1.विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी को कितने प्रतिशत तक रहने का अनुमान लगाया है?
A. 6%
B. 2%
C. 5%
D. 7%
2.2020 का फ्रेंच ओपन खिताब किसने जीता है?
A. मनु भाकर
B. राफेल नडाल
C. यशस्विनी सिंह देसवाल
D. राही सरनोबत
3.निम्नलिखित व्यक्तियों के किस समूह ने भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2020 जीता?
A. जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज़
B. आर्थर अस्किन, जेरार्ड मौरौ और डोना स्ट्रिकलैंड
C. रोजर पेनरोज, रेइनहार्ड गेनलज और एंड्रिया गेज़
D. जेम्स पी., एलिसन और तसुकु होन्जो
4.कौन सा राज्य हर घर जल’ राज्य बनने का गौरव हासिल किया?
A. असम
B. बिहार
C. हरियाणा
D. गोवा
5.किसने रुद्रम मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
A. DRDO
B. NASA
C. ISRO
D. BHEL
ANSWERS:-
उत्तरः 1)A
व्याख्या
वर्ल्ड बैंक ने चालू वित्त वर्ष -21 में भारत की जीडीपी 9.6% तक संकुचित रहने का अनुमान लगाया है। विश्व बैंक इस गिरावट का कारण COVID-19 महामारी के चलते लगे देशव्यापी लॉकडाउन से घरों और फर्मों की आय में हुए नुकसान को बताया है। इससे पहले विश्व बैंक ने जून में भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष में 3.2% तक की गिरावट का अनुमान जताया था।
विश्व बैंक ने हाल ही में अपनी “साउथ एशिया इकोनॉमिक फोकस” शीर्षक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि देश की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बहुत खराब है। पिछले पांच वर्षों में 6% सालाना की वृद्धि के बाद, इस रिपोर्ट ने दक्षिण एशियाई क्षेत्र में आर्थिक मंदी की तुलना में तीव्र गिरावट का अनुमान जताया, जो कि 2020 में क्षेत्रीय विकास दर 7.7% नेगेटिव रहने होने की उम्मीद है। इसके अलावा विश्व बैंक ने 2021 में क्षेत्रीय विकास दर संभलकर 4.5% रहने की संभावना जताई है।
उत्तरः 2)B
राफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच को हराकर पुरुषों का साल 2020 का फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया है। यह उनका 13 वां फ्रेंच ओपन पुरुष एकल खिताब और 20 वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
ग्रैंड स्लैम
राफेल नडाल
नोवाक जोकोविच
फ्रेंच ओपन टेनिस 2020 के विजेता:
उत्तरः 3)C
वर्ष 2020 के फिजिक्स नोबेल पुरस्कार को दो भागो में विभाजित किया गया है, इसमें से आधा पुरस्कार रोजर पेनरोज़ (Roger Penrose) को उनकी black hole formation is a robust prediction of the general theory of relativity यानि ब्लैक होल की उत्पत्ति सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत का एक मजबूत पूर्वानुमान खोज के लिए दिया गया है, जबकि दूसरा आधा भाग हमारी गैलेक्सी के केंद्र में सुपरमैसिव कॉम्पेक्ट ऑब्जेक्ट की खोज के लिए रेइनहार्ड गेनलज (Reinhard Genzel) और एंड्रिया घेज़ (Andrea Ghez) को संयुक्त रूप से दिया गया है।फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार रॉयल रॉयल एकेडमी ऑफ साइंसेज, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है।
रोजर पेनरोज (Roger Penrose) के बारे में
रेइनहार्ड गेनजल (Reinhard Genzel) के बारे में
एंड्रिया घेज़ (Andrea Ghez) के बारे में
उत्तरः 4)D
गोवा ने प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल द्वारा जल कनेक्शन प्रदान करके भारत के पहले ‘हर घर जल’ राज्य बनने का गौरव हासिल किया।राज्य ने राज्य की सभी 191 ग्राम पंचायतों में 2 लाख 30 हजार ग्रामीण परिवारों को नल का कनेक्शन प्रदान किया।
उत्तरी गोवा के 1,65,000 ग्रामीण परिवारों और दक्षिण गोवा के 98,000 ग्रामीण घरों को पूरी तरह से नल कनेक्शन के माध्यम से सुनिश्चित पाइप आपूर्ति की गई हैं। गोवा की उपलब्धि अन्य राज्यों के लिए एक उदारहण है कि किस प्रकार विशेष रूप से कोविद -19 महामारी के समय में प्रत्येक ग्रामीण घर तक नल कनेक्शन पहुंचाया गया है।
उत्तरः 5)A
DRDO ने ओडिशा के तट से दूर व्हीलर द्वीप पर नई पीढ़ी की एंटी-रेडिएशन मिसाइल ‘रूद्रम’ का सफल परीक्षण किया।इसे SU-30 MKI लड़ाकू विमान से लॉन्च किया गया।यह DRDO द्वारा विकसित किया गया है और यह भारतीय वायु सेना के लिए पहली स्वदेशी एंटी-रेडिएशन मिसाइल है।इसमें अंतिम हमले और अचूक सटीकता हेतु पैसिव होमिंग हेड के साथ INS-GPS नेविगेशन है।DRDO प्रमुख: जी. सतीश रेड्डी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
© Powered By Current Hunt, Designed & Developed By Quizsolver.com
This function has been disabled for Current Hunt.