गुरु. अप्रैल 10th, 2025
  • अग्नि-4 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा के तट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  • परीक्षण ने सभी परिचालन और तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा किया।
  • परीक्षण प्रक्षेपण सामरिक बल कमान की देखरेख में किया गया।
  • अग्नि-4 सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है।
  • इसकी रेंज 4,000 किलोमीटर है। यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
  • यह प्रक्षेपण अप्रैल में नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम के सफल परीक्षण के बाद किया गया है।
  • अग्नि-प्राइम परीक्षण ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया था।
  • मार्च में, डीआरडीओ ने एमआईआरवी (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल) से लैस अग्नि-5 मिसाइल का पहला परीक्षण किया। इसकी रेंज 5,000 किलोमीटर है।

Login

error: Content is protected !!