गुरु. मार्च 27th, 2025
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सिंगापुर के सात सैटेलाइट्स को पीएसएलवी-सी56 (PSLV-C56) रॉकेट से लांच किया.
  • इसरो ने बताया कि प्रक्षेपण के 23 मिनट बाद रॉकेट उपग्रहों से अलग हो गया था. इसरो ने कहा, यह पीएसएलवी की 58वीं और कोर अलोन कॉन्फ़िगरेशन में पीएसएलवी की 17वीं लॉन्चिंग थी.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है जिसका मुख्यालय बंगलौर में है। इस संस्थान में लगभग सत्रह हजार कर्मचारी एवं वैज्ञानिक कार्यरत हैं।
  • संस्थान का मुख्य कार्य भारत के लिये अंतरिक्ष सम्बधी तकनीक उपलब्ध करवाना है।
  • भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संस्था की स्थापना 15 अगस्त 1969 में की गयी थी। तब इसका नाम ‘अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय समिति’ (INCOSPAR) था
  • भारत का पहला उपग्रह, आर्यभट्ट,19 अप्रैल 1975 को सोवियत संघ द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ा गया था। इसका नाम महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था ।
  • इसने 5 दिन बाद काम करना बन्द कर दिया था। लेकिन यह अपने आप में भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।
  • 7 जून 1979 को भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर जो 442 किलो का था जिसे पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया।
  • 1980 में रोहिणी उपग्रह पहला भारत-निर्मित प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 बन गया जिसे कक्षा में स्थापित किया गया।

Login

error: Content is protected !!