शनि. अप्रैल 27th, 2024
  • विश्व कबड्डी दिवस (24 मार्च) पर भारत ने 128 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा।
  • हाल ही में, होलिस्टिक इंटरनेशनल ओवरसीज़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HIPSA) और हरियाणा सरकार ने वैश्विक स्तर पर कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • यह समझौता ज्ञापन इस आयोजन के स्थल के रूप में भारत और विशेष रूप से हरियाणा को चुनने के मुख्य कारणों में से एक था।
  • इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास सुबह 11 बजे गिनीज टीम के जजों की मौजूदगी में शुरू हुआ और 128 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ तीन घंटे के लगातार खेल के बाद दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ।
  • गिनीज निर्णायक स्वप्निल डांगरीकर ने इसकी घोषणा की।
  • गिनीज़ ने रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 84 खिलाड़ियों का मानक तय किया था। वहीं आयोजकों ने 154 खिलाड़ियों के साथ नया रिकॉर्ड बनाकर इस चुनौती को स्वीकार किया था।
  • हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को गिनीज टीम द्वारा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
  • इसके बाद राज्यपाल ने यह प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र हॉलिस्टिक इंटरनेशनल ओवरसीज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कांति डी सुरेश और विश्व कबड्डी के अध्यक्ष अशोक दास को सौंपा।
  • 2019 से हर साल 24 मार्च को विश्व कबड्डी दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष भारत में विश्व कबड्डी दिवस मनाया गया और इसके लिए ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकुला को चुना गया।

Login

error: Content is protected !!