अनुसार, भारत को बजट पारदर्शिता और जवाबदेही के मामले में 117 देशों में 53 वें स्थान पर रखा गया है।इस सर्वेक्षण में भारत की केंद्रीय बजट प्रक्रिया के लिए 100 में से 49 का स्कोर प्रदान किया गया, जबकि वैश्विक औसत 45 है। दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको और ब्राजील क्रमशः 87, 82 और 81 स्कोर के साथ अन्य शीर्ष देश हैं।
सुझाव
उत्तरः 3)D
चक-हाओ, मणिपुर के काले चावल , कोविलपट्टी की कदलाई मितई और गोरखपुर टेराकोटा में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग मिला है।
काला चावल
कोविलपट्टी कदलाई मितई
गोरखपुर टेराकोटा
क्या है जीआई टैग?
उत्तरः 4)A
मजदूर वर्ग की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हर साल मई के पहले दिन मजदूर दिवस या अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस
उत्तरः 5)C
महान फुटबॉलर चुन्नी गोस्वामी का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया।चूनी गोस्वामी 1962 में आयोजित जकार्ता एशियाड की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान थे।उन्हें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अर्जुन, पद्मश्री और कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।उन्हें 2005 में मोहन बागान रत्न पुरस्कार मिला।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.