1 UPSC HINDI QUIZ 11.11.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के चरण-IV के अनुरूप आठ-सूत्रीय कार्य योजना लागू की है। जिसका लक्ष्य संबद्ध क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में होने वाली किसी भी अतिरिक्त गिरावट को नियंत्रित करना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) एवं आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चरण-IV के अनुरूप आठ-सूत्रीय कार्य योजना लागू की है, जिसका लक्ष्य संबद्ध क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में होने वाली किसी भी अतिरिक्त गिरावट को नियंत्रित करना है। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) GRAP के तहत दिल्ली-NCR क्षेत्र में निर्धारित सीमा के बाद वायु की गुणवत्ता में होने वाली गिरावट को रोकने के लिये डिज़ाइन किये गए आपातकालीन उपाय शामिल हैं। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) द्वारा वर्ष 2017 में GRAP को अधिसूचित किया। NCR एवं आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) GRAP लागू करता है। 2 / 5 Q2. विश्व क्षय रोग रिपोर्ट, 2023 से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व क्षय रोग रिपोर्ट, 2023 जारी की है, जिसमें वर्ष 2022 में विश्वभर में क्षय रोग के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को उजागर किया गया है। वर्ष 2022 में विश्वभर में क्षय रोग के सर्वाधिक मामले (2.8 मिलियन टी.बी. मामले) भारत में पाए गए थे, यह अर्थव्यवस्था पर क्षय रोग के कारण पड़ने वाले वैश्विक बोझ का 17% है। कोविड-19 के बाद वर्ष 2022 में विश्वभर में होने वाली मौतों का दूसरा प्रमुख कारण क्षय रोग था। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विश्व क्षय रोग रिपोर्ट, 2023 (Global TB Report 2023) जारी की है, जिसमें वर्ष 2022 में विश्वभर में क्षय रोग के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को उजागर किया गया है। वर्ष 2022 में विश्वभर में क्षय रोग के सर्वाधिक मामले (2.8 मिलियन टी.बी. मामले) भारत में पाए गए थे, यह अर्थव्यवस्था पर क्षय रोग के कारण पड़ने वाले वैश्विक बोझ का 27% है। कोविड-19 के बाद वर्ष 2022 में विश्वभर में होने वाली मौतों का दूसरा प्रमुख कारण क्षय रोग था। क्षयरोग के कारण ह्यूमन इम्यूनोडेफिशियेंसी वायरस (HIV)/एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम स्टेज (AIDS) की तुलना में लगभग दोगुनी मौतें होती हैं। प्रत्येक वर्ष 10 मिलियन से अधिक लोग क्षय रोग से पीड़ित होते हैं। वर्ष 2022 में विश्वभर में कुल मामलों में क्षय रोग से प्रभावित होने वाले शीर्ष 30 देशों की सामूहिक भागीदारी 87% थी। शीर्ष देशों में भारत के अतिरिक्त, इंडोनेशिया, चीन, फिलीपींस, पाकिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य शामिल हैं। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दो भारतीय संस्थानों, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली को शीर्ष 50 की सूची में स्थान दिया गया है। आईआईटी बॉम्बे ने भारत में शीर्ष स्थान और एशिया में 40वां स्थान हासिल किया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दो भारतीय संस्थानों, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली को शीर्ष 50 की सूची में स्थान दिया गया है। आईआईटी बॉम्बे ने भारत में शीर्ष स्थान और एशिया में 40वां स्थान हासिल किया है। इसी तरह, आईआईटी दिल्ली भारतीय संस्थानों में दूसरे स्थान पर रहा और कुल मिलाकर 46वीं रैंक हासिल की। रैंकिंग में, चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी ने रैंक 1 हासिल करके एशिया रैंकिंग सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद हांगकांग यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर तीसरे स्थान पर रही। नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर और सिंघुआ यूनिवर्सिटी, चीन ने चौथा स्थान हासिल किया है। इस साल की क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में एशिया की कुल 856 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग को संकलित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले 11 संकेतकों में शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा और संकाय/छात्र अनुपात आदि शामिल हैं। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः महाराष्ट्र कैबिनेट ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यात प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दी। यह महाराष्ट्र की पहली निर्यात प्रोत्साहन नीति है। यह नीति 2027-28 तक लागू रहेगी। इससे महाराष्ट्र में करीब 205 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: महाराष्ट्र कैबिनेट ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यात प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दी। यह महाराष्ट्र की पहली निर्यात प्रोत्साहन नीति है। यह नीति 2027-28 तक लागू रहेगी। इससे महाराष्ट्र में करीब 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे राज्य के लगभग 5000 उद्योगों को लाभ होगा और महाराष्ट्र के निर्यात को 14% तक बढ़ाने में मदद मिलेगी। नीति में निर्यातोन्मुख उद्योगों को बढ़ावा देकर जिला स्तर पर निर्यात केन्द्रों की स्थापना शामिल है। कैबिनेट बैठक में धनगर समाज के उत्थान की योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक अधिकार प्राप्त समिति नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने विदर्भ में 5 स्थानों पर आधुनिक संतरा प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया है। अधिक दूध देने वाले पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए एक प्राधिकरण की स्थापना का भी निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान बारामती तालुका के मौजे गोजुबावी में एक पुलिस कुत्ता प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः बिहार विधानसभा में जाति आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट का सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक डेटा पेश किया गया है। संसदीय कार्य विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने डेटा पेश की। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: बिहार विधानसभा में जाति आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट का सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक डेटा पेश किया गया है। संसदीय कार्य विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने डेटा पेश की। बिहार की जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 9.4 मिलियन परिवार प्रति माह ₹6,000 से कम कमाते हैं, जो राज्य के 27.6 मिलियन परिवारों का 34.13% है। अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 42.7%, अत्यंत पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के 33.58%, पिछड़ी जाति के 33.16% और सामान्य वर्ग के 25.09% गरीब हैं। सामान्य वर्ग में गरीबी सबसे अधिक भूमिहारों (27.58%) में है। ब्राह्मण परिवारों की कुल संख्या में से 2,72,576 परिवार गरीब हैं। ओबीसी में 2,89,538 यादवों के पास सरकारी नौकरियां हैं जबकि 1,17,171 कुर्मी और 1,12,106 कुशवाहों के पास सरकारी नौकरियां हैं। सामान्य श्रेणी में, कायस्थों के पास सरकारी नौकरियों में सबसे अधिक संख्या (समुदाय का 6.68%) है। रिपोर्ट के अनुसार, 14% लोग झोपड़ियों में रहते हैं और केवल 7% लोग ग्रेजुएट हैं। रिपोर्ट से पता चला कि राज्य के 3.5% लोग दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं। 88.2 मिलियन लोगों को गृहिणियों और छात्रों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 1.59 मिलियन व्यक्ति संगठित क्षेत्र में निजी नौकरियों में हैं जबकि 2.79 मिलियन लोग निजी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte पोस्ट नेविगेशन ALL EXAM QUIZ 11.11.2023 ALL EXAM QUIZ 13.11.2023