रवि. मार्च 30th, 2025 5:49:36 PM
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 31.12.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. यूनिवर्सिटी ऑफ़ ईस्ट एंग्लिया के शोधकर्ताओं ने पहली बार एक दुर्लभ प्रकार के हड्डी के कैंसर, ऑस्टियोसारकोमा, के तीन अलग-अलग उपप्रकारों की पहचान की है।
2. यह खोज नैदानिक परीक्षणों और रोगी देखभाल में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. अमेरिका-चीन द्वीपक्षीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समझौता को पांच और वर्षों के लिए नवीनीकरण करने पर सहमति व्यक्त हुई है।
2. समझौता पहली बार 1969 में हस्ताक्षरित हुआ था।
3. इसके बाद से हर पांच साल में इसे नवीनीकरण किया जाता है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत के राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियम को तीन साल की अवधि के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का 7वां अध्यक्ष नियुक्त किया है।
2. NHRC अध्यक्ष का पद 1 जून 2024 से रिक्त था, जब न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा का कार्यकाल समाप्त हुआ था।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. वैज्ञानिकों ने रूस में पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने के कारण याना नामक 50,000 वर्ष पुराने ओल्ड बेबी मैमथ के शव की खोज की।
2. मैमथ हाथियों के एक विलुप्त समूह का सदस्य है, जो कई महाद्वीपों पर प्लीस्टोसीन और होलोसीन जमावों (दो युग जो चतुर्थक काल का निर्माण करते हैं) में जीवाश्म के रूप में पाया जाता है।4,000 वर्ष पहले वे विलुप्त हो गये।
3. यह साइबेरिया के बटागाइका क्रेटर में पाया गया था, जिसे ग्लोबल वार्मिंग के कारण पिघलती बर्फ से बढ़ती गहराई के कारण "गेटवे टू द अंडरवर्ल्ड" के रूप में जाना जाता है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. अफ्रीका से स्पेन के कैनरी द्वीप तक का अटलांटिक प्रवास मार्ग (जो यूरोप का एक प्रमुख प्रवेश द्वार है) वर्ष 2024 में सबसे घातक मार्गों में से एक बन गया है, जिसमें 10,000 से अधिक प्रवासियों की मृत्यु हुई।
2. यह मार्ग जोखिमपूर्ण है जिसमें तेज़ समुद्री धाराएँ, खराब ढंग से सुसज्जित नावें एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति शामिल हैं।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!