सोम. मार्च 31st, 2025 3:36:22 AM
  • विभूति भूषण नायक को सर्वसम्मति से 2024-25 की अवधि के लिए भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वह अश्विन दलवाड़ी का स्थान लेंगे जो 2023-24 की अवधि के लिए अध्यक्ष थे।
  • 2024-25 के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करने के लिए चुनाव 22 जुलाई 2024 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
  • टीसीए श्रीनिवास प्रसाद को 2024-25 के लिए भारतीय लागत लेखाकार संस्थान  का उपाध्यक्ष चुना गया है। 

भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई)

  • भारतीय लागत लेखाकार संस्थान एक सांविधिक निकाय है जिसकी स्थापना की 28 मई 1959 को लागत और कार्य लेखाकार अधिनियम, 1959 के प्रावधानों के तहत की गई थी।
  • वैधानिक निकाय का अर्थ एक ऐसी संस्था है जो संसद या सक्षम राज्य विधायिका द्वारा बनाए गए कानून के प्रावधान के तहत स्थापित की गई है।
  • भारतीय लागत लेखाकार संस्थान केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
  • भारतीय लागत लेखाकार संस्थान भारत में लागत और लेखा प्रबंधन का नियामक है।
  • भारतीय लागत लेखाकार संस्थान विश्व का दूसरा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा लागत और प्रबंधन लेखांकन निकाय है।
  • भारतीय लागत लेखाकार संस्थान का मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित है।
  • भारतीय लागत लेखाकार संस्थान के चार क्षेत्रीय परिषदें-  कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में स्थित हैं और इसके 13 चैप्टर और 10 विदेशी केंद्र हैं ।
  • संस्थान इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स , कन्फेडरेशन ऑफ एशियन एंड पैसिफिक अकाउंटेंट्स और साउथ एशियन फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स का संस्थापक सदस्य है।

Login

error: Content is protected !!