बुध. मार्च 19th, 2025 8:45:53 PM

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड 2025 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों के विजेताओं की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश की झांकी, जिसने प्रयागराज में महाकुंभ की भव्यता को प्रदर्शित किया था, उसको राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है, जिसमें सशस्त्र बलों/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और अन्य पुलिस बलों द्वारा प्रभावशाली मार्च पास्ट किया जाता है। झांकी के माध्यम से भारत की जीवंत संस्कृति, परंपराओं और उसके इतिहास का भी प्रदर्शन किया जाता है।15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों/विभागों ने 26 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर अपनी झाँकियाँ प्रदर्शित कीं।76वें गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि थे।

76वें गणतंत्र दिवस 2025 के पुरस्कार विजेता

  • पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पुरस्कारों की दो श्रेणियां थीं। तीन जजों के पैनल ने आधिकारिक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और झांकी के लिए विजेताओं का चयन किया।
  • एक अन्य श्रेणी लोकप्रिय पसंद श्रेणी थी। भारत के नागरिकों ने अपने पसंदीदा मार्चिंग दल और सर्वश्रेष्ठ झांकी को चुनने के लिए 26-28 जनवरी 2025 तक MyGov पोर्टल पर मतदान किया और सबसे ज़्यादा मत प्राप्त करने वाले को विजेता घोषित किया है।

आधिकारिक श्रेणी के विजेता

मार्चिंग टुकड़ियां

  • सशस्त्र बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – भारतीय सेना की जम्मू और कश्मीर राइफल्स की टुकड़ी।
  • सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – दिल्ली पुलिस मार्चिंग दस्ता

झांकी

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

  • प्रथम स्थान – उत्तर प्रदेश, जिसके झांकी का विषय था  ‘महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ ।
  • दूसरा स्थान- त्रिपुरा, जिसके झांकी का विषय था ‘शाश्वत श्रद्धा: त्रिपुरा में 14 देवताओं की पूजा – खर्ची
  • पूजा’ ।
  • तीसरा स्थान- आंध्र प्रदेश, जिसके झांकी का विषय था ‘एटिकोप्पाका बोम्मलु – पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौने’।

केंद्रीय मंत्रालय/विभाग

  • जनजातीय कार्य मंत्रालय, जिसके झांकी का विषय था ‘ जनजातीय गौरव वर्ष’की।

 विशेष पुरस्कार

  • केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, जिसके झांकी का विषय था ‘भारत के संविधान के 75 वर्ष’।
  • जयति जय ममः भारतम डांस ग्रुप।

लोकप्रिय पसंद श्रेणी

मार्चिंग टुकड़ियां 

  • सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – भारतीय सेना का सिग्नल दस्ता।
  • सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मार्चिंग दस्ता।

झांकी

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

  • प्रथम स्थान- गुजरात, जिसके झांकी का विषय था ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’।
  • दूसरा स्थान – उत्तर प्रदेश, जिसके झांकी का विषय था ‘महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ ।
  • तीसरा स्थान –  उत्तराखंड, जिसके झांकी का विषय था ‘उत्तराखंड: सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल’।

केंद्रीय मंत्रालय/विभाग

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, जिसके झांकी का विषय था ‘मंत्रालय की व्यापक योजनाओं के तहत पोषित महिलाओं और बच्चों की बहुमुखी यात्रा’।

Login

error: Content is protected !!