शनि. जुलाई 6th, 2024
1

UPSC HINDI QUIZ 03.07.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत ने बायोमास या कृषि अपशिष्ट से बड़े पैमाने पर बायो-बिटुमेन या जैव-कोलतार का उत्पादन शुरू करने की योजना शुरू की है।
2. बायो-बिटुमेन एक जैव-आधारित बिंडर (बांधक) होता है, जो वनस्पति तेलों, फसल के ठूंठ, शैवाल, लिग्निन (लकड़ी का एक घटक) या पशु खाद जैसे नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त होता है।
3. बायो-बिटुमेन उत्पादन को पेट्रोलियम बिटुमेन के स्थानीय विकल्प के रूप में विकसित किया गया है, जिससे पर्यावरण के प्रति प्रभाव को कम किया जा सके।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने हाल ही में अपना सबसे हालिया ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स जारी किया है।
2. जिसमें एक बार फिर ऑस्ट्रिया के विएना को दुनिया में रहने के लिए सबसे अच्छी जगह बताया गया है।
3. जारी किया गया 2024 का इंडेक्स शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, संस्कृति, पर्यावरण, स्थिरता और बुनियादी ढांचे जैसी चीज़ों के आधार पर दुनिया भर के शहरों को रेट करता है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन के अंतर्गत आने वाली एजेंसी, अंतर्राष्ट्रीय समुद्री प्राधिकरण ने अपनी 20वीं वर्षगाँठ मनाई।
2. इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय जल में निर्जीव समुद्री संसाधनों के अन्वेषण और उपयोग की देख-रेख के लिये की गई थी।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. सरकार ने वर्ष 2024 से भारत में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत ग्लूकागॉन जैसे पेप्टाइड रिसेप्टर एगोनिस्ट (GLP-1RA) ड्रग्स (दवा) के विनिर्माण का फैसला किया है।
2. GLP-1RA, मधुमेह रोधी दवाओं के वर्ग से संबंधित है जिसका उपयोग वज़न घटाने के लिये भी किया जाता है।
3. घरेलू विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने के क्रम में PLI योजना एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिससे आयात में कमी आने के साथ रोज़गार सृजन को प्रोत्साहन मिलेगा।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. असम वन विभाग एवं संरक्षणवादियों द्वारा पश्चिमी असम के रायमोना राष्ट्रीय उद्यान में मेनलैंड सीरो (कैपरीकोर्निस सुमात्रेंसिस थार) के पहले फोटोग्राफिक साक्ष्य का दस्तावेज़ीकरण किया है।
2. मेनलैंड सीरो एक स्तनपायी जीव है जो बकरी और मृग के बीच की संकर प्रजाति जैसा दिखाई देता है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Login

error: Content is protected !!