0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 23.01.2025 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. समावेशी विकास और सतत् विकास में उनके असाधारण योगदान के लिये भारत के राष्ट्रपति द्वारा पूरे भारत की 45 पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 प्रदान किये गए। 2. इस कार्यक्रम में ग्रामीण शासन और पर्यावरणीय स्थिरता को आगे बढ़ाने में पंचायती राज संस्थाओं (PRI) की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: समावेशी विकास और सतत् विकास में उनके असाधारण योगदान के लिये भारत के राष्ट्रपति द्वारा पूरे भारत की 45 पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 प्रदान किये गए।इस कार्यक्रम में ग्रामीण शासन और पर्यावरणीय स्थिरता को आगे बढ़ाने में पंचायती राज संस्थाओं (PRI) की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 से संबंधित मुख्य तथ्य क्या राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 73 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के अधिनियमन की याद में दिये जाते हैं, जिसने पंचायतों को स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के रूप में संवैधानिक दर्जा प्रदान किया। ये पुरस्कार आमतौर पर हर वर्ष 24 अप्रैल (राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस) को प्रदान किये जाते हैं। उद्देश्य इन पुरस्कारों का उद्देश्य सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देना, प्रतिस्पर्द्धा की भावना को बढ़ावा देना तथा पंचायतों को ग्रामीण समुदायों को गुणवत्तापूर्ण शासन और सेवाएँ प्रदान करने में उत्कृष्टता लाने के लिये प्रेरित करना है। इन पुरस्कारों को वर्ष 2022 में सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) के साथ संरेखित करने के लिये ब्लॉक, ज़िला, राज्य/केंद्रशासित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बहु-स्तरीय मूल्यांकन का उपयोग करके नया रूप दिया गया। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. वर्ष 2025 में BRICS की अध्यक्षता करने वाले ब्राज़ील ने नाइजीरिया को BRICS समूह के "भागीदार देश" के रूप में शामिल किये जाने की घोषणा की। 2. नाइजीरिया बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कज़ाखस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उज़बेकिस्तान के साथ मिलकर 9वाँ BRICS भागीदार देश बन गया है। 3. नाइजीरिया विश्व का छठा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और अफ्रीका में सबसे बड़ा देश है, इसके अतिरिक्त यह अफ्रीका की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: वर्ष 2025 में BRICS की अध्यक्षता करने वाले ब्राज़ील ने नाइजीरिया को BRICS समूह के "भागीदार देश" के रूप में शामिल किये जाने की घोषणा की। नाइजीरिया बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कज़ाखस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उज़बेकिस्तान के साथ मिलकर 9वाँ BRICS भागीदार देश बन गया है। BRICS में, "भागीदार देश" से तात्पर्य ऐसे राष्ट्रों या संगठनों से है जिन्हें सदस्यता के बिना अथवा औपचारिक निर्णय लेने की शक्ति के बिना शिखर सम्मेलनों, मंत्रिस्तरीय बैठकों में भाग लेने अथवा अन्य संयुक्त उपक्रमों में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया जाता है। नाइजीरिया विश्व का छठा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और अफ्रीका में सबसे बड़ा देश है, इसके अतिरिक्त यह अफ्रीका की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है।नाइजीरिया अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित है, जिसे प्रायः "जायंट ऑफ अफ्रीका" कहते हैं। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सरकार ने 1 मिलियन टन (MT) चीनी का निर्यात कोटा आवंटित किया है। 2. यह कोटा उन 318 चीनी मिलों के बीच वितरित किया गया है, जिन्होंने पिछले तीन चीनी सत्रों (2021-22, 2022-23, और 2023-24) में कम से कम एक सत्र में काम किया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केंद्र सरकार ने 2024-25 सीजन में चीनी निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध में आंशिक छूट देते हुए 1 मिलियन टन चीनी निर्यात की अनुमति दी है। चीनी निर्यात के फैसले का उद्देश्य मूल्य स्थिरता सुनिश्चित करना: घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों को संतुलित रखना। किसानों और श्रमिकों को लाभ: गन्ना किसानों और चीनी उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की आय में सुधार। चीनी मिलों के लिए नकदी प्रवाह बढ़ाना: अतिरिक्त भंडार का निपटान कर मिलों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना। मुख्य बिंदु निर्यात कोटा आवंटन सरकार ने 1 मिलियन टन (MT) चीनी का निर्यात कोटा आवंटित किया है। यह कोटा उन 518 चीनी मिलों के बीच वितरित किया गया है, जिन्होंने पिछले तीन चीनी सत्रों (2021-22, 2022-23, और 2023-24) में कम से कम एक सत्र में काम किया है। प्रत्येक चीनी मिल को उनके पिछले तीन वर्षों के औसत उत्पादन का 3.174% समान रूप से आवंटित किया गया है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत वर्तमान में दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक है। 2. पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत का कॉफ़ी निर्यात 2.29 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया। 3. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, यह 2020-21 में निर्यात में 719 मिलियन डॉलर से लगभग दोगुना है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत वर्तमान में दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत का कॉफ़ी निर्यात 1.29 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, यह 2020-21 में निर्यात में 719 मिलियन डॉलर से लगभग दोगुना है। इस महीने की पहली छमाही में देश ने 9,300 टन कॉफ़ी बेची, जिसके शीर्ष आयातक इटली, बेल्जियम और रूस थे। भारत का मुख्य निर्यात बिना भुनी कॉफ़ी बीन्स है। भुनी और इंस्टेंट कॉफ़ी की बढ़ती माँग से देश के निर्यात में उछाल को और बढ़ावा मिल रहा है। 2022-2023 में 248,000 मीट्रिक टन उत्पादन के साथ, कर्नाटक कॉफ़ी उत्पादन में शीर्ष पर है, उसके बाद तमिलनाडु और केरल हैं। मंत्रालय के अनुसार, घरेलू खपत 2012 में 84,000 टन से बढ़कर 2023 में 91,000 टन हो जाएगी। अधिक व्यय योग्य आय, कैफे संस्कृति का उदय और भारत में चाय की तुलना में कॉफी के प्रति बढ़ती प्राथमिकता, ये सभी कारक इसमें योगदान दे रहे हैं। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. खान मंत्रालय द्वारा तीसरे राष्ट्रीय खनन मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। 2. इस सम्मेलन के दौरान माइनिंग टेनमेंट सिस्टम (एमटीएस) लॉन्च किया गया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: खान मंत्रालय ने ओडिशा सरकार के सहयोग से कोणार्क में तीसरे राष्ट्रीय खनन मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन के दौरान माइनिंग टेनमेंट सिस्टम (एमटीएस) लॉन्च किया गया। इस डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म को प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, पारदर्शिता बढ़ाने और खनिज संसाधन प्रबंधन में दक्षता में सुधार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सम्मेलन में महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक नीलामी की पांचवीं किश्त का शुभारंभ भी हुआ। इसके तहत आठ राज्यों में 15 ब्लॉक नीलामी के लिए उपलब्ध होंगे। सम्मेलन ने राज्य के खनन मंत्रियों को अपने-अपने राज्यों में खनन क्षेत्र के लिए अपने दृष्टिकोण साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte पोस्ट नेविगेशन ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को सीआरपीएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया भारतीय नौसेना ने ला पेरोस बहुपक्षीय अभ्यास में भाग लिया