0 UPSC HINDI QUIZ 20.06.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. यूनिसेफ (UNICEF) ने ‘चाइल्ड न्यूट्रीशन रिपोर्ट 2024’ जारी की, जिसका शीर्षक है ‘चाइल्ड फूड पावर्टी: न्यूट्रीशन डिप्रीवेशन इन अर्ली चाइल्डहुड”। 2. वैश्विक स्तर पर 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 181 मिलियन बच्चे (इस आयु वर्ग के चार बच्चों में से एक) गंभीर फूड पावर्टी/खाद्य अभाव का सामना कर रहे हैं। 3. UNICEF के वैश्विक डेटाबेस, 2023 के अनुसार, भारत के 20% बच्चे गंभीर खाद्य अभाव का सामना कर रहे हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: यूनिसेफ (UNICEF) ने ‘चाइल्ड न्यूट्रीशन रिपोर्ट 2024’ जारी की, जिसका शीर्षक है ‘चाइल्ड फूड पावर्टी: न्यूट्रीशन डिप्रीवेशन इन अर्ली चाइल्डहुड”। रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष वैश्विक स्तर पर 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 181 मिलियन बच्चे (इस आयु वर्ग के चार बच्चों में से एक) गंभीर फूड पावर्टी/खाद्य अभाव का सामना कर रहे हैं। UNICEF के वैश्विक डेटाबेस, 2023 के अनुसार, भारत के 40% बच्चे गंभीर खाद्य अभाव का सामना कर रहे हैं। गंभीर चाइल्ड फूड पावर्टी के समाधान की दिशा में प्रगति धीमी बनी हुई है लेकिन कुछ क्षेत्र और देश इस दिशा में सही प्रगति का संकेत दे रहे हैं। चाइल्ड फूड पावर्टी की गंभीरता से गरीब एवं संपन्न, दोनों ही परिवारों के बच्चे प्रभावित होते हैं, इससे प्रदर्शित होता है कि घरेलू आय इस मुद्दे के समाधान का एकमात्र कारक नहीं है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. ई-गवर्नेंस सेवा प्रदाता कॉमन सर्विस सेंटर स्पेशल पर्पज़ व्हीकल तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 10,000 किसान उत्पादक संगठनों को सामान्य सेवा केंद्र में परिवर्तित करने के लिये एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। 2. इससे '10,000 FPO के गठन एवं संवर्द्धन योजना' के तहत पंजीकृत FPO से जुड़े किसानों को लाभ होगा। 3. इससे उन्हें नागरिक-केंद्रित सेवाएँ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: ई-गवर्नेंस सेवा प्रदाता कॉमन सर्विस सेंटर स्पेशल पर्पज़ व्हीकल (CSC SPV) तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (Farmer Producer Organisation- FPO) को सामान्य सेवा केंद्र (Common Service Centres- CSC) में परिवर्तित करने के लिये एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये। इससे '10,000 FPO के गठन एवं संवर्द्धन योजना' के तहत पंजीकृत FPO से जुड़े किसानों को लाभ होगा, क्योंकि इससे उन्हें नागरिक-केंद्रित सेवाएँ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। '10,000 FPO का गठन एवं संवर्धन' वर्ष 2020 में शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्रक योजना है।इसका उद्देश्य किसानों की सौदेबाजी की क्षमता में वृद्धि करना, उत्पादन की लागत में कमी लाने और अपने कृषि उत्पादों के एकत्रीकरण के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना है। CSC योजना, जो डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की मिशन मोड परियोजनाओं में से एक है, किसानों को विभिन्न सेवाएँ प्रदान कर रही है, जिनमें टेली-कंसलटेशन, फसल बीमा, ई-पशु चिकित्सा, किसान क्रेडिट कार्ड और PM किसान योजनाएँ शामिल हैं। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) ने राजस्थान में स्थित ब्रुकफील्ड के बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर में 205 मिलियन डॉलर (लगभग 871 करोड़ रुपये) का निवेश करने पर सहमति व्यक्त की है। 