शुक्र. मार्च 28th, 2025 7:53:01 AM
1

UPSC HINDI QUIZ 05.12.2023

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत सरकार और मणिपुर सरकार ने यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये, जो मणिपुर का सबसे पुराना घाटी-आधारित विद्रोही समूह है।
  2. NLF का गठन वर्ष 1974 में हुआ था और यह राज्य के नगा-बहुल एवं कुकी-ज़ोमी प्रभुत्व वाली पहाड़ियों में सक्रिय विद्रोही समूहों से अलग है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय द्वारा आयोजित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण ने हाल ही में जुलाई-सितंबर 2023 के आँकड़े जारी किये, जो शहरी क्षेत्रों में भारत की बेरोज़गारी दर को दर्शाते हैं।
  2. शहरी क्षेत्रों में बेरोज़गारी दर 7.2% (जुलाई-सितंबर 2022) से घटकर 6.6% (जुलाई-सितंबर 2023) हो गई।
  3. शहरी क्षेत्रों में श्रमिक जनसंख्या अनुपात, जनसंख्या में नियोजित व्यक्तियों का प्रतिशत, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिये जुलाई-सितंबर, जो वर्ष 2022 में 44.5% से बढ़कर जुलाई-सितंबर, वर्ष 2023 में 46% हो गया।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. विकेंद्रीकृत स्वायत्त संगठन ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस के मध्य एक अभूतपूर्व इनोवेशन का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  2. ये डिजिटल संस्थाएं केंद्रीकृत नियंत्रण के बिना काम करती हैं और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स और उनके सदस्यों की सर्वसम्मति द्वारा शासित होती हैं, जो अक्सर निर्णय लेने और संसाधन आवंटन के साधन के रूप में क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करती हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. 200 वर्षों से वैज्ञानिक प्रयोगशाला में एक आम खनिज को ऐसी परिस्थितियों में विकसित करने में विफल रहे हैं, जिसके बारे में माना जाता है कि यह प्राकृतिक रूप से बना है।
  2. अब, एटॉमिक सिमुलेशन से विकसित एक नए सिद्धांत की बदौलत शोधकर्ताओं की एक टीम अंततः इसे प्रयोगशाला में विकसित करने में सफल हो गए हैं।
  3. डोलोमाइट एक कैल्शियम-मैग्नीशियम-कार्बोनेट खनिज है। डोलोमाइट इटली के डोलोमाइट पहाड़ों, नियाग्रा फॉल्स, डोवर की सफेद चट्टानों और यूटा के हुडूस में एक प्रमुख खनिज है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. सैतामा विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता ने चेतावनी संकेतों पर प्रतिक्रिया करने वाले पौधों पर ‘निगरानी’ रखने का एक तरीका खोजा है।
  2. नयी स्टडी पौधों की रक्षा तंत्र के क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे सवालों को सुलझाने में मदद कर सकता है और कीटनाशकों के इस्तेमाल के बिना फसलों की सुरक्षा का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!