भारत के प्रमुख आर्थिक थिंक टैंक NIPFP का किसे अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
A. उर्जित पटेल
B. समिता
C. सुप्रिया
D. मनमोहन सिंह
2.ब्रिटिश पेट्रोलियम किस शहर में खोलेगी ग्लोबल बिजनेस सर्विस सेंटर?
A. गोवा
B. पुणे
C. कानपूर
D. फरीदाबाद
3.किसने भारतीय अर्थव्यवस्था के FY21 में 4% तक संकुचन रहने का अनुमान किया जारी?
A. 2%
B. 3%
C. 4%
D. 5%
4.किस शहर में ‘दिव्यां गजनों के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र’ का उद्घाटन किया गया?
A. हटिया
B. टाटा
C. सासाराम
D. रांची
5.अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष किस तारीख को मनाया जाता है?
A. 21 जून
B. 15 जून
C. 12 जून
D. 20 जून
6.किस ने कॉर्पोरेट दिवाला सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया?
A. ICIC
B. IBBI
C. HDFC
D. IDBI
ANSWERS:-
उत्तरः 1)A
व्याख्या
RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल 22 जून, 2020 से राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (NIPFP) के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।वह विजय केलकर की जगह लेंगे।NIPFP भारत के वित्त मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान है।पटेल ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और येल यूनिवर्सिटी में अध्ययन किया और वर्ष 2013 तक एक केन्याई नागरिक थे।जनवरी 2013 में RBI के डिप्टी गवर्नर नियुक्त किए जाने से पहले पटेल ने भारतीय नागरिकता हासिल की थी।
राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (NIPFP)
उर्जित पटेल
उत्तरः 2)B
पेट्रोलियम कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम (BP) ने पुणे में अपने ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज (GBS) परिचालन के लिए एक मुख्य केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है।यह 2000 लोगों को रोजगार देने के साथ दुनिया भर के BP में डिजिटल नवाचारों को प्रोत्साहित करेगा।यह केंद्र जनवरी 2021 तक अपना परिचालन शुरू करेगा।यह बेहतर परिणामों और आधुनिक डिजिटल समाधानों के लिए व्यावसायिक संसाधन और उन्नत विश्लेषण क्षमताएं भी प्रदान करेगा।पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान
उत्तरः 3)C
एशियाई विकास बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था के वित्तीय वर्ष 2021 में 4% तक संकुचन रहने का अनुमान लगाया है। भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट का कारण COVID-19 को रोकने के लिए लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण दो महीने से अधिक समय तक बंद रहे व्यवसायों को बताया गया।इसके अलावा एशियाई विकास बैंक को उम्मीद है कि भारत की अर्थव्यवस्था वित्तीय वर्ष 2022 में उभकर 5% की वृद्धि दर पर आ जाएगी , क्योंकि तब तक देश की आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर आ जाएंगी।
एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.
उत्तरः 4)D
झारखंड के रांची में “दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडी) के कौशल विकास, पुनर्वास और रोजगार के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र (CRC)” का उद्घाटन किया गया है। इस केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किया गया । यह 21 वां समग्र क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) होगा जो झारखंड में विकलांग लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करेगा।
दिव्यांगजनों के कौशल विकास, पुनर्वास और रोजगार के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र (CRC) यह दिव्यांगजनों के लिए झारखंड राज्य और उसके आसपास के क्षेत्रों में प्रारंभिक सहयोग कार्यक्रम सहित पुनर्वास सेवाएं भी प्रदान करेगा। इसके द्वारा दिव्यांगों के लिए पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यक्रम सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) की विभिन्न योजनाओं को भी लागू किया जाएगा।
उत्तरः 5)A
संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्तर पर हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य योग अभ्यास के कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है। योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। शब्द ‘योग’ संस्कृत से निकला है और इसका अर्थ शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक या एकजुट होना है।
2020 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय “स्वास्थ्य के लिए योग – घर पर योग” यानी “Yoga for Health – Yoga at Home”है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में:
उत्तरः 6)B
इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ़ इंडिया (IBBI) ने कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिज़ॉल्यूशन एंड लिक्विडेशन पर सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया है।इसकी अध्यक्षता उदय कोटक (कोटक महिंद्रा बैंक के CEO) करेंगे और समिति में 12 के बजाय 14 सदस्य होंगे।यह IBC, 2016 के तहत कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी और लिक्विडेशन पर पेशेवर सहायता की सलाह व प्रदान कर सकता है।सदस्य का कार्यकाल 2023 में समाप्त होगा।इससे पहले, यह 2017 में गठित किया गया था।
अध्यक्ष IBBI: एम. एस. साहू
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.