मंगल. मार्च 25th, 2025 4:16:51 PM
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 31.07.2024

Daily  Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. महाराष्ट्र सरकार ने शहरी क्षेत्रों में नक्सलवाद पर अंकुश लगाने के लिए एक नया विधेयक पेश किया।
2. भारत में नक्सलवाद की स्थिति: वर्ष 2017 से 2023 की अवधि के दौरान वामपंथी उग्रवाद से संबंधित 3,544 घटनाएँ घटित हुईं जिनमें 949 लोगों की मृत्यु हुई।
3. 'शहरी नक्सल' या ‘अर्बन नक्सल’ शब्द माओवादी रणनीति पर आधारित है, जिसके तहत वे नेतृत्व, जनता को संगठित करने और कार्मिक तथा बुनियादी ढाँचा उपलब्ध कराने जैसे सैन्य कार्यों के लिये शहरी क्षेत्रों की ओर अग्रसर होते हैं।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारतीय टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस और विजय अमृतराज को खेल के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
2. इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम (ITHF) टेनिस के खेल को समर्पित एक प्रतिष्ठित संस्थान और संग्रहालय है।
3. यह न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. सरकार ने कौशल विकास पाठ्यक्रमों तक पहुँच बढ़ाने के उद्देश्य से एक संशोधित 'मॉडल कौशल ऋण योजना' शुरू की है, जिसमें अधिकतम ऋण सीमा में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।
2. नई योजना में अधिकतम ऋण सीमा 1.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 5.5 लाख रुपए कर दी गई है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा में 'गोएम विनामूल्य विज येवजन' की शुरुआत की।
2. 'गोएम विनामूल्य विज येवजन' योजना प्रधानमंत्री की सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के अनुरूप है।
3. गोएम विनामूल्य विज येवजन में 25 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत ने 2024-25 के कार्यकाल के लिए एशियाई आपदा तैयारी केंद्र (ADPC) की अध्यक्षता संभाली।
2. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य और प्रमुख राजेंद्र सिंह ने चीन से ADPC के अध्यक्ष का पदभार संभाला है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!