रवि. जून 30th, 2024
0

UPSC HINDI QUIZ 17.06.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट (GCP) द्वारा किये गए एक नवीन अध्ययन, “ग्लोबल नाइट्रस ऑक्साइड बजट (1980-2020)” के अनुसार, वर्ष 1980 से 2020 की अवधि में नाइट्रस ऑक्साइड में उत्सर्जन में निरंतर वृद्धि हुई है।

2. ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट (GCP) वर्ष 2006 में स्थापित एक संगठन है जो विश्व स्तर पर ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन और उनके कारणों का पता लगाने के लिये अध्ययन करता है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. BRICS के विदेश मंत्रियों ने वर्ष 2023 में मिस्र, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब एवं इथियोपिया को इसमें शामिल करने के बाद अपनी पहली बैठक का आयोजन किया।

2. ये देश 1 जनवरी 2023 से BRICS में शामिल हुए हैं।

3. BRICS विश्व की पाँच अग्रणी उभरती अर्थव्यवस्थाओं- ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह के लिये दिया गया एक संक्षिप्त शब्द (Abbreviation) है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने उपग्रह आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली के कार्यान्वयन के लिये अभिरुचि की अभिव्यक्ति (EoI) आमंत्रित की है।

2. EoI प्राप्तकर्त्ता इकाई को ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) के लिये एक भू-संदर्भ मानचित्र और टोल-चार्जिंग सॉफ्टवेयर विकसित करना होगा।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा को प्रधान मंत्री के प्रधान सचिव के रूप में फिर से नियुक्त किया है ।

2. सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है।

3. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति केंद्रीय मंत्रिमंडल की सर्वोच्च नियुक्ति निकाय है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. एनसीआरबी द्वारा मोबाइल ऐप ‘एनसीआरबी आपराधिक कानूनों का संकलन’ लॉन्च किया गया।

2. यह मोबाइल ऐप एक व्यापक गाइड के रूप में काम करेगा, जो नए आपराधिक कानूनों के बारे में पूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Login

error: Content is protected !!