- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मौसम भवन में भारत के पहले “ओपन-एयर आर्ट वॉल म्यूजियम” का उद्घाटन किया।
- भारत का पहला “ओपन एयर आर्ट वॉल म्यूजियम” भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की 150 साल की उपलब्धि यात्रा को दर्शाता है।
- मौसम भवन” की विशेष कला प्रदर्शनी में भारत के मौसम संबंधी इतिहास, मौसम संबंधी पूर्वानुमान के विकास और कृषि, आपदा प्रबंधन एवं रोजमर्रा की जिंदगी पर इसके प्रभाव को दर्शाने वाले 38 अनूठे भित्ति चित्र शामिल हैं।
- ये कलाकृतियां महत्वपूर्ण मौसम संबंधी घटनाओं, उपग्रहों एवं रडार जैसी प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति और चक्रवात, मानसून एवं चरम मौसम की स्थिति के लिए प्रारंभिक चेतावनियों के माध्यम से जीवन की सुरक्षा में आईएमडी की भूमिका को दर्शाती हैं।
- भित्ति चित्र भारत की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को भी श्रद्धांजलि देते हैं।
- इस पहल को “दिल्ली स्ट्रीट आर्ट” के सहयोग से विकसित किया गया है। इसने आईएमडी के मुख्यालय की दीवारों को बदल दिया है।
