रवि. अप्रैल 6th, 2025 6:56:42 PM
1

UPSC HINDI QUIZ 07.02.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. समान नागरिक संहिता से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. समान नागरिक संहिता (UCC) मसौदा रिपोर्ट को उत्तराखंड मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित किया गया था।
  2. UCC मसौदा समिति का नेतृत्व सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई ने किया।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. 22वें विधि आयोग ने 2 फरवरी, 2024 को सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान से निपटने के लिए कानून में महत्वपूर्ण बदलावों की सिफारिश की है।
  2. आयोग ने ‘सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1994’ में संशोधन करने की सिफारिश की है।
  3. विधि आयोग ने "सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की रोकथाम पर कानून की समीक्षा" शीर्षक से अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को सौंप दी है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. डी. रविंदर रेड्डी और डॉ. मुरलीधर रेड्डी ने तेलंगाना के सीताम्मा लोड्डी में मध्यपाषाण काल के शैल चित्रों की खोज की है।सीताम्मा लोड्डी पेद्दापल्ली जिले के गट्टुसिंगाराम में स्थित है।
  2. यहाँ मिले शैलचित्र मध्यपाषाण काल (10,000-22,000 वर्ष पहले) और प्रारंभिक ऐतिहासिक काल (पहली ईसा पूर्व से 6ठीं शताब्दी) से संबंधित हैं।ये जंगल में एक बड़े बलुआ पत्थर पर मिले हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. सिकल सेल रोग नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक समिति का गठन किया गया।
  2. राज्य सरकार द्वारा राज्य, जिला और तालुका स्तर पर समितियां बनाकर उन्हें सिकल सेल रोग की जांच, उपचार और रोकथाम का महत्वपूर्ण कार्य सौंपने के निर्देश जारी किए गए थे।
  3. इसे विशेष रूप से ग्रामीण, दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. पीएम नरेंद्र मोदी ने असम में कुल 21,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
  2. गुवाहाटी के खानापारा में पशु चिकित्सा महाविद्यालय के खेल के मैदान में आयोजित एक समारोह में राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित कई बुनियादी ढांचा पहलों का अनावरण किया गया।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!