- वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव को बिहार विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
- 13 फरवरी को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे नंद किशोर ने स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव नये स्पीकर के साथ आसन तक पहुंचे। नंद किशोर 1995 में पहली बार विधायक चुने गये थे।
- उन्होंने अतीत में कई बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (1998-2003), विधानसभा में विपक्ष के नेता (जून 2013 से 2015) और नीतीश कुमार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया था।
- पिछली एनडीए सरकार में नंदकिशोर पथ निर्माण मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी थे।
