शनि. मार्च 22nd, 2025 10:44:10 PM

गैर-संचारी रोगों (NCDs) के बढ़ते खतरे को देखते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गहन विशेष NCD स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य समय पर पहचान और रोकथाम के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है।

गैर-संचारी रोग (NCD) स्क्रीनिंग अभियान की प्रमुख विशेषताएँ

  • डोर–टू–डोर संपर्क (Door-to-door Outreach): प्रशिक्षित आशा (ASHA), एएनएम (ANM), और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता घर-घर जाकर समुदायों तक पहुँचेंगे, जिससे अधिकतम स्क्रीनिंग कवरेज सुनिश्चित होगी।
  • आवश्यक आपूर्ति (Essential Supplies): सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों (UTs) को निर्देश दिया गया है कि वे सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति सुनिश्चित करें।
  • रियल–टाइम निगरानी (Real-Time Monitoring): स्क्रीनिंग, उपचार और फॉलो-अप से संबंधित डेटा को प्रतिदिन NP-NCD पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।
  • बहु–स्तरीय समन्वय (Multi-level Coordination): अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक सुविधा, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
  • दैनिक प्रगति समीक्षा (Daily Progress Review); राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को प्रतिदिन शाम 6 बजे तक मंत्रालय को अपडेट देना होगा, जिससे लगातार निगरानी और तकनीकी सहायता सुनिश्चित की जा सके।

गैरसंचारी रोगों

  • परिभाषा: गैर-संचारी रोग (NCDs) वे दीर्घकालिक (chronic) रोग होते हैं, जो व्यक्ति से व्यक्ति में नहीं फैलते, लेकिन गंभीर स्वास्थ्य और आर्थिक भार डालते हैं।

भारत में स्थिति (WHO, 2018 के अनुसार):

  • भारत में कुल मृत्यु दर का63% गैर-संचारी रोगों के कारण होता है।
  • प्रमुख योगदानकर्ता: हृदय रोग– 27%, क्रॉनिक श्वसन– 11%, कैंसर (Cancers)– 9%, डायबिटीज – 3%

NCDs के बढ़ते मामलों के कारण

  • जीवनशैली संबंधी कारण (Lifestyle Choices)
  • तंबाकू और शराब का सेवन
  • अस्वस्थ आहार
  • व्यायाम की कमी
  • वायु प्रदूषण
  • स्वास्थ्य जोखिम (Health Risks)
  • मोटापा
  • उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure)
  • उच्च कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol)
  • उच्च रक्त शर्करा (High Blood Sugar)
  • अन्य कारण (Other Factors)
  • तनाव (Stress)
  • आनुवंशिक प्रवृत्ति

सरकारी पहल

  • राष्ट्रीय गैर–संचारी रोग कार्यक्रम (NP-NCD): गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, शीघ्र निदान और जागरूकता बढ़ाना।
  • प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना: सस्ती जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
  • AMRIT योजना: कैंसर और हृदय रोगों के लिए किफायती उपचार प्रदान करना।
  • ईट राइट इंडिया मूवमेंट: स्वस्थ खानपान की आदतों को बढ़ावा देना।
  • आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat): गरीब और वंचित वर्ग के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना।

Login

error: Content is protected !!