रवि. मार्च 30th, 2025 5:59:15 AM
  • केंद्रीय मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला द्वारा बुनियादी पशुपालन आंकड़े 2023 जारी की गई।
  • बुनियादी पशुपालन आंकड़े 2023 (दूध, अंडा, मांस और ऊन उत्पादन 2022-23) पशु एकीकृत नमूना सर्वेक्षण (मार्च 2022-फरवरी 2023) पर आधारित है।
  • इसे गुवाहाटी में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस कार्यक्रम पर जारी किया गया है।

बुनियादी पशुपालन सांख्यिकी 2023

  • 2022-23 के दौरान कुल दूध उत्पादन 230.58 मिलियन टन होने का अनुमान है। पिछले 5 वर्षों में इसमें 22.81% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • 2022-23 के दौरान कुल दूध उत्पादन में 15.72% हिस्सेदारी के साथ उत्तर प्रदेश सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य था। इसके बाद राजस्थान (14.44%), मध्य प्रदेश (8.73%), गुजरात (7.49%) और आंध्र प्रदेश (6.70%) का स्थान है।
  • 2022-23 के दौरान कुल अंडा उत्पादन 138.38 बिलियन होने का अनुमान है। पिछले पांच वर्षों में इसमें 33.31% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • कुल अंडा उत्पादन में 20.13% हिस्सेदारी के साथ आंध्र प्रदेश सबसे अधिक अंडा उत्पादक है। इसके बाद तमिलनाडु (15.58%), तेलंगाना (12.77%), पश्चिम बंगाल (9.94%) और कर्नाटक (6.51%) का स्थान है।
  • 2022-23 के दौरान देश में कुल मांस उत्पादन 9.77 मिलियन टन होने का अनुमान है। कुल उत्पादन में 12.20% हिस्सेदारी के साथ उत्तर प्रदेश सबसे अधिक मांस उत्पादक है।
  • 2022-23 के दौरान कुल ऊन उत्पादन 33.61 मिलियन किलोग्राम होने का अनुमान है। 47.98% हिस्सेदारी के साथ राजस्थान सबसे बड़ा ऊन उत्पादक है।

Login

error: Content is protected !!