मंगल. अप्रैल 1st, 2025 11:57:56 AM
  • भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति 24’ का आयोजन किया जा रहा है।
  • भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास गरुड़ शक्ति 24 का 9वां संस्करण 1 से 12 नवंबर 2024 तक आयोजित किया जाना है।
  • भारतीय सेना की टुकड़ी के 25 कर्मी सिजंटुंग, जकार्ता, इंडोनेशिया के लिए रवाना हुई।
  • पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व कर रही है।
  • 40 कर्मियों वाली इंडोनेशियाई टुकड़ी का प्रतिनिधित्व इंडोनेशियाई विशेष बल कोपासस द्वारा किया जा रहा है।
  • अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों पक्षों को एक-दूसरे की संचालन प्रक्रियाओं से परिचित कराना और दोनों सेनाओं के विशेष बलों के बीच आपसी समझ, सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है।
  • विशेष अभियानों की योजना बनाना और उनका क्रियान्वयन करना, विशेष बलों के कौशल को उन्नत करने के लिए उन्मुखीकरण, तथा हथियारों, उपकरणों, नवाचारों, रणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं पर जानकारी साझा करना इस अभ्यास का हिस्सा होगा।
  • इसमें जंगल के इलाकों में विशेष बलों के संचालन का संयुक्त अभ्यास, आतंकवादी शिविरों पर हमले और सत्यापन अभ्यास भी शामिल है।
  • यह अभ्यास दोनों टुकड़ियों को अपने बंधन को मजबूत करने और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।

Login

error: Content is protected !!