नाइजर, माली और बुर्किना फासो ने औपचारिक रूप से क्षेत्रीय ब्लॉक इकोवास (ECOWAS) को छोड़ दिया है।
नाइजर, माली और बुर्किना फासो ने औपचारिक रूप से क्षेत्रीय ब्लॉक इकोवास (ECOWAS) से खुद को अलग कर लिया है।
माली, बुर्किना फासो और नाइजर का अलग होना इकोवास (ECOWAS) के लिए बहुत बड़ा झटका है।
इन तीनों देशों ने राजनयिक शासन को बहाल करने की मांग के बाद इकोवास (ECOWAS) को छोड़ने का फैसला किया।
2023 में नाइजर, 2022 में बुर्किना फासो और 2020 में माली में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा करने के बाद इकोवास और इन तीनों देशों के बीच संबंध खराब हो गए।
इकोवास ने कहा कि वह माली, बुर्किना फासो और नाइजर के लिए अपने “दरवाजे खुले” रखेगा।
15 देशों वाले इकोवास- ECOWAS (पश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक समुदाय) का गठन 1975 में पश्चिम अफ्रीका के सदस्य देशों में “आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने” के लिए किया गया था।
इकोवास (ECOWAS) के सभी नागरिकों को सभी सदस्य देशों में रहने और काम करने का अधिकार है। इसके अतिरिक्त, यह क्षेत्र अपनी सीमाओं के पार माल की मुक्त आवाजाही की अनुमति देता है।