- पेरिस के ग्रीविन संग्रहालय द्वारा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को एक कस्टमाइज़्ड सोने के सिक्के से सम्मानित किया गया है।
- इसके साथ ही शाहरुख खान ग्रेविन म्यूजियम में अपने नाम का सिक्का पाने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गए।
- यह संग्रहालय मशहूर हस्तियों की मोम की मूर्तियों के लिए जाना जाता है। ग्रेविन वैक्स म्यूजियम में शाहरुख खान का मोम का पुतला भी है।
- महात्मा गांधी के बाद, शाहरुख खान ग्रेविन संग्रहालय में सिक्के से सम्मानित होने वाले दूसरे भारतीय हैं।
- इसके अलावा, सुपरस्टार को भारतीय सिनेमा में 100 से अधिक फीचर फिल्मों में उनके उत्कृष्ट करियर के लिए लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल द्वारा करियर अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।
- लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल का 77वां संस्करण 7 से 17 अगस्त तक स्विट्जरलैंड के लोकार्नो में आयोजित किया जाएगा।
- यह पुरस्कार उन्हें 10 अगस्त को पियाज़ा ग्रांडे के ओपन-एयर आयोजन स्थल में प्रदान किया जाएगा।
