- जल शक्ति मंत्रालय और 12 तकनीकी शिक्षा संस्थानों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- यह समझौता छह नदियों के बेसिन प्रबंधन की दिशा में अनुसंधान और अकादमिक सहयोग के लिए है।
- ये छह नदियाँ-नर्मदा, गोदावरी, महानदी, कृष्णा, कावेरी और पेरियार हैं।
- इस समझौते पर राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत हस्ताक्षर किये गये।
- इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि नमामि गंगे मिशन को यूनेस्को ने दुनिया के दस सर्वश्रेष्ठ संरक्षण और पुनरोद्धार अभियानों में शामिल किया है।
- मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने नदी संरक्षण को आजीविका से जोड़ा और अर्थ गंगा का सिद्धांत दिया।
