मंगल. जुलाई 2nd, 2024
1

UPSC HINDI QUIZ 29.06.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. वस्त्र मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी किये गए आँकड़ों के अनुसार इस दशक में अक्तूबर 2023 से सितंबर 2024 की अवधि में वस्त्र उद्योग द्वारा कपास की खपत सबसे अधिक रही।
2. कपास भारत में खेती की जाने वाली सबसे प्रमुख वाणिज्यिक फसलों में से एक है और यह कुल वैश्विक कपास उत्पादन का लगभग 35% है।
3. भारत में इसके आर्थिक महत्त्व को देखते हुए इसे "व्हाइट-गोल्ड" भी कहा जाता है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. अंतर्राष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (ICIMOD) की हालिया रिपोर्ट में हिंदू कुश हिमालय (HKH) के गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा सिंधु घाटियों में हिम स्तर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुँच गया है।
2. CIMOD, एक क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी ।
3. यह हिंदू कुश हिमालय को अधिक हरित, अधिक समावेशी एवं जलवायु-अनुकूल बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत ने अनाज, विशेष रूप से मक्के से अधिक इथेनॉल उत्पादन किया है, जो चीनी-आधारित फीडस्टॉक से अधिक है।
2. इथेनॉल, जिसे एथिल एल्कोहल के नाम से भी जाना जाता है, एक जैव ईंधन है जो विभिन्न स्रोतों जैसे गन्ना, मक्का, चावल, गेहूँ एवं बायोमास से उत्पादित होता है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति रॉय को उनके साहसी और अडिग लेखन के लिए 2024 का पेन पिंटर साहित्यिक पुरस्कार के लिए चुना गया है।
2. अरुंधति रॉय को यह पुरस्कार दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा उनके खिलाफ, जून महीने में निवारक निरोध कानून ,गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए )1967 के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे देने की बाद मिली है।
3. अरुंधति रॉय को यह पुरस्कार इसी साल अक्टूबर महीने में, लंदन, इंग्लैंड में आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विश्व एमएसएमई दिवस पर दो नई पहल की शुरुआत की।
2. एमएसएमई ट्रेड इनेबलमेंट एंड मार्केटिंग (टीम) पहल की शुरुआत ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) प्लेटफॉर्म का उपयोग करके ऑनलाइन व्यापार में भाग लेने के लिए छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए की गई है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Login

error: Content is protected !!