शनि. सितम्बर 28th, 2024
0

UPSC EXAM HINDI 27.09.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारतीय प्रधानमंत्री ने चौथी क्वाड लीडर्स समिट में भाग लिया, जो 21 सितंबर, 2024 को विलमिंगटन, डेलावेयर (संयुक्त राज्य अमेरिका) में आयोजित किया गया था।
2. QHSP को वर्ष 2023 में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा समन्वय बढ़ाने के लिये क्वाड द्वारा शुरू किया गया था।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत एक रिपोर्ट जारी की है।
2. जिसमें वर्ष 2022 में अनुसूचित जातियों के खिलाफ अत्याचार की स्थिति पर प्रकाश डाला गया है।
3. वर्ष 2022 में अनुसूचित जातियों (SCs) के खिलाफ अत्याचार के 41,656 मामले और अनुसूचित जनजातियों (STs) के खिलाफ 9,735 मामले दर्ज किये गए।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी संस्थान द्वारा जारी एशियन पावर इंडेक्स रिपोर्ट 2024 के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद भारत एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश है।
2. पिछले साल 2023 की रिपोर्ट में भारत को एशिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश बताया गया था।लेकिन इस साल भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत का पहला CO2-से-मेथनॉल पायलट प्लांट पुणे में स्थापित किया जाएगा।
2. यह कार्बन कैप्चर और उपयोग (सीसीयू) प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
3. इसकी आधारशिला विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव अभय करंदीकर ने रखी।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. यू.पी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार के सबसे ज़्यादा मामले दर्ज किए गए।
2. 2022 में अनुसूचित जातियों के खिलाफ़ अत्याचार के सभी मामलों में से लगभग 97% मामले 13 राज्यों से रिपोर्ट किए गए।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Login

error: Content is protected !!