1.विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री और उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. कारमेन रेनहार्ट
B. अरविन्द सुब्रमण्यम
C. माइकल क्रेमर
D. अभिजीत बनर्जी
2.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) को किस वर्ष तक विस्तारित किया है?
A. 2024
B. 2023
C. 2022
D. 2021
3.ई-कामर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ने किस जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ साझेदारी की है जो फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को डिजिटल मोटर बीमा पॉलिसी की पेशकश करती है?
A. अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंस
B. भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस कम्पनी
C. बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी
D. एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी
4.किस राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने “SUKOON – COVID-19 Beat the Stress” कार्यक्रम शुरू किया है?
A. पंजाब
B. हिमाचल प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. जम्मू एवं कश्मीर
5.भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. दिलीप उम्मेन
B. टी.वी. नरेंद्रन
C. सुधांशु सर्राफ
D. नीलेश नार्वेकर
6.भारत में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस कब मनाया जाता है?
A. 20 मई
B. 21 मई
C. 22 मई
D. 23 मई
7.संयुक्त राष्ट्र प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस किस तारीख को मनाता है?
A. 22 मई
B. 23 मई
C. 21 मई
D. 24 मई
8.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.अफ्रीका-लैटिन अमेरिका के बीच कमजोर हो रहा पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र।
2.यूरोपियन स्पेस एजेंसी के मुताबिक, ये एरिया अफ्रीका से लेकर दक्षिण अमेरिका तक करीब 20 हजार किमी में फैला है.
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2, दोनों
D. दोनों कथन असत्य है।
9.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.मंत्रिमंडल ने इनके तरलता तनाव को दूर करने के लिए एन.बी.एफ.सी./एच.एफ.सी. के लिए विशेष तरलता योजना को मंजूरी प्रदान की .
2.वर्ष 2019-20 के बजट भाषण में यह घोषणा की गई है कि आंशिक ऋण गारंटी योजना (पी.सी.जी.एस.) के माध्यम से प्रदान की गई तरलता सुविधा के बावजूद एन.बी.एफ.सी./ एच.एफ.सी. को अतिरिक्त तरलता सुविधा प्रदान करने के लिए एक तंत्र तैयार किया जाएगा।
3.इस योजना को वित्तीय सेवा विभाग द्वारा प्रशासित किया जाएगा, जो विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?
A. 1 और 2 सही हैं
B. 1 और 3 सही हैं
C. 2 और 3 सही हैं
D. उपर्युक्त सभी सही हैं
10.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1.कॉयर जियोटेक्सटाइल्स को ग्रामीण सड़क निर्माण हेतु मंजूरी प्रदान की गई .
2.यह एक पारगम्य कपड़ा, प्राकृतिक, मजबूत, अत्यधिक टिकाऊ है, जो कि दुर्गंध, सड़ने और नमी के लिए प्रतिरोधी है और किसी भी माइक्रोबियल हमले से मुक्त है।
ANSWERS:-
उत्तरः 1)A
व्याख्या
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कारमेन रेनहार्ट को विश्व बैंक के नए उपाध्यक्ष और मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया गया है।इसकी घोषणा विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष डेविड मेलपस ने की। सुश्री रेइनहार्ट 15 जून से पदभार संभालेंगी।वह वर्तमान में IMF और न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व के सलाहकार बोर्डों में सेवारत हैं।रेनहार्ट अंतरराष्ट्रीय पूंजी प्रवाह और संप्रभु ऋण संकट में विशेषज्ञ है।उन्होंने पिनेलोपी गोल्डबर्ग की जगह ली जिन्होंने 15 मार्च को पद छोड़ दिया था।पुस्तक “दिस टाइम इज डिफरेंट: एइट सेंचुरीज़ ऑफ़ फ़ाइनेंशियल फ़ॉली” की लेखिका भी हैं।
विश्व बैंक
उत्तरः 2)B
सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) तीन साल यानी मार्च 2023 तक के लिये बढ़ा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में योजना तीन साल के लिये 31 मार्च 2023 तक बढ़ाने का निर्णय किया गया। पीएमवीवीवाई का क्रियान्वयन जीवन बीमा निगम (LIC) के जरिये किया जा रहा है।
न्यूनतम पेंशन की गारंटी
उत्तरः 3)C
ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट और बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने फ्लिपकार्ट ग्राहकों को डिजिटल मोटर बीमा पॉलिसी की सुविधा देने के लिए समझौता किया है। बीमा कंपनी और ई-कॉमर्स प्रमुख के बीच यह साझेदारी, फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को उनके वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए सहज, सुलभ और फ्लेक्सिबल समाधान प्रदान करेगी।फ्लिपकार्ट उपभोक्ता, अपने फ्लिपकार्ट ऐप का उपयोग करके इस मोटर-बीमा पॉलिसी को खरीद सकते हैं। इस साझेदारी के से बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर व्यापक वितरण बेस बनेगा, जिससे बजाज, फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को उपयुक्त समाधान प्रदान करके अपनी श्रेणी की सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ पेशकश करने में सक्षम बन जाएगा।
