- सेशेल्स में आयोजित तथा संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 2023’ में आईएनएस सुनयना ने भाग किया। भारत इस सीएमएफ का सदस्य देश नहीं है।
- इसका उद्देश्य बहुपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाना और क्षेत्र में सीएमएफ अभ्यास के माध्यम से सहयोग बढ़ाना था।
- यह एक बहुराष्ट्रीय पहल है जो मुख्यतः चार क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करता है
ये हैं
- आतंकवाद को हराना,
- समुद्री डकैती को रोकना,
- क्षेत्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना और
- सुरक्षित समुद्री वातावरण को बढ़ावा देना।
सीएमएफ अभ्यास का महत्त्व
- सीएमएफ हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।