0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 30.12.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1.प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) ने "400 मिलियन ड्रीम्स!" शीर्षक से एक कार्यपत्र जारी किया है। 2.जिसमें वर्ष 2011 से घरेलू प्रवास में आई 8% की गिरावट पर प्रकाश डाला गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) ने "400 मिलियन ड्रीम्स!" शीर्षक से एक कार्यपत्र जारी किया है, जिसमें वर्ष 2011 से घरेलू प्रवास में आई 12% की गिरावट पर प्रकाश डाला गया है।यह बदलाव व्यापक सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों को दर्शाता है, जिसका श्रेय पारंपरिक रूप से उच्च प्रवास स्रोत वाले क्षेत्रों में बेहतर आर्थिक अवसरों एवं बुनियादी ढाँचे को दिया गया है। घरेलू प्रवास पर EAC-PM रिपोर्ट की मुख्य बातें प्रवास में कमी: भारत में घरेलू प्रवासियों की संख्या में वर्ष 2011 से 12% की कमी आई है वर्ष 2023 के अनुसार प्रवासियों की अनुमानित संख्या 40.20 करोड़ है।यह जनगणना 2011 के अनुसार 45.58 करोड़ प्रवासियों से 11.78% कम है।प्रवास दर (किसी क्षेत्र में प्रवेश करने वाले और जाने वाले व्यक्तियों की संख्या के बीच का अंतर) वर्ष 2011 में कुल जनसंख्या की 37.64% से घटकर वर्ष 2023 में 28.88% हो गई है, जो प्रवास में कमी का संकेत है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. वर्ष 1924 के बेलगाम कॉन्ग्रेस अधिवेशन की शताब्दी का आयोजन 26-27 दिसंबर 2024 को कर्नाटक के बेलगाम में किया गया। 2. यह आयोजन बेलगाम में ऐतिहासिक 39वें अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस अधिवेशन की महात्मा गांधी की अध्यक्षता के स्मरण में होता है, जहाँ उन्होंने कॉन्ग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक संरचना में प्रमुख योगदान दिया था। 3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए बेलगावी में विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: वर्ष 1924 के बेलगाम कॉन्ग्रेस अधिवेशन की शताब्दी का आयोजन 26-27 दिसंबर 2024 को कर्नाटक के बेलगाम में किया गया। यह आयोजन बेलगाम में ऐतिहासिक 39वें अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस अधिवेशन की महात्मा गांधी की अध्यक्षता के स्मरण में होता है, जहाँ उन्होंने कॉन्ग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक संरचना में प्रमुख योगदान दिया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए बेलगावी में विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई है। इनमें कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का दो दिवसीय विस्तारित सत्र और ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ थीम पर एक सार्वजनिक रैली सम्मिलित है। वर्ष 1924 के कॉन्ग्रेस के बेलगाम अधिवेशन का क्या महत्त्व गांधी जी का नेतृत्व: यह एकमात्र कॉन्ग्रेस अधिवेशन था जिसकी अध्यक्षता गांधी जी ने पार्टी प्रमुख के रूप में की थी। गांधी, दिसंबर 1924 से अप्रैल 1925 तक कॉन्ग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहे।वर्ष 1916 में गांधी ने बेलगाम की पहली यात्रा स्थानीय नेता देशपांडे के निमंत्रण पर की थी। सामाजिक परिवर्तन पर बल: गांधी ने अस्पृश्यता को समाप्त करने, खादी को बढ़ावा देने तथा ग्रामोद्योग को समर्थन देने पर बल दिया, जिससे कॉन्ग्रेस के तहत राजनीतिक स्वतंत्रता एवं सामाजिक सुधार दोनों के लिये आंदोलन शुरू हुआ।कॉन्ग्रेस सदस्यों के लिये खादी कातना अनिवार्य था और मासिक रूप से 2,000 गज खादी कपड़ा बनाना अनिवार्य था।गांधी ने कॉन्ग्रेस की सदस्यता शुल्क में 90% की कटौती की। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार रुपए की वास्तविक प्रभावी विनिमय दर अक्तूबर 2024 में 107.20 से नवंबर 2024 में 108.14 तक पहुँच गई। 2. 100 से अधिक REER का अर्थ है आधार वर्ष (वर्ष 2015-16) की तुलना में अधिक मूल्यांकन जिससे निर्यात प्रतिस्पर्द्धात्मकता कम हो जाती है, जबकि 100 से कम का मान न्यूनतम मूल्यांकन को दर्शाता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार रुपए की वास्तविक प्रभावी विनिमय दर अक्तूबर 2024 में 107.20 से नवंबर 2024 में 108.14 तक पहुँच गई। REER से संबंधित RBI के निष्कर्ष रिकॉर्ड उच्च REER मूल्य: रुपए का 108.14 का REER वर्ष 2015-16 से अधिमूल्यन को इंगित करता है, जो अमेरिकी डॉलर के सामने अंकित मूल्यह्रास के बावज़ूद निर्यात प्रतिस्पर्द्धात्मकता को कमज़ोर करता है, जो अंकित प्रभावी विनिमय दर (NEER) और REER सूचकांकों में विरोधाभास को दर्शाता है।