उत्तरः 4)D
जम्मू और कश्मीर के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ‘SUKOON’: COVID-19 बीट द स्ट्रेस’ कार्यक्रम शुरू किया है।लॉकडाउन के मनोवैज्ञानिक प्रभाव और इसके उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने हेतु यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।इसे दूरदर्शन कश्मीर चैनल पर हर मंगलवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।प्रख्यात डॉक्टर, मनोचिकित्सक और वैज्ञानिक तनाव प्रबंधन के ज्ञान को साझा करने वाले शो की अध्यक्षता करेंगे।
उत्तरः 5)A
भारतीय इस्पात संघ (Indian Steel Association) ने दिलीप उम्मेन को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह वर्तमान में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ हैं। उन्हें अगले दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना किया गया। वह टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन का स्थान लेंगे, जिन्होंने 1 मई से अध्यक्ष के पद से हटने का फैसला किया है। 37 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले उम्मेन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर के पूर्व छात्र होने के साथ-साथ इस्पात उद्योग के एक पेशेवर अनुभवी हैं।
उत्तरः 6)B
भारत में हर साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। यह दिन 21 मई 1991 को भारत के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि की स्मृति में मनाया जाता है, जिनकी तमिलनाडु में आतंकवादी समूह तमिल टाइगर्स ईलम (LTTE) द्वारा एक हमले में मृत्यु कर दी गई थी। इस हत्या के बाद, वी.पी. सिंह सरकार ने 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।इस दिन आतंकवादियों द्वारा की जाने वाली हिंसा के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। आतंकवाद विरोधी दिवस युवाओं को आतंकवाद के खिलाफ जानकारी प्रदान करने, मानवीय पीड़ा और जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में जानकारी देने के लिए मनाया जाता है। इअके अलावा यह दिन लोगों को आतंकवाद के एक असामाजिक कृत्य से भी अवगत कराता है।
उत्तरः 7)C
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 21 मई को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।संबंधित संकल्प 21 दिसंबर, 2019 को अपनाया गया था और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) को दिवस के पालन का नेतृत्व करने के लिए कहा गया था।यह कदम चाय की खपत के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए बहुत आवश्यक सपोर्ट प्रदान करता है।अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस का उद्देश्य लंबे इतिहास और दुनिया भर में चाय के गहरे सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।इसके अलावा, 15 दिसंबर को बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया, केन्या, मलावी, मलेशिया, युगांडा, भारत और तंजानिया जैसे चाय उत्पादक देशों में अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाया जाता है। हालांकि, यह वास्तव में आधिकारिक नहीं था और एक एनजीओ द्वारा किया गया था।
उत्तरः 8)A
पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के बीच में तेजी से कमजोर पड़ रहा है। इसे दक्षिण अटलांटिक विषमता कहा जा रहा है। चुंबकीय क्षेत्र में यह बदलाव मात्र 5 साल के अंदर हुआ है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पृथ्वी के ध्रुवों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
अफ्रीका से लेकर अमेरिका तक फैला एरिया
धरती की मैग्नेटिक फील्ड कैसे होती है पैदा?
साउथ अटलांटिक एनोमली
चुंबकीय सुरक्षा लेयर कमजोर
उत्तरः 9)B
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एन.बी.एफ.सी.) और हाउसिंग वित्तीय कंपनियों (एच.एफ.सी.) के लिए एक नई विशेष तरलता योजना शुरू करने के वित्त मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है, जिससे कि एन.बी.एफ.सी./ एच.एफ.सी. की तरलता स्थिति में सुधार किया जा सके।
योजना का विवरण
प्रभाव
लाभ
पृष्ठभूमि
उत्तरः 10)C
हाल ही में, राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पी.एम.जी.एस.वाई.-III) के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए कॉयर जियोटेक्सटाइल्स का उपयोग किया जाएगा।
कॉयर जियोटेक्स्टाइल
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना lll
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-I
उद्देश्य
वामपंथी अतिवाद क्षेत्र हेतु सड़क कनेक्टिविटी परियोजना (RCPLWEA)
भारतीय सड़क सम्मेलन
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.