1.साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) _____ में पहली बार साइक्लिंग शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है।
A. 2021
B. 2022
C. 2023
D. 2024
2.प्रसिद्ध व्यक्तित्व डॉ. एस. पद्मावती का 103 वर्ष की आयु में COVID-19 के कारण निधन हो गया, वह एक वयोवृद्ध ______थीं।
A. न्यूरोलॉजिस्ट
B. कार्डियोलॉजिस्ट
C. पल्मोनोलॉजिस्ट
D. गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट
3.प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. चंदन मित्रा
B. परंजय गुहा ठाकुरता
C. अवीक सरकार
D. मालिनी पार्थसारथी
4.किस राज्य के सीएम बी एस येदियुरप्पा ने बेंगलुरु से सोलापुर तक पहली आरआरओ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई?
A. केरल
B. आंध्र प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. कर्नाटक
5.राज्य के स्वामित्व वाली रक्षा शिपबिल्डर, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?
A. हेमंत खत्री
B. प्रमोद चंद्र मोदी
C. राजीव कुमार
D. अश्विनी भाटिया
ANSWERS:-
उत्तरः 1)A
व्याख्या
साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) 2021 में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में पहली ’साइक्लिंग समिट’ आयोजित करेगा।CFI ने साइक्लिंग समिट के लिए नवयुगीन विपणन पर्यवेक्षण कंपनी, कॉन्टार्कटिका के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए।साइकिलिंग समिट 2021 शहर के मध्य से कार्यक्रम स्थल तक साइकिल राइड के साथ शुरू होगी, जिसके बाद क्यूरेट वर्कशॉप, मास्टरक्लास और प्रतिष्ठित एथलीटों के साथ मुक्त वार्ता होगी।
CFI के अध्यक्ष: ओंकार सिंह
साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: परमिंदर सिंह ढींडसा।
साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना: 1946.
साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया मुख्यालय: नई दिल्ली
उत्तरः 2)B
प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. एस पद्मावती का 103 वर्ष की आयु में COVID-19 के कारण निधन। वह भारत की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट थीं, जिन्हें “गॉड मदर ऑफ कार्डियोलॉजी” के नाम से भी जाना जाता था। वह नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट की संस्थापक थीं। 1962 में ऑल इंडिया हार्ट फाउंडेशन और 1981 में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट की स्थापना की.अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी और FAMS की फैलोशिप से सम्मानित किया गया।1967 में पद्म भूषण और 1992 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया।
जन्म स्थान: बर्मा (अब म्यांमार).
उत्तरः 3)C
अवीक सरकार को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया।वह आनंद बाजार प्रकाशन समूह के अवकाशप्राप्त संपादक और उपाध्यक्ष हैं।उन्होंने विजय कुमार चोपड़ा की जगह ली, जो पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य संपादक हैं।वे पेंग्विन इंडिया के संस्थापक प्रबंध निदेशक और बिजनेस स्टैंडर्ड के संस्थापक संपादक थे।उन्होंने 2003 में ABP ग्रुप द्वारा स्टार न्यूज के अधिग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
PTI मुख्यालय स्थान: नई दिल्ली.
PTI की स्थापना: 27 अगस्त 1947.
उत्तरः 4)D
मुख्यमंत्री ने बी.एस. येदियुरप्पा ने बेंगलुरु से सोलापुर तक पहली रोल-ऑन रोल-ऑफ (RORO) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) द्वारा संचालित की जाएगी।ट्रेन में खुले फ्लैट वैगन शामिल हैं, जिन पर सामान लदे ट्रक खड़े होंगे।इस ट्रेन में माल के साथ 42 ट्रकों को समय पर ले जाया जा सकता है।RORO सेवा सड़क पर दुर्घटनाओं को कम करती है, सुरक्षा में सुधार करती है, ईंधन की बचत करती है।यह आवश्यक वस्तुओं, पेरीशबल्स, खाद्य पदार्थों और छोटे कार्गो के तेजी से परिवहन को सुनिश्चित करता हैRORO द्वारा परिवहन की लागत सड़क द्वारा परिवहन की तुलना में कम है।
उत्तरः 5)A
कमोडोर, हेमंत खत्री (सेवानिवृत्त) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) के राज्य-स्वामित्व वाले रक्षा शिपबिल्डर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है।वह रियर एडमिरल एल वी शरत बाबू (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे।इससे पहले, हेमंत खत्री रणनीतिक परियोजनाओं के निदेशक के रूप में सेवा दे रहे थे।हेमंत खत्री को एचएसएल के सीएमडी के रूप में नियुक्त किया गया था, उन्हें 27 मई 2020 को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा 1 सितंबर 2020 से 31 जुलाई 2025 तक उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक या अगले आदेशों तक अनुमोदित किया गया था।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.