ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया है।
- उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा। वे भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।
- 18 फरवरी 2025 को मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल समाप्त हो गया।
- सीईसी ज्ञानेश कुमार पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। वे केरल कैडर के 1988 बैच के अधिकारी हैं।
- संसदीय कार्य मंत्रालय में वे सचिव के पद पर थे।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. विवेक जोशी को नवनियुक्त चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है।
- वे हरियाणा कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।