सोम. अप्रैल 21st, 2025 5:47:28 AM
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 27.07.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. कर्नाटक मंत्रिमंडल ने एक विधेयक को मंजूरी दी है।
2. जिसके तहत कर्नाटक राज्य में स्थित उद्योगों, कारखानों और अन्य प्रतिष्ठानों में प्रबंधन के पदों पर 50% और गैर-प्रबंधन से संबंधित पदों पर 55% स्थानीय उम्मीदवारों को नियुक्त करना अनिवार्य होगा।
3. कर्नाटक के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस विधेयक को मंजूरी दे दी गई है, जिसके कारण उद्योग निकाय द्वारा इस स्थानीय नीति का विरोध किया जा रहा है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) द्वारा द्वारा भारत में जनवरी से जून 2024 तक की अवधि को कवर करते हुए मध्य-वार्षिक वायु गुणवत्ता मूल्यांकन किया गया।
2. जो देश के वायु प्रदूषण के स्तर का व्यापक अवलोकन प्रदान करता है।
3. यह रिपोर्ट भारतीय शहरों में वायु प्रदूषण की गंभीरता और वितरण पर प्रकाश डालती है और इस पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए कड़े उपायों के महत्त्व को रेखांकित करती है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. संस्कृति मंत्रालय ने भारत भर के गाँवों की सांस्कृतिक विरासत का व्यापक अवलोकन प्रदान करने के लिये राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन शुरू किया है।
2. यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित एक योजना है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. चीन ने विश्व की पहली कार्बन फाइबर-ओनली पैसेंजर ट्रेन का अनावरण किया है, जो हाई-स्पीड रेल तकनीक में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है।
2. यह नवाचार चीन को संधारणीय रेल परिवहन में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करता है।
3. कार्बन फाइबर ट्रेन पारंपरिक ट्रेनों की तुलना में काफी हल्की है, जो प्रदूषण को कम करने में योगदान देती है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. चीन ने 'गाओफेन-11 05', एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन ऑप्टिकल अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS) को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
2. इस उपग्रह को चीन के शांक्सी प्रांत में ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर (TSLC) से लॉन्ग मार्च-4B वाहक रॉकेट पर तैनात किया गया था।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!