सोम. अप्रैल 7th, 2025 12:42:05 AM
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 18.11.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत के कृषि निर्यात (विशेष रूप से चाय और चीनी) में वृद्धि से भारत की आर्थिक संवृद्धि में योगदान मिला है।
2. भारत का कृषि निर्यात वर्ष 2004-2005 में 5.7 बिलियन डॉलर से बढ़कर वर्ष 2022-2023 में 53.1 बिलियन डॉलर हो गया, जो राजस्व, विदेशी मुद्रा और आर्थिक विकास में वृद्धि से प्रेरित है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों के योगदान को सम्मानित करने के क्रम में प्रतिवर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है।
2. पहली बार वर्ष 2020 में मनाया जाने वाला यह दिवस भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले आज़ादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को मान्यता देने के लिये स्थापित किया गया था।
3. यह दिन एक सम्मानित जनजातीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती का प्रतीक है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी के तहत एक स्वायत्त संस्थान, अगरकर अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने भारत के उत्तरी पश्चिमी घाटों में डिक्लिप्टेरा की एक नई प्रजाति की खोज की है।
2. जिसका नाम डिक्लिप्टेरा पॉलीमोर्फा है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केरल मत्स्य विभाग ने सतत् मात्स्यिकी को बढ़ावा देने के लिये तिरुवनंतपुरम के तट पर एक सागरीय रेंचिंग पहल शुरू की है।
2. समुद्री मत्स्य संसाधनों के पुनः भरण के उद्देश्य से तिरुवनंतपुरम तट के 20 स्थानों पर 10 लाख पोम्पानो और कोबिया फिंगरलिंग्स (समुद्री मछली प्रजातियाँ) छोड़ी जाएंगी।
3. यह परियोजना प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत कृत्रिम चट्टान पहल का अनुसरण करती है, जिसका उद्देश्य समुद्री जैवविविधता में वृद्धि करना है।
क्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत विशेष डॉल्फिन एम्बुलेंस शुरू की जाएगी।
2. पवित्र नदी की सफाई के लिए सर्वोच्च निकाय, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी), घायल जलीय जानवरों को बचाने के लिए एक विशेष डॉल्फिन एम्बुलेंस शुरू करने जा रहा है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!