1.2020 के लिए साहित्य में नोबेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
A. लुईस ग्लूक
B. अबी अहमद
C. ओल्गा टोकरुचुक
D. पीटर हैंडके
2.उनकी काव्य कृति ‘सेतबेलकु नाथिबा (Setebelaku Nathiba)’ के लिए प्रतिष्ठित सरला पुरस्कार किसे दिया जाएगा?
A. रंजीत कुमार नाग
B. नित्यानंद नायक
C. श्यामसुंदर
D. जगन्नाथ प्रसाद दास
3.केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का हाल ही में निधन हो गया, वह किस राजनीतिक दल के अध्यक्ष थे?
A. जनता दल यूनाइटेड
B. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
C. लोक जनशक्ति पार्टी
D. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा
4.एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
A. दिनेश कुमार खारा
B. एके दीक्षित
C. राजेश कुल्लर
D. नीलेश शाह
5.विश्व डाक दिवस प्रत्येक वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
A. 9 अक्टूबर
B. 5 अक्टूबर
C. 6 अक्टूबर
D. 7 अक्टूबर
6.मंत्रिमंडल ने साइबर सुरक्षा हेतु भारत और किस देश के बीच MoC को मंजूरी दी?
A. फ्रांस
B. जापान
C. अमेरिका
D. इंग्लैंड
7.किसने विभिन्न परियोजनाओं में ऋण समर्थन हेतु SBI के साथ MoU किया?
A. BOB
B. BOI
C. NABARD
D. UBI
8. किस देश ने आर्कटिक में ज़िरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
A. जापान
B. अमेरिका
C. फ्रांस
D. रूस
ANSWERS:-
उत्तरः 1)A
व्याख्या
साल 2020 का साहित्य नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवि लुईस ग्लूक (Louise Gluck) को “उनकी बेमिसाल काव्य आवाज़ के लिए दिया गया है जो कि खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाती है”। साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है।साहित्य का नोबेल पुरस्कार 1901 और 2019 के बीच 112 बार प्रदान किया गया है। इनमें से केवल 14 महिला विजेता थीं। 2018 में, बलात्कार के आरोपों के कारण इस पुरस्कार को स्थगित कर दिया गया था।
लुईस ग्लूक (Louise Gluck) के बारे में :
नोबेल पुरस्कार के बारे में
नोबेल पुरस्कार 2020
उत्तरः 2)B
प्रख्यात ओडिया कवि नित्यानंद नायक को उनकी काव्य रचना ‘सेतेबेलाकु नाथिबा’ के लिए सरला पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जो 2017 में प्रकाशित हुई थी।उन्हें 5 लाख का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।दो अन्य हस्तियों रंजीत कुमार नाग और श्यामसुंदर पटनायक को भी 1,50,000 का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।आर.के. नाग को इला पंडा संगीत सम्मान और एस. पटनायक को इला पांडा चित्रकला सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
सरला पुरस्कार के बारे में:
उत्तरः 3)C
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान (74 वर्षीय) का नई दिल्ली में निधन हो गया।उन्होंने 2000 में लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना की।
रामविलास पासवान
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना
योजना के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं :
उत्तरः 4)D
नीलेश शाह को पुन: एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।उन्हें 2019-20 हेतु AMFI का अध्यक्ष चुना गया था और वह अगली एनुवल जनरल मीटिंग ((AGM) की समाप्ति तक पद पर बने रखेंगे।वह AMFI वित्तीय साक्षरता समिति के पदेन अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।उनके साथ, सौरभ नानावती को पुन: AMFI का उपाध्यक्ष चुना गया है।AMFI: एसोसिएशन ऑफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी ऑफ सेबी 1995 में निगमित हुआ।
उत्तरः 5)A
विश्व डाक दिवस 1874 में बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है।यह दिवस डाक सेवाओं के महत्व को उजागर करने हेतु पूरे विश्व में मनाया गया है।इसे 1969 में टोक्यो, जापान में आयोजित यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) कांग्रेस द्वारा विश्व डाक दिवस घोषित किया गया था।UPU संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो डाक प्रणाली के अतिरिक्त सदस्य राष्ट्रों के बीच डाक नीतियों का समन्वय करती है।
उत्तरः 6)B
मंत्रिमंडल ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच MoC को मंजूरी दी।MoC साइबरस्पेस के क्षेत्र में क्षमता निर्माण, महत्वपूर्ण अवसंरचना की सुरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग, साइबर सुरक्षा खतरों और दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधियों पर जानकारी साझा करने सहित आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएगा।दोनों राष्ट्र नवाचार और आर्थिक विकास के इंजन के रूप में इंटरनेट को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेंगे।
परिणाम
आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन पहल
उत्तरः 7)C
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने गुजरात में विभिन्न परियोजनाओं हेतु ऋण समर्थन का विस्तार करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ 3 MoU पर हस्ताक्षर किए।MoU गुजरात राज्य (विशेष रूप से अहमदाबाद) में संयुक्त देयता समूहों और स्व-सहायता समूहों, FPO और जल-संभर विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण में मदद करेगा।इसमें समाज के विभिन्न वर्गों को शामिल किया जाएगा।
समझौता ज्ञापन के बारे में:
उत्तरः 8)D
रूस ने श्वेत सागर, रूसी आर्कटिक में एडमिरल गोर्शकोव ज़िरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।इसने मैक 8 (ध्वनि की चाल की आठ गुनी) की चाल से 5 मिनट में 280 मील दूरी तय की।यह एक स्क्रैमजेट-पॉवर्ड मैनूवरिंग एंटी-शिप हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।इसे रूसी पनडुब्बियों तथा जहाजों पर तैनात किया जाएगा और यह हाइपरसोनिक परमाणु हथियारों और पानी के नीचे के परमाणु ड्रोन से लैस होगी।
न्योनोकसा रेडिएशन दुर्घटना
इस घटना का खुलासा कैसे हुआ?
बैरेंट्स सागर
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.