- गुजरात में भूकंप पीड़ितों की याद में बने म्यूजियम स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय को यूनेस्को ने प्रिक्स वर्सेल्स पुरस्कार के लिए चयनित किया है।
- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बताया कि स्मृतिवन भूकंप स्मारक को प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्सेल्स पुरस्कार के तहत दुनिया के सात सबसे खूबसूरत संग्रहालयों में सूचीबद्ध किया गया है, जिसका एलान वास्तुकला और डिजाइन के लिए यूनेस्को द्वारा हर साल किया जाता है।
यूनेस्को
- संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है।
- संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 16 नवम्बर 1945 को हुआ था।
- इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बने।