- आसियान महिला शांतिरक्षकों के लिए भारतीय सेना द्वारा टेबल-टॉप अभ्यास (टीटीएक्स) आयोजित किया गया।
- लैंगिक समावेशिता को प्रोत्साहन देने और शांति अभियानों में महिला सैन्य कर्मियों की क्षमताओं में वृद्धि करने के लिए भारतीय सेना ने एक ऐतिहासिक पहल की है।
- इसके अंतर्गत भारतीय सेना ने नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 4 से 8 दिसंबर 2023 तक दक्षिण – पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की महिला अधिकारियों के लिए एक टेबल-टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) का आयोजन किया।
- यह अभ्यास शांति मिशनों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और क्षमता निर्माण को मजबूत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (सीयूएनपीके) के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।
- सीयूएनपीके शांति स्थापना अभियानों में प्रशिक्षण प्रदान करने वाली भारतीय सेना की एक प्रमुख संस्था है।
- इससे पहले, सीयूएनपीके ने 18 से 29 सितंबर 2023 तक आसियान महिला सैन्य अधिकारी पाठ्यक्रम आयोजित किया था।
- यह टेबल-टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) भारत और आसियान सदस्य देशों के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का अनुवर्ती अभ्यास है।
- यह अभ्यास विश्व शांति, स्थिरता और लैंगिक समानता के प्रति भारत की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