100 से अधिक REER का अर्थ है आधार वर्ष (वर्ष 2015-16) की तुलना में अधिक मूल्यांकन जिससे निर्यात प्रतिस्पर्द्धात्मकता कम हो जाती है, जबकि 100 से कम का मान न्यूनतम मूल्यांकन को दर्शाता है। अस्थिरता की प्रवृत्ति: रुपए में प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के बीच सबसे कम अस्थिरता देखी गई (अन्य मुद्राओं की तुलना में इसमें मज़बूती आई), जबकि उभरते बाज़ारों की मुद्राओं में बढ़ते अमेरिकी बॉण्ड प्रतिभूति और मज़बूत डॉलर सूचकांक के कारण निकासी हुई। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत के समुद्री क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन के लिए और आईपीए ने एनईजीडी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 2. इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य भारत के समुद्री क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देना है। 3. इसके लिए, एनईजीडी की तकनीकी विशेषज्ञता को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समुद्री क्षेत्र (बंदरगाह, शिपिंग, आदि) और लॉजिस्टिक्स उद्योगों में आईपीए की गहरी अंतर्दृष्टि के साथ एकीकृत किया जाएगा। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत के समुद्री क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन के लिए और आईपीए ने एनईजीडी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD) और भारतीय बंदरगाह संघ (IPA) ने 24 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य भारत के समुद्री क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देना है। इसके लिए, एनईजीडी की तकनीकी विशेषज्ञता को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समुद्री क्षेत्र (बंदरगाह, शिपिंग, आदि) और लॉजिस्टिक्स उद्योगों में आईपीए की गहरी अंतर्दृष्टि के साथ एकीकृत किया जाएगा। इस समझौता ज्ञापन के तहत, लॉजिस्टिक्स सिस्टम को सुव्यवस्थित करने, परिचालन दक्षता बढ़ाने और बंदरगाह पारिस्थितिकी तंत्र को आधुनिक बनाने के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार किया जाएगा। मुख्य फोकस उन्नत सॉफ्टवेयर विकास, सिस्टम एकीकरण, क्षमता निर्माण और उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर होगा। यह समझौता ज्ञापन भारत की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करता है और बंदरगाह संचालन के डिजिटल परिवर्तन में वैश्विक नेता बनने के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. एक नए शोध से डेनाली फॉल्ट की उत्पत्ति का पता चला है, जो एक विवर्तनिक सीमा है जिससे अलास्का में डेनाली पर्वत (जो उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत है) का निर्माण हुआ। 2. डेनाली फॉल्ट का निर्माण 72 मिलियन से 56 मिलियन वर्ष पूर्व रैंगेलिया कम्पोज़िट टेरेन नामक महासागरीय प्लेट के उत्तरी अमेरिकी प्लेट से टकराव के कारण हुआ था। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: एक नए शोध से डेनाली फॉल्ट की उत्पत्ति का पता चला है, जो एक विवर्तनिक सीमा है जिससे अलास्का में डेनाली पर्वत (जो उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत है) का निर्माण हुआ। डेनाली फॉल्ट का निर्माण 72 मिलियन से 56 मिलियन वर्ष पूर्व रैंगेलिया कम्पोज़िट टेरेन नामक महासागरीय प्लेट के उत्तरी अमेरिकी प्लेट से टकराव के कारण हुआ था। इस अध्ययन में इन्वर्टेड मेटामॉर्फिज़्म के साक्ष्य भी मिले, जिसमें विवर्तनिक गतिविधि के कारण उच्च दाब वाली चट्टानें निम्न दाब वाली चट्टानों से ऊपर स्थित हो जाती हैं। भ्रंश: भ्रंश या दरार से ब्लॉक पर्वतों का निर्माण होता है। उदाहरण, सतपुड़ा और विंध्य पर्वत। ब्लॉक पर्वतों का निर्माण तब होता है जब भूमि के बड़े हिस्से टूटकर लंबवत रूप से विस्थापित हो जाते हैं। इन्हें फॉल्ट-ब्लॉक पर्वत भी कहा जाता है। फॉल्ट के प्रकार स्ट्राइक-स्लिप फॉल्ट: ये फॉल्ट तब बनते हैं जब विवर्तनिक प्लेट न्यूनतम ऊर्ध्वाधर गति के साथ क्षैतिज रूप से खिसकती है। उदाहरण के लिये, डेनाली फॉल्ट। नॉर्मल फॉल्ट: ये फॉल्ट तब बनते हैं जब एक चट्टान का ब्लॉक नीचे की ओर खिसक जाता है तथा पास के ब्लॉक से अलग हो जाता है। उदाहरण के लिये, पूर्वी अफ्रीकी रिफ्ट वैली। रिवर्स फॉल्ट (थ्रस्ट फॉल्ट): ये फॉल्ट तब बनते हैं जब ऊपरी ब्लॉक ऊपर की बढ़ते हुए निचले ब्लॉक के ऊपर चला जाता है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte पोस्ट नेविगेशन ALL EXAM QUIZ 30.12.2024 ALL EXAM QUIZ 31.12.2024