2. आईएफ़सी, विश्व बैंक समूह की एक एकमात्र सहायक संस्था है जो निजी क्षेत्र की कंपनियों को वित्त प्रदान करती है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) ने राजस्थान में स्थित ब्रुकफील्ड के बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर में 105 मिलियन डॉलर (लगभग 871 करोड़ रुपये) का निवेश करने पर सहमति व्यक्त की है। आईएफ़सी, विश्व बैंक समूह की एक एकमात्र सहायक संस्था है जो निजी क्षेत्र की कंपनियों को वित्त प्रदान करती है। बीकानेर में ब्रुकफील्ड की सौर ऊर्जा परियोजना ब्रुकफील्ड ग्लोबल ट्रांजिशन फंड (बीजीटीएफ) बीकानेर में दो चरणों में 550 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण कर रहा है। ब्रुकफिल्ड ने मार्च 2024 में बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना के 268 मेगावाट के पहले चरण को चालू किया था । दूसरे चरण में सौर ऊर्जा परियोजना की क्षमता 282 मेगावाट है, जिससे इस परियोजना की संयुक्त बिजली उत्पादन क्षमता 550 मेगावाट हो जाएगी । दूसरे चरण की अनुमानित लागत 317 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। बीजीटीएफ एक इक्विटी निवेशक है और उसने परियोजना को निष्पादित करने के लिए एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) की स्थापना की है। बीजीएफटी होल्डिंग्स का 80 प्रतिशत स्वामित्व ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के पास है और 20% स्वामित्व ब्रुकफील्ड रिन्यूएबल के पास है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. प्रख्यात बाल फिल्म निर्माता विनोद गनात्रा को फिल्मों में उनके योगदान के लिए दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित 'नेल्सन मंडेला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। 2. विनोद गनात्रा 'नेल्सन मंडेला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित होने वाले पहले भारत बन गए। 3. विनोद गंत्रा को बच्चों के सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 7वें नेल्सन मंडेला बाल फिल्म महोत्सव में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: प्रख्यात बाल फिल्म निर्माता विनोद गनात्रा को फिल्मों में उनके योगदान के लिए दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित 'नेल्सन मंडेला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। विनोद गनात्रा 'नेल्सन मंडेला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित होने वाले पहले भारत बन गए। विनोद गंत्रा को बच्चों के सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 7वें नेल्सन मंडेला बाल फिल्म महोत्सव में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विनोद गनात्रा विश्व स्तर पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और संपादक गुजरात के लेकिन अब मुंबई में रहने वाले विनोद गनात्रा 1982 से फिल्म और टेलीविजन निर्माण में सक्रिय हैं। उन्होंने लगभग 400 वृत्तचित्रों और न्यूज़रीलों का संपादन और निर्देशन किया है। उन्होंने बच्चों और युवाओं के लिए 25 बहुभाषी टेलीविजन कार्यक्रमों का निर्माण किया है। उनके पहले टीवी कार्यक्रम बैंगन राजा ने दूरदर्शन का 'जानकीनाथ गौड़ पुरस्कार' जीता। भारत पाकिस्तान सीमा पर बनी उनकी गुजराती फिल्म हारुन अरुण को 26वें शिकागो अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में "लिव उल्मन शांति पुरस्कार" मिला। वह प्रतिष्ठित 'लिव उल्मन शांति पुरस्कार' जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. संसद भवन परिसर में नवनिर्मित प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया।स्थल का उद्घाटन किया गया। 2. उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रेरणा उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: संसद भवन परिसर में नवनिर्मित प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया।स्थल का उद्घाटन किया गया। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रेरणा उन्होंने कहा कि प्रेरणा स्थल लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा। प्रेरणा स्थल में स्वतंत्रता सेनानियों और भारतीय इतिहास के 15 नायकों की प्रतिमाओं को एक ही स्थान पर स्थापित किया गया है। ये प्रतिमाएं पहले संसद परिसर के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित की गई थीं। प्रेरणा स्थल का उद्देश्य भारतीय इतिहास की प्रेरक हस्तियों की जीवन गाथा बताने के लिए क्यूआर कोड जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग करके आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाना है। प्रेरणा स्थल में महात्मा गांधी, बी.आर. अंबेडकर, दिवंगत उप प्रधानमंत्री देवी लाल और अन्य की मूर्तियां शामिल हैं। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte पोस्ट नेविगेशन ALL EXAM QUIZ 20.06.2024 ALL EXAM QUIZ 21.06.2024