बुध. अप्रैल 9th, 2025 10:48:04 PM
  • ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 में भारत 125 देशों में से 111वें स्थान पर रहा।
  • ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 में भारत चार स्थान फिसलकर 111वें स्थान पर आ गया है।
  • 2022 की रैंकिंग में भारत 121 देशों में 107वें स्थान पर था।
  • आयरलैंड और जर्मनी के दो गैर सरकारी संगठनों ‘कंसर्न वर्ल्डवाइड’ और ‘वेल्ट हंगरहिल्फ़’ ने यह रिपोर्ट जारी की है।
  • ताजा रैंकिंग में भारत का स्कोर 28.7 है, जो भुखमरी के गंभीर स्तर को दर्शाता है।
  • सूचकांक के अनुसार, भारत में ‘चाइल्ड वेस्टिंग’ की दर दुनिया में सबसे अधिक 18.7 प्रतिशत है।
  • भारत में अल्पपोषण की दर 16.6 प्रतिशत है और पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर 3.1 प्रतिशत है।
  • 15 से 24 वर्ष की आयु की महिलाओं में एनीमिया की व्यापकता 58.1 प्रतिशत रही।
  • दक्षिण एशिया और अफ़्रीका दुनिया के ऐसे क्षेत्र हैं जहां भुखमरी का स्तर सबसे ज़्यादा है।
  • भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (102वें), बांग्लादेश (81वें), नेपाल (69वें) और श्रीलंका (60वें) भारत से आगे हैं।
  • 2023 ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) के अनुसार, 2015 तक कई वर्षों की प्रगति के बाद, भूख के खिलाफ प्रगति स्थिर है।
  • विश्व का 2023 जीएचआई स्कोर 18.3 है। यह दुनिया के 2015 के जीएचआई स्कोर 19.1 से कम है।
  • इस रैंकिंग के शीर्ष 20 देशों में बेलारूस, बोस्निया और हर्जेगोविना, चीन, हंगरी, एस्टोनिया आदि शामिल हैं।
  • मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, मेडागास्कर और यमन रैंकिंग में सबसे नीचे हैं।
  • जलवायु परिवर्तन, संघर्ष, आर्थिक झटके, वैश्विक महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध ने सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को बढ़ा दिया है और भूख के खिलाफ प्रगति धीमी या उलट दी है।
  • भारत सरकार ने इस साल की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है और रिपोर्ट तैयार करने की पद्धति को दोषपूर्ण बताया है।

Login

error: Content is protected !!