- कर्नाटक सरकार ने ‘वन और पश्चिमी घाट अतिक्रमण हटाने के लिए टास्क फोर्स’ का गठन किया।
- यह टास्क फोर्स पूरे पश्चिमी घाट में अवैध रिसॉर्ट, होमस्टे और सभी वन अतिक्रमणों को हटाने के लिए बनाई गई है।
- यह टास्क फोर्स प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख के नेतृत्व में बनाई गई है।
- वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पश्चिमी घाट क्षेत्र में सभी वन अतिक्रमणों को हटाने के आदेश जारी किए हैं।
- वायनाड में भूस्खलन के कारण हुई त्रासदियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
- शिरडी घाट और चारमाडी घाट सहित पश्चिमी घाट क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन हो रहा है।
- कर्नाटक वन अधिनियम की धारा 64ए वन भूमि के अतिक्रमण और अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने के तरीकों से संबंधित है